Zulmi Sang Naina Lage Re Films Muhurat Performed

ज़ुल्मी संग नैना लागा रे  का भव्य मुहूर्त संपन्न

मुन्ना एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’ज़ुल्मी संग नैना लागा रे’  का भव्य मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न किया गया। माँ कृष्णा फिल्म्स प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता मुन्ना यादव हैं। लेखक निर्देशक ओम प्रकाश यादव हैं। सिनेमेटोग्राफर विनोद के शर्मा हैं। कोरियोग्राफर अजीत दास व संजय सुमन हैं। कला हरी, मारधाड़ दिलीप यादव, संगीतकार ओम झा तथा गीतकार आजाद सिंह, सागर परदेशी हैं। संकलन कुमार प्रभु द्वारा पोस्ट प्रोडक्शन पार्क विजन में किया जाएगा। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, ऋतू सिंह, प्रियंका महाराज, अनिल यादव,  हीरालाल यादव, धर्मन्द्र सिंह, विवेक कुमार आदि हैं।

इस फिल्म में मुहूर्त के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने दिग्गज अमिताभ गुंजन ’चुन्नू भईया’ सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। सभी ने फिल्म की सफलता के लिए कामना की और ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी। इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही छपरा और झारखण्ड के खूबसूरत स्थलों पर की जायेगी।  ————–Ramchandra Yadav(PRO)

Popularity of Amrapali Dubey Is Not less than any Bollywood Actress

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी

साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने मात्र तीन साल के अपने फिल्मी करियर में ऐसे कई कारनामे किए हैं, जिसे करने की चाहत हर एक्ट्रेस में होती है. इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन चर्चित फिल्मों का वह हिस्सा रहीं, साथ ही उनपर फिल्माए गए गाने भी सक्सेसफुल रहे. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 8 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले हैं. तेजी से वायरल हुए यह गाना सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था. आम्रपाली दुबे सिर्फ इसी गाने में नजर आई हैं.

इसी तरह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मोकामा जीरो किलोमीटर’ के दो गाने को 3 करोड़ से ज्यादा व्यू मिले. पहले गाने में आम्रपाली दुबे अपने को-स्टार निरहुआ के साथ हैं तो दूसरे गाने में को-एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं. भोजपुरी के सर्वाधिक व्यू वाले 5 में से 3 गानों में आम्रपाली दुबे परफॉर्म करते दिख रही हैं.

बात अगर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की करें तो टॉप 5 फिल्मों में से हर फिल्म में आम्रपाली दुबे हैं. निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राजा बाबू , निरहुआ रिक्शावाला 2 , निरहुआ चलल ससुराल 2, बेटा और निरहुआ सटल रहे भोजपुरी की उन फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें यू-ट्यूब पर करोड़ों लोगो ने देखा है और इन सभी फिल्मों में आम्रपाली दुबे लीड एक्ट्रेस हैं. यही नहीं भोजपुरी की मात्र एक फिल्म के ट्रेलर को अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वह फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ आम्रपाली दुबे की ही है. बहरहाल भोजपुरी की यह लकी एक्ट्रेस हिट फिल्मों की पर्याय तो बनी ही है साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर इनके मुकाबले दूर-दूर तक कोई नहीं है. ट्विटर पर इनके 35 हजार फॉलोवर्स हैं.  —–Uday Bhagat (PRO)

Ritesh Pandeys Kisme Kitna Hai Dum Shooting To Start Very Soon

’रितेश पांडेय’ की ’किसमें कितना है दम’ की जल्द शुरू होगी शूटिंग

सिनेस्टार गायक व नायक रितेश पांडेय की कई फिल्मों की शूटिंग और गायिकी के साथ साथ एक और  भोजपुरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ की शूटिंग शीघ्र ही करने वाले हैं। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल, गंगानी एंटरटेनमेंट एवं आर. के. फिल्म के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाएगी। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितीश गंगानी यह दूसरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कुशल निर्देशक चंदन सिंह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। छायांकन गाजी खान,  संगीतकार अविनाश झा  घुंघुरू,  नृत्य अमन राजपूत, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार रितेश पांडेय, सनी सिंह, विपिन सिंह आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि  इस साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया जा रहा है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है यह। फिल्म का मधुर गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों के लिए बनाया गया है।

———-Ramchandra Yadav  & Sarvesh Kashyap

Babloo Aarya First Bhojpuri Film DUM First Look Released

बबलू आर्या की दम का फर्स्ट लुक हुआ लांच

राईजिंग स्टार बबलू आर्या इस समय अपनी पहली भोजपुरी फिल्म दम को लेकर सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। जहाँ उनकी यह फिल्म ऐक्शन से भरपूर है तो वहीं सन्देश प्रेरक भी है। हम आप को बताते चले कि पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान भोजपुरी की नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। दम के पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान आये हुए सभी अतिथियों ने बबलू आर्या को बधाई दीं और फिल्म की कामयाबी की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की दुआएं दीं। बबलू आर्या ने आये हुए सभी अतिथियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि बबलू आर्य फिल्म प्रोडक्शन प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की गयी फिल्म के निर्माता बबलू सिंह हैं। निर्देशक आर्यन शुक्ला व मोहन मल्ला पल्ली हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी। सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर यह फिल्म बनाई जा रही है। केन्द्रीय भूमिका में नवोदित बबलू आर्य हैं, जो इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेजगत में बतौर हीरो एन्ट्री कर रहे हैं। भोजपुरी  सिनेमा की हॉट अदाकारा प्रियंका पंडित मुख्य नायिका हैं।

साथ ही माही सिंह भी खास किरदार में हैं। बबलू और प्रियंका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरतनजन करने वाली है। फिल्म के लेखक मोहन मल्ला पंडित हैं, जिन्होंने कथा, पटकथा और संवाद बहुत उम्दा लिखा है। गीतकार जे.डी के लिखे गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। पार्श्वगायन इन्दु सोनाली, मोहन राठौर, रितेश पाण्डेय, पूजा पाण्डेय ने किया है। नृत्य मयंक अशोक, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन धरम का हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार बबलू आर्य, प्रियंका पंडित, माही सिंह, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, प्रेम दूबे, सीपी भट्ट आदि हैं तथा आइटम सॉन्ग ग्लोरी मोहन्ता ने किया है।  ———-Ramchandra Yadav(PRO)

 

Ratanlal Yadav  Ghurahua Dashing Entry With Sanki Aashik

रतनलाल यादव ’घुरहुआ’ की धमाकेदार एंट्री ’सनकी आशिक’ से

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में अभिनय प्रतिभा के धनी बहुत से कलाकारों का समय समय पर पदार्पण होता रहता है। जिनमें से बहुत कलाकार अपनी मेहनत, लगन व कड़े संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब हो जाते हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सिने जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं रतनलाल यादव ’घुरहुआ’। बतौर हीरो उनकी पहली भोजपुरी फिल्म सनकी आशिक शीघ्र ही दर्शकों के बीच प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक योगेश ओझा हैं।

संगीतकार छोटेबाबा हैं, जिन्होंने बहुत मधुर व कर्णप्रिय संगीत बनाया है। केंद्रीय भूमिका में हैं रतनलाल यादव और उनकी नायिका हैं हॉट केक अंजना सिंह। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। नायक नायिका के प्यार के दुश्मन बने हैं खलनायक दीपक भाटिया। पिताजी की भूमिका में अनूप अरोरा हैं। अन्य भूमिका में विनोद यादव, के के गोस्वामी, संजय वर्मा, सबा खान, निशा सिंह, मोनालिसा सेन, बबली यादव व खलनायक ग्रुप में सत्यप्रकाश सिंह, प्रेम दूबे हैं। आइटम सॉन्ग पर सीमा सिंह का लाजवाब ठुमका है।  ———-Ramchandra Yadav(PRO)

Kasam Paida Karne Wale Ke Creating Box Office Records

2017 की तमाम भोजपुरी फिल्मो से आगे ”कसम पैदा करने वाले  की”
इस शुक्रवार रिलीज हुई यश कुमार अभिनीत फिल्म  ”कसम पैदा करने वाले  की” कमाई के मामले में  2017 की तमाम भोजपुरी फिल्मो से अागे निकल गई। प्रथम तीन दिन में ही इस फिल्म ने गाढ़ी कमाई की है और कमाई का ये सिलसिला अभी फिलहाल रुकने वाला नहीं है। मुंबई,गुजरात में इस फिल्म का प्रदर्शन पहले किया जा चूका है और वहां भी इस फिल्म को दर्शको का जबरदस्त प्यार मिला था। मुंबई और गुजरात के बाद 15 सितंबर को ये बिहार के सर्वाधिक थिएटरों में रिलीज किया गया है और फिल्म के रेस्पॉन्स को देख अनुमान किया जा रहा है की ये इस वर्ष की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म साबित होगी।


भोजपुरी ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ”कसम पैदा करने वाले  की”  ने जहां प्रथम दिन अच्छी शुरुआत की है वही शो वाइज इसके कलेक्शंस बढ़ते ही जा रहे हैं उम्मीद है ये फिल्म कई अन्य रिकार्ड्स ध्वस्त करेगी।  बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही अभिनेता यश कुमार ने फिल्म के  प्रमोशन के दौरान हर जगह अपने साथ दो और अभिनेता के होने की बात स्वीकारी थी और उसके साथ अभिनय करने में हुई कठिनाई का जिक्र कर काफी पब्लिसिटी बटोरी थी। और वो दो एक्टर कुत्ता और बंदर था जिसे फिल्म की यु एस पी बताई गयी थी। यश की ये तरकीब काम कर गयी और लोगो को इन दो एक्टरों का काम खूब पसंद भी आया। फिल्म में दो खूबसूरत अभिनेत्री ऋतू सिंह और निधि झा ने भी उम्दा अभिनय किया है।
फिल्म की सफलता पर यश काफी उत्साहित हैं और कहते हैं यह काफी अलग फिल्‍म है,इस फिल्म के जरिये मैंने भोजपुरी में कई प्रयोग किये थे जो काफी सार्थक रहा।  एक मदारी की भूमिका में मैंने अपना बेस्ट दिया है । इंसान के साथ अभिनय करना तो फिर भी आसान है,मगर जानवरों के साथ काम के दौरान काफी चुनौतियां का समाना करना पड़ता है। फिल्म ‘कसम पैदा करनेवाले की फिल्‍म में यश कुमार, अवधेश मिश्रा, निधि झा ,ऋतू सिंह के अलावा सुजान सिंह, मनोज टाइगर, माया यादव, महेश आचार्या और आनंद मोहन भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। फ़िल्म के पी आर ओ सर्वेश कश्यप हैं।

बी आई पी एल के उद्घाटन मैच में मनोज तिवारी इलेवन की धमाकेदार जीत ।

बी आई पी एल के उद्घाटन मैच में मनोज तिवारी इलेवन की धमाकेदार जीत ।  गत विजेता रवि किशन इलेवन को 44 रन से हराया ।  भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग के उदघाटन मैच में शनिवार को मनोज तिवारी एकादश ने रवि किशन एकादश को 44  रनों से हराकर लीग में पहली जीत हासिल की । मनोज तिवारी एकादश के सुधीर सिंह की शतकीय पारी के कारण टीम ने 15 ओवर के मैच में 207 रन का  स्कोर बनाया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी  रवि किशन इलेवन की टीम 15 ओवर में मात्र  163 रन ही बना सकी । विजेता टीम की ओर से मात्र 50 बॉल में 105 रन बनाने वाले सुधीर सिंह को निरहुआ के हाथों  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मुम्बई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में फ्लड लाइट में आयोजित बी आई पी एल के पहले मैच में मनोज तिवारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । कप्तान मनोज तिवारी और सुधीर सिंह ने आते ही अपना इरादा साफ़ कर दिया , हालांकि मनोज तिवारी बल्ले से कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और  8  बॉल में   12 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए । दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे सुधीर सिंह ने 11 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए । मनोज तिवारी इलेवन की ओर से अजोय शर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए । रवि किशन इलेवन की ओर से समर्थ चतुर्वेदी और कुणाल को एक एक विकेट हासिल हुआ लेकिन सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए ।  जवाब में मैदान में उतरी रवि किशन इलेवन की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन अच्छा खेल रहे सरफराज 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए । इमरान कुरैशी ने 58 रन, असगर खान ने 36 और कप्तान रवि किशन ने नाबाद 10 रन बनाए । मनोज तिवारी इलेवन की ओर से कप्तान मनोज तिवारी, अयाज़ खान, प्रकाश जैस, विकास सिंह को एक एक विकेट मिला ।

काजल राघवानी इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी ! 

भोजपुरी फिल्म रिहाई से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली भोजपुरी फिल्मों की सुपरहॉट अभिनेत्री काजल राघवानी ने कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत पर राज करके यह साबित किया कि किसी को सफल होने के लिए फ़िल्मी बैकग्राउंड और सोर्स की जरुरत नहीं होती वो अपने प्रतिभा के दम पर भी सफल हो सकता है । अभी अगले 3 फ़रवरी को काजल अभिनीत फिल्म मेहदी लगा के रखना पुरे भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है । काजल राघवानी का जन्म २० जुलाई १९९० को तेघरा बिहार में हुआ था । प्रारंभिक शिक्षा तेघरा में पूरा करने के बाद इन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन पटना यूनिवर्सिटी से पूरा किया । बचपन से ही काजल का सपना एक अभिनेत्री बनने का था और उस मुकाम पर पहुँच कर उन्होंने यह साबित भी कर दिया की सपने सच भी होते हैं ।

काजल राघवानी अब तक की भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध और चहेती अभिनेत्री बन चुकी हैं । किसी भी फिल्म में इनकी उपस्थिति सिनेमा हाल में चार चाँद लगा देते हैं । इन्होंने अपने सौंदर्य और भोलेपन के साथ सहज अभिनय कैशल के दम पर यू पी और बिहार सहित तमाम भोजपुरिया क्षेत्रों में लोगो के दिलो में जगह बना ली है ।  फिल्म रिहाई के बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा । उसके बाद से इन्होंने एक के बाद एक फिल्मे भोजपुरी के हर बड़े अभिनेता और सुपर स्टार्स के साथ किया है ।

काजल राघवानी की फिल्म “पटना से पकिस्तान” सबसे सफल फिल्म रही है । इसमें इन्होंने निरहुआ के साथ काम किया है । भोजपुरिया राजा , आशिक़ आवारा , हुकूमत, इंतकाम , प्रतिज्ञा 2 भी इनकी सफल फ़िल्मी कैरियर की कहानी बयां करती है ।

काजल अभी अपने कैरियर के शबाब पर हैं और नित नए नए परिवेश में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं । अभी उनकी फिल्म चिर हरण की शूटिंग चल रही है जिसमे उनका किरदार देखने लायक होगा ।

मायानगरी की डिमांड बने अरविन्द अकेला कल्लू । 

कहावत चरितार्थ है कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात । बिहार के एक छोटे से जिले बक्सर के रहने वाले अरविन्द अकेला उर्फ़ कल्लू जी ने अपने कैरियर की शुरुआत एक अल्बम से किया था और आज उनकी प्रसिद्धि का आलम ये है कि हर फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फ़िल्म में लेकर अपना व्यवसाय स्थापित करना चाहता है । एक दौर था जब भोजपुरी गायकी के क्षेत्र में बड़े बड़े धुरंधरों ने भी कल्लू से ईर्ष्या करना शुरू कर दिया था जब कल्लू जी का अल्बम ” चोलिया के हूक राजा जी” बम्पर हिट हुआ था और तभी कल्लू जी का फ़िल्मी कैरियर भी शुरू नहीं हुआ था । प्रसिद्धि का यही आलम देख कर फिल्म निर्माताओं ने कल्लू को पहली बार सन 2010 में बताशा चाचा फिल्म में कास्ट किया और फिर उसके बाद से तो कल्लू ने फ़िल्मी कैरियर को अपना लक्ष्य बनाकर पूरा फ़ोकस उसी तरफ देना शुरू किया ।
कई बार ये होता है कि कोई प्रतिभा अपने दम पर आगे तो बढ़ती है लेकिन उसको पारिवारिक सहयोग नहीं मिल पाता है लेकिन इस मामले में किस्मत के कल्लू जी धनी रहे की उनको परिवार से उनके पिताजी चुनमुन चौबे ने भरपूर सहयोग देना शुरू किया ।

पिता का यही विश्वास कल्लू को आगे बढ़ाने में संजीवनी का काम किया और 14 साल की उम्र से गायकी के क्षेत्र में अपना अभियान शुरू किये कल्लू जी बताते हैं कि अगर उनके पिता चुनमुन चौबे का सहयोग नहीं मिला होता तो आज ये शोहरत की बुलंदियां और सफ़लता उनके हिस्से में नहीं आती । तब से लेकर अब तक कल्लू जी ने लगभग 50 से अधिक अल्बम और दर्जन भर भोजपुरी फिल्मों में अपने सुर और अभिनय का लोहा मनवाया । हुकूमत,कलुआ भईल सयान, दीवानगी हद से ,एक लैला तीन छैला, बलमा बिहारवाला 2,हमार त्रिदेव जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके कल्लू जी अभी अपनी फिल्म ”कहानी किस्मत की” की शूटिंग में व्यस्त हैं ।अभी इस साल उनकी आनेवाली फिल्मों में रंग, इण्डिया vs पाकिस्तान,त्रिशूल,तुम्हारे प्यार की कसम, राईफल सुंदरी और कहानी किस्मत की प्रमुख हैं । उम्मीद है कि आनेवाले समय में कल्लू जी अपने बुलन्द कैरियर को और आगे बढ़ाएंगे और इसी तरह से लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे ।

कुणाल तिवारी और अंजना सिंह का रोमांस फिल्म ”गुंडे” में

भोजपुरी फिल्मो के एक्शन हीरो कुणाल तिवारी ने बताया की रज्जाक खान फ़िल्म प्रोडक्शन डी.भी.एस. एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ”गुंडे” बेहतरीन भोजपुरी फिल्म है, इस फिल्म में मेरा और अंजान सिंह के ऊपर एक बहुत ही हॉट गाने को फिल्माया गया है इस गाने भरपूर रोमन है अंजना सिंह के साथ !”गुंडे” फिल्म से मुझे बहुत उम्मीद है फिल्म को ले कर मैं काफी उत्साहित हु फ़िलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई में जोर शोर से किया जा रहा है फिल्म के गाने काफी कर्णप्रिय है जो हमारे पब्लिक को पसंद आएगी ,धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म के निर्देशन बाली ने किया गया है और फ़िल्म के निर्माता रज्जाक खान और सचिन झा है !

भोजपुरी फिल्म ”गुंडे” एक सच्ची घटना पर अधारित है जिसमे कुणाल तिवारी, विराज भट्ट, रानी चट्टर्जी, अंजना सिंह,प्रज्ञा तिवरी, साहिल खान ( बाल कलाकार ) विविधा, मनोज टाइगर,संजय पाण्डेय,रईस खान, सीमा सिंह,माही खान,अजय झा,अरुण सिंह ,सुनील ,पवन,राकेश कुशवाहा,डॉ. रघुवेंद्र यादव,जफ़र अली  परितोष और सोनिया मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में है।

 

इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय और नयेपन के साथ तैयार किया गया है जिसमे संगीत दामोदर राव ,और श्याम देहाती द्वारा दिया गया है और गीत लिखे है आज़ाद सिंह, कृष्णा बेदर्दी, श्याम देहाती, पवन पांडेय ने। फ़िल्म का लेखन इंद्रजीत कुमार ने लिखा है, डी.ओ.पी.रवि चन्दन,जहांगीर सैयद,आर.आर. प्रिंस ने किया है फ़िल्म के धमाकेदार एक्शन सीन को शाहबुद्दीन और निशांत खान ने बहुत ही अच्ची तरह से फिल्माया है। फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है जोर शोर से पुरे भारत में।

निशा दुबे आज कल ”रुद्रा” की शूटिंग कर रही है संजान गुजरात !

भोजपुरी फिल्मो की देसी हीरोइन निशा दुबे आज कल गुजरात के संजान में भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा” की शूटिंग में बिजी है ! निशा ने बताया की मैं यश कुमार के साथ काम कर के काफी खुश हु इस फिल्म की कहानी बहुत अछि है फिल्म में एक्शन रोमांस से भरपूर है फिल्म के गाने भी बहुत अच्छी है जो आप लोगो को पसंद आएगा ! निर्माता प्रदीप सिंह और निर्देशक फिरोज खान की फिल्म ”इंडिया वस पाकिस्तान” की शूटिंग भी मैं ने यही पर शूटिंग किया था फिर से मैं आज कल कल संजान के बृन्दावन स्टूडियो में शूटिंग कर के बहुत अच्छा लग रहा है ! मेरा सपना है की मैं एक दिन बहुत बड़ा अभिनेत्री बन कर पुरे देश का नाम रोशन करू ! अभी हॉल ही में मैं भोजपुरी फिल्म ”तू ही तो मेरी जान है राधा २” और ”स्वर्ग ” की शूटिंग मुम्बई में पूरी कर के यहाँ संजान रुद्रा की शूटिंग में आयी हु !

 
इस फिल्म में मेरे साथ यश कुमार रिचा दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे ‘रुद्रा ‘ इस फिल्म के निर्माता लक्ष्मन गुप्ता और जय प्रकाश सर्वगल्ला है वही निर्देशन राकेश भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है.फिल्म का लेखन जय प्रकाश सर्वगल्ला द्वारा किया गया है,संगीत एस.कुमार द्वारा दिए गए है .साई श्रद्धा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ,यश कुमार, निशा दुबे ,रिचा दीक्षित ,के साथ अवधेश मिश्रा,मनोज टाइगर,दिलीप सिन्हा ,अभय कुमार ,राधे मिश्रा,किरण यादव,रेनू पांडेय,श्रवण तिवारी और ग्लोरी मोहन्ता जैसे भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने चेहरे नजर आएँगे .

नीरज यादव और सत्येन्द्र सिंह का टक्कर फिल्म ”घात” में !

एस.बी.एन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ”घात” में  नीरज यादव और सत्येन्द्र सिंह का टक्कर जबरजस्त बड़े पर्दे पर ! इस फिल्म में नीरज यादव पुलिस के किरदार में नजर आने वाले है जिस की शूटिंग वो पूरी कर चुके है !

धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगा ! फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विजय  कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने काफी नए और नयी पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे है जिसमे संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा और गीत प्यारेलाल यादव द्वारा दिए गए है।

निर्देशन भोजपुरी फिल्मो के बहुचर्चित निर्देशक आनंद डी. घटराज द्वारा किया जा रहा है, कुछ सालो पहले बॉलीवुड में मनोज वाजपई और तब्बू अभिनीत फिल्म घात में दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया था और अब भोजपुरी में बनने जा रही ‘घात’ भी दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी। बॉलीवुड में आयी फिल्म ‘घात’ का नाम भले ही इस फिल्म से मिलता जुलता हो लेकिन दोनों फिल्मो की कहानी और कांसेप्ट बिलकुल ही अलग है।

इस फिल्म में भोजपूरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता सत्येन्द्र सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएँगे और उनके साथ फिल्मो में अभिनेत्री रजनी मेहता, पूनम दुबे,नीरज यादव ,प्रकश जैस ,सोनिया मिश्रा,देव सिंह, विनोद मिश्रा, जानिया, विकास सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।

इस फिल्म में एक्शन डायरेक्टर शाहबुद्दीन ,कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी और पप्पू खन्ना,लेखन दिनेश केशवानी , कैमरामैन नागेन्द्र पटेल है और फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

पराग पाटिल की ”रंगदारी टैक्स”17 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है !

निर्देशक पराग पाटिल आज के समय में किसी के परिचय के मोहताज़ नही है रियल जिंदगी में वह एक अच्छे निर्देशक के साथ साथ एक अच्छे इन्शान भी है जो महेशा उन कलाकारो को काम देते है जिन के पास टैलेंट है पर कोई लिंक नही है ! पराग समय समय पर सामजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहते है ! पराग पाटिल की नई फिल्म यश कुमार के साथ ”रंगदारी टैक्स ”17 फ़रवरी को पुरे भारत में रिलीज़ होने जा रही है ! पराग पाटिल ने बताया की मैं फ़रवरी से अनारा गुप्ता और कारन सिंह के साथ एक नई भोजपुरी फिल्म ”दिल है हिंदुस्तान” की शूटिंग करने जा रहा हु जिस की कहानी बहुत प्यारी है आप लोगो को बहुत पसंद आएगी ! फ़िलहाल आप लोग हमारी आने वाली फिल्म ”रंगदारी टैक्स” जरूर देखे और दुसरो को भी दिखये और बातये की कैसी लगी हमारी फिल्म जो 17 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है !

भोजपुरी फिल्मो के जाने माने फिल्म निर्देशक पराग पाटिल की जल्द ही कई फिल्मे रिलीज़ होने वाली है ! जैसे यश कुमार की ”रंगदारी टैक्स” ,प्रियंका पंडित की ”बागी इश्क़”, यश कुमार की ”कसम पैदा करने वाले की”, मामेन्द्र कुमार की हिंदी फिल्म ”भाग डार्लिंग भाग”,और फ़रवरी 2017 से अनारा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ”दिल है हिंदुस्तानी” की शूटिंग ऍम.पी. में करने जा रहे है ! परग पाटिल की भोजपुरी में कई फिल्मे रिलीज़ भी हो चुकी जो बॉक्स आफिस पर सुपर हिट हुई है जैसे शिवम् तिवारी के साथ ”फौजी” ,विराज भट के साथ ”मैदान ऐ.जंग” और गर्दा,शुभम तिवारी के साथ ”बहुरानी” और ”प्रशासन” !

राकेश मिश्रा ,अमरीश सिंह की ‘राधे रंगीला’ की शूटिंग जोर शोर से सिलवासा !

आर.पी.फिल्म्स विजन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘राधे रंगीला’ शूटिंग शरू सिलवासा में !.इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई जाने माने चेहरे है ,जिनमे राकेश मिश्रा,राधे श्याम,अमरीश सिंह,संगीता तिवारी ,इनुश्री,आनंद मोहन,इसराइल खान,अरुण दुबे,नेहा सिंह,अनन्या चौबे,रीतू मिश्रा शामिल है !

इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन राम जे पटेल द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने एक नयी तरह की कहानी भोजपुरी फ़िल्म जगत को दी है.इस फ़िल्म के सभी गाने काफी अच्छे कर्णप्रिय है जिसमे संगीत मधुकर आनंद द्वारा दिया गया है और गीतकार है प्यारेलाल यादव,आज़ाद सिंह और श्याम देहाती !
‘राधे रंगीला’ यह फ़िल्म एक संगीतमय फ़िल्म है जिसमे धमाकेदार एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा.फ़िल्म में फाइट मास्टर है परवेज खान,कैमेरमेन शाहिल अंसारी,और डांस कोरियोग्राफर है संतोष मयंक और रिक्की गुप्ता.फ़िल्म के निर्माता राधे श्याम ,सह निर्माता अरुण दुबे और फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है !

भोजपुरी फिल्म ”घात ” के एडिटिंग शरू ऑडियो लैब मुम्बई में !

एस.बी.एन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म घात की शूटिंग पूरी हो गई है , आज कल इस फिल्म के एडिटिंग मुम्बई के ऑडियो लैब में की जा रहा है ! धमाकेदार एक्शन से भरपूर है फिल्म ”घात” ! फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने काफी नए और नयी पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाये गये है जिसमे संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा और गीत प्यारेलाल यादव द्वारा दिए गए है।

फिल्म के मुख कलाकार है सत्येन्द्र सिंह,पूनम दुबे ,रजनी मेहता,प्रकश जैस ,सोनिया मिश्रा,विनोद मिश्रा,अक्षय केशवानी ,आर .के .गोस्वामी ,नेहा मेहता ,जानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म के  निर्देशन आनंद डी. घटराज है ,एक्शन डायरेक्टर शाहबुद्दीन ,कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी और पप्पू खन्ना,लेखन दिनेश केशवानी ,कैमरामैन नागेन्द्र पटेल है और फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

“भूतवाली लवस्टोरी”  फिल्म का मुहर्त किए गया !

पैशनवर्ल्ड एंटरटेनमेंट बैनर के तले बन रही हिंदी फिल्म “भूतवाली लवस्टोरी” का मुहूर्त ऑन लोकेशन मढ़ आइलैंड में किया गया। इस फिल्म के निर्माता सारिका विनोद तांबे हैं निर्देशक औऱ लेखक शान्तनु अनंत तांबे जी ,एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सचिन गोथानकार ,डी ओ पी प्रसाद म्हेत्रास ,एडिटर समीर शेख़,और म्यूजिक प्रवीण मनोज जी ने दिया है। फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी मुम्बई, मढ़ आइलैंड मुम्बई और दिल्ली में की जायेगी। इस फिल्म में कॉमेडी हॉरर और रोमांस से भरपूर है।

इस फिल्म के कलाकार कंचन अवस्थी, रोहन जयन्त,तुषार आचार्य, लक्मं डॉभत, आकाश, शालिनी उपाध्याय , शान्तनु अनंत तांबे, अजय शेखावत, रिमी , ओमी शर्मा, वेनेसा हैं।

“चौहर” का म्यूजिक लांच 

दिनकर्स फिल्म प्रोडक्शन के तले बनी चौहर का म्यूजिक लांच चीफ गेस्ट नरेंद्र झा और सुरेश वाडेकर की उपस्थिति में बड़े धूम धाम से अँधेरी वेस्ट के ‘द व्यू’ में किया गया ! इस फिल्म के निर्माता दिनकर भरद्वाज और निर्देशक रघुवीर सिंह ,लेखक रूपक शरार, संगीत अश्वनी कुमार, गायक सुरेश वाडेकर, साधना सरगम, ऐश्वर्या निगम। गीतकार सुधीर सरबजीत, नरेश जौहरी, प्रफुल्ल मिश्रा। एडिटर विजय पाल, कलाकार अमित सिंह कश्यप, रिचा दीक्षित, अमर ज्योति, विवेकानंद झा, विजय सिंह पाल, दिनकर भरद्वाज, अनिल पतंग हैं।

यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है बॉलीवुड में प्रेम कहानियो पर आधारित ज्यादा फिल्मे बनती है और पसन्द भी आती है कई प्रेम कहानिया तो दर्शको के दिल में दशकों तक बसी रहती है। निर्देशक रघुबीर सिंह  अपनी फिल्म चौहर के जरिये एक प्रेम कहानी लेकर आये है जिसमे एक दलित के अटूट प्रेम की कहानी समाज में छुआ छूत और जात पात के विरुद्ध संघर्ष और इन सबके बीच एक्शन और रोमांस सेें सराबोर है !

इस फिल्म में एक्शन रोमांस और इमोशन्स जबर्दस्त है और ये फिल्म दर्शकों को बहुत ही पसन्द आयेगी  जल्दी ही दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

राकेश मिश्रा ने शुरू की नई फिल्म “राधे रंगीला “की शूटिंग

भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता राकेश मिश्रा अपने खासे अभिनय से हमेशा चर्चा में रहते है राकेश हाल में ही अपनी नई भोजपुरी फिल्म “राधे रंगीला” की शूटिंग गुजरात के सिलवासा  में शुरू कर दिया।और इस फिल्म राकेश के ऑपोज़िट अभिनेत्री इनुश्री है ।यह दोनों जोड़ी पहली बार एक साथ काम कर रहे।इसके लिए वो दोनों काफी उत्साहित दिख रहे है उलेखनीय यह है कि फिल्म में राकेश मिश्रा एक्शन अवतार में दिखेगे जो इस फिल्म में की जाने वाली सभी कैरेक्टरों से भिन्न है।यह एक्शन किसी बॉलीवुड से कम नही।

फिल्म को लेकर राकेश बताते है कि मै अपने दर्शको हर फिल्म में अलग अलग अपना रूप दिखता हूँ और इस फिल्म में भी कुछ इसी तरह देखने को मिलेगा। हालाकि राकेश एक और बड़ी फिल्म” इंडिया वर्सेस पाकिस्तान “रिलीज को तैयार है।

गायक आलम राज जल्द फिल्मो में नजर आने वाले है !

इन दिनों बिहार के छपरा से लेकर यूपी के लखनऊ और मुम्बई कर जगह तक हर आम व खास लोगो के जुबान पर छाया हुआ है भोजपुरिया गायक आलम राज ,लोग  मस्ती में गुनगुना रहे है भोजपुरिया लोक गायक आलम राज के गाने को ! मूलतः बिहार  छपरा ( रीलिंग गंज सेमरिया ) के रहने वाले आलम राज को बचपन से ही गायकी का सौख था माता पिता उन्हें डॉक्टर या इंजिनियर बनाना चाहते थे पर इन को तो गायकी का भूत सवार था इस लिए पढ़ाई के समय थोड़ा समय निकाल कर अपने गुरु कमल बास ‘कुँवर’ के साथ कुछ समय बिताया करते थे और गाने का रियाज करते थे आज बिहार ,यूपी ,मुम्बई के हर जगह स्टेज शो के माध्य्म से वो दर्शोको  को अपना गाना सुनाते रहते है !

इन का पहला विडियो आल्म्बम एंगल से ”तू बाड़ू लाजवाब” मार्केट में पहलीबार आईथी जिस का सीडी लगभग  50 लाख से भी ज्यादा बिकी थी ! आलम का आज तक का सबसे ज्याद सुपर हिट गाना ”जाये द जगहे पर जा ता” थी आज इस गाने के माध्य्म से पूरा भोजपुरी फिल्म जगत इन को जानता है ! निर्माता डॉक्टर अरविन्द आनंद के मार्गदर्शन में आठ साल से काम कर रहे है जल्द ही वो भोजपुरी फिल्मो में भी नजर आने वाले है ! खेसारी लाल यादव ,रानी चटर्जी ,मोनलिसा के साथ भी स्टेज शो कर चुके है !

रानी चटर्जी और आकास सिंह  पहली बार एक साथ ‘चोर मचाये शोर” फिल्म में !

मुम्बई ! साई आशावरी फिल्म के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ”चोर मचाये शोर” में पहली बार एक साथ काम करते नजर आने वाली है बड़े पर्दे पर ‘चोर मचाये शोर” में ! फिल्म का पहला गाना रानी और आकाश के ऊपर जेल के अंदर फिल्माया गया है ! इस फिल्म के मुख कलाकार है आकास सिंह,रानी चटर्जी ,अंजना सिंह ,अवधेश मिश्रा,मनोज टाइगर,के.के.गोस्वामी ,बृजेश त्रिपाठी, राज शेख, और फिल्म के लेखक -निदेशक अनिकेत मिश्रा है ,गीत आज़ाद सिंह ,प्यारे लाल यादव ,संतोष पूरी ,संगीत मधुकर आनंद ,कैमरामैन प्रमोद पांडेय ,डांस मास्टर रिकी गुप्ता ,अन्थोनी ,स्क्रीनप्ले आरोति भट्टाचार्य,डायलॉग  संतोष पांडेय है ! आज से इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई के साकीनाका अँधेरी इस्थित एस.जे.स्टूडियो में डांस मास्टर रिकी गुप्ता के निर्देशन में आलोक कुमार के आवाज में रिकॉर्ड किया गए गाने पर रानी और आकाश के ऊपर फिल्माया जा रहा है !

इस फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे है जिस को हमारे दर्शक पसंद करते है ! मुहूर्त के शुभ औसर पर महानायक कुणाल सिंह, निर्माता राहुल कपूर,विनोद गुप्ता,रत्नाकर कुमार ,बबलू सिंह ,संजय मिश्रा और फिल्म जगत के काफी बड़े लोगो ने आकश सिंह को नई फिल्म के लिए शुभकामनाये दी ! यह सब जानकारी रानी चटर्जी के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दिया !

‘राधे रंगीला’ का  मुहूर्त के साथ शूटिंग आज से शरू सिलवासा में शरू !

आर.पी.फिल्म्स विजन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘राधे रंगीला’ का  मुहूर्त के साथ शूटिंग आज से शरू सिलवासा में शरू !.इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई जाने माने चेहरे है ,जिनमे राकेश मिश्रा,राधे श्याम,अमरीश सिंह,संगीत तिवारी ,इनुश्री,आनंद मोहन,इसराइल खान,अरुण दुबे,नेहा सिंह,अनन्या चौबे,रीतू मिश्रा शामिल है 1

इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन राम जे पटेल द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने एक नयी तरह की कहानी भोजपुरी फ़िल्म जगत को दी है.इस फ़िल्म के सभी गाने काफी अच्छे कर्णप्रिय है जिसमे संगीत मधुकर आनंद द्वारा दिया गया है और गीतकार है प्यारेलाल यादव,आज़ाद सिंह और श्याम देहाती !

‘राधे रंगीला’ यह फ़िल्म एक संगीतमय फ़िल्म है जिसमे धमाकेदार एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा.फ़िल्म में फाइट मास्टर है परवेज खान,कैमेरमेन शाहिल अंसारी,और डांस कोरियोग्राफर है संतोष मयंक और रिक्की गुप्ता.फ़िल्म के निर्माता राधे श्याम ,सह निर्माता अरुण दुबे और फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है !

खेसारी लाल यादव की ‘जिला चंपारण ‘ की शूटिंग कोलकता में शुरू !

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बन भोजपुरी फ़िल्म ”जिला चंपारण” की शूटिंग कोलकता में शुरू की गयी है .सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक नए अंदाज में दर्शको के बिच उनका मनोरंजन करने वाले है .यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है .इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमे देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी या फ़िल्म के माध्यम से खेसारी लाल अपने दर्शको के बिच आ रहे है.इस फिल्म में खेसारी के साथ बंगाली बाला मोहिनी घोष नजर आएंगी . इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद है जो इस फ़िल्म के माध्यम से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे है.इस फ़िल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित है जो खेसारी के साथ कई सालो से फ़िल्म बनाना चाहते थे और अब उन्हें खेसारी के साथ काम करने का मौका मिला है .


इस फ़िल्म का संगीत काफी मधुर और आकर्षित करनेवाला होगा जिसे संगीत मधुकर आनंद और गीत प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने तैयार किया है . इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा है. फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकी को देखने मिलेंगे . खेसारी लाल यादव,मोहिनी घोष के साथ फिल्म में अवधेश मिश्रा संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, भी मुख्य भूमिका में है . फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है .

पुणे वाशियो का दिल जीता प्रियंका पंडित ने

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित ने मकर संक्राति के शुभ मौके पर पुणे के लोगो का दिल जीत लिया .पुणे में हुए लाइव स्टेज शो के दौरान प्रियंका पंडित ने अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मिलकर धमाकेदार डांस परफॉरमेंस किया जिसे दर्शको ने खूब एन्जॉय किया.प्रियंका और कल्लू की जोड़ी एक साथ फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ में नजर आनेवाली है .पुणे में हुए लाइव शो के दौरान प्रियंका और अरविन्द अकेला कल्लू ने मिलकर कई सारे गानो पर एक साथ परफॉरमेंस किया,जिसे वहाँ मौजूद दर्शको ने बहुत पसंद किया.इस शो के पहले प्रियंका और कल्लू ने एक साथ 31 दिसंबर को बिहार में एक साथ शो किया था जिसे बिहार के दर्शको ने काफी सराहा . प्रियंका की फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली ‘ और ‘तोहरे में बसेला प्राण ‘ जल्द प्रदर्शित होने वाली है ,इन दोनों फिल्मो में प्रियंका के साथ रितेश पांडेय नजर आएँगे .प्रियंका की ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ की शूटिंग हाल ही में पूरी की गयी है .

यश कुमार की ‘रुद्रा’ की शूटिंग संजान में शुरू 

भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार की फिल्म ‘रुद्रा’ की शूटिंग गुजरात के संजान में फिल्म के एक्शन सीन शूट कर शुरू की गयी .संजान के वृन्दावन स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग की जा रही है . फिल्म में यश कुमार के साथ निशा दुबे ,रिचा दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे .अभिनेत्री रिचा दीक्षित इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में अपना कदम रख रही है .इस फिल्म में सभी कलाकारों की अहम् भूमिका तो है ही लेकिन फिल्म में एक घोडा भी  मुख्य भूमिका में नजर आनेवाला है .यश कुमार इस फिल्म में काफी धमाकेदार एक्शन करते नजर आएँगे .

‘रुद्रा ‘ इस फिल्म के निर्माता लक्ष्मन गुप्ता और जय प्रकाश सर्वगल्ला है वही निर्देशन राकेश भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है.फिल्म का लेखन जय प्रकाश सर्वगल्ला द्वारा किया गया है .इस फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे और कर्णप्रिय है जिसमे संगीत एस.कुमार द्वारा दिए गए है .साई श्रद्धा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ,यश कुमार, निशा दुबे ,रिचा दीक्षित ,के साथ अवधेश मिश्रा ,देव सिंह,राधे मिश्र, दीपक सिन्हा ,किरण यादव,रेनू पांडेय,श्रवण तिवारी और ग्लोरी मोहन्ता जैसे भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने चेहरे नजर आएँगे .

खेसारी लाल यादव की ‘बाबरी मस्जिद ‘ की शूटिंग हुई पूरी 

माँ केला देवी फिल्मे के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’ की शूटिंग मुम्बई के फिल्म सिटी में गाने की शूटिंग के साथ पूरी की गयी.इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी .मकर संक्राति के शुभ मौके पर फिल्म की शूटिंग को फिल्म के स्पेशल गाने की शूटिंग के साथ पूरा किया गया ,जिसे रिक्की गुप्ता द्वारा कोरियोग्राफ किया गया .इस मौके पर फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे ने खेसारी के साथ अपनी दूसरी फिल्म ‘कसमे वादे’ की घोषणा भी कर दी,जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी.’बाबरी मस्जिद ‘ इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय ने किया है .

‘बाबरी मस्जिद ‘ इस फिल्म खेसारी लाल यादव ,काजल राघवानी ,अवधेश मिश्रा,ब्रजेश त्रिपाठी,अनूप अरोड़ा,तृषा खान,रीतू पांडेय,संभावना सेठ ,के.के.गोस्वामी,अनारा गुप्ता,अयाज़ खान ,पप्पू यादव,देव सिंह मुख्य भूमिकाओं में है .

विपुल झा लेकर आ रहे है  ‘ट्रिपल तलाक ‘ 

समाज में तीन तलाक लेने के  इस मुद्दे का विरोध पिछले कई समय से चल रहा है लेकिन अब बहुत जल्द इस मुद्दे को दर्शक एक फिल्म के माध्यम से देखने वाले है …निर्देशक विपुल झा जल्द एक शार्ट फिल्म लेकर आ रहे है जिसका नाम है ‘ट्रिपल तलाक ‘ जिसकी शूटिंग मुम्बई में की जा रही है ..ट्रिपल तलाक यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमे तलाक से जुडी कई जरुरी मुद्दे को फिल्म के माध्यम से बखूभी दर्शाया जाएगा .इस फिल्म के निर्देशक विपुल झा इस कहानी पर  पिछले एक साल से फिल्म बनाना चाहते थे और अब इस फिल्म को वे जल्द दर्शको के बिच लेकर आनेवाले है.

ऑर्चिड क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लकी मिश्रा द्वारा निर्माण किया जा रहा है.विपुल झा का कहना है ” मनोरंजन ,लव स्टोरी ,एक्शन के लिए कही फिल्मे बनती है लेकिन ट्रिपल तलाक जैसी इस गंभीर मुद्दे पर मुझे फिल्म बनाने का मौका मिला है जिसके लिए मैं काफी उत्त्साहित हूँ और मैं पूरी कोशिश करूँगा की समाज में इस प्रथा को दूर करने में मेरी फिल्म जितनी सफल साबित हो पाए .क्योंकि फिल्म समाज का आईना होता है और मेरी फिल्म में समाज से जुडी कई बातो को दर्शक देखेंगे .”

 

आशीष विद्यार्थी पहुचे खेसारी लाल यादव के सेट पर 

बॉलीवुड से लेकर कई अन्य भाषाओ की फिल्मो में अभिनय कर चुके अभिनेता आशीष विद्यार्थी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बाबरी मस्जिद ‘ की शूटिंग के समय सेट पर पहुचे और खेसारी लाल सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगो को फिल्म की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाये दी.मकर संक्राति के शुभ दिन के मौके पर मुम्बई के फिल्म सिटी में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बाबरी मस्जिद ‘ के आखिरी दिन की शूटिंग की जा रही थी जिसमे फिल्म का स्पेशल सांग शूट किया गया .इस मौके पर अभिनेता आशीष विद्यार्थी सेट पर पहुचे .

कई भाषाओ में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको का मनोरंजन करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने यह भी कहा की अगर उन्हें कोई अच्छी कहानी मिली तो मैं भी भोजपुरी फिल्म में काम करूँगा .’बाबरी मस्जिद ‘ इस फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे और निर्देशक देव पांडेय है .इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी ,अवधेश मिश्रा,ब्रजेश त्रिपाठी,अनूप अरोड़ा,तृषा खान,रीतू पांडेय,संभावना सेठ ,के.के.गोस्वामी,अनारा गुप्ता,अयाज़ खान ,पप्पू यादव,देव सिंह मुख्य भूमिकाओं में है .

२० जनवरी से ”मेहरारू चाहि मिल्की वाइट”

भोजपुरी सिनेमा ”मेहरारू चाहि मिल्की वाइट” २० जनवरी को पुरे बिहार-झारखण्ड में एक साथ रिलीज होने जा रही है।

अपनी एंकरिंग से में धूम मचाने वाले अभिनेता प्रियेश सिन्हा इस बार बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। उनकी एक्शन कॉमेडी फ़िल्म मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट का पोस्टर व ट्रेलर सोशल साईट पर रिलीज कर दिया गया है। प्रशंसकों की तरफ से हज़ारों की संख्यां में लाइक्स इस पोस्टर और ट्रेलर को अबतक मिल चुके हैं। ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रेजेंटस व मनोहर एस झा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अभिनेता प्रियेश सिन्हा की यह पहली फिल्म है।

फिल्म का निर्देशन मिथिलेश अविनाश ने किया है। शनिवार को फ़िल्म की पूरी टीम ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर धमाकेदार पोस्टर व ट्रेलर को रिलीज किया। पोस्टर में अभिनेता प्रियेश सिन्हा भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में दूल्हे की यूनिफार्म में नजर आ रहे प्रियेश ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का पायलट एक्शन कॉमेडी है और इसी महीने 20 जनवरी को यह फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पे खूब तारीफ़ मिल रही है।
प्रियेश सिन्हा और रानी चटर्जी की जोड़ी मिथिलेश अविनाश के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म हैं,मिथिलेश द्वारा कैमरे के पीछे बहुत कुशलता से कार्य किया गया है।
बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फ़िल्म मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट अब रिलीज को तैयार है,20 जनवरी को ये फ़िल्म पुरे बिहार और झारखण्ड मे एक साथ रिलीज़ होने वाली है। इसे देखने वाले दर्शक अपने आप में एक बदलाव महसूस करेंगे। प्रियेश के मुताबिक भोजपुरी सिने उद्योग में मनोरंजक फिल्मों को बेचना अब पहले से आसान हो गया है, वैसे कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें बेचने से ज्यादा आप चाहते हैं कि लोग इसे देखें,यह ऐसी ही फिल्म है, आप चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें.”।
इस मौके पर फ़िल्म की पूरी टीम काफी उत्साहित हैं। प्रियेश के अनुसार मेहनत का कोई विकल्प नही होता,वैसे मेरा करियर बहुत ही दिलचस्प और चैलेंजिंग रहा है। लगातार 2009 से अब तक टेलीविजन शोज करते हुए चार बार बेस्ट एंकर का अवार्ड और अब साथ साथ रानी चटर्जी के साथ ‘मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट’ फिल्म जो अब रिलीज को तैयार है,शुद्ध मनोरंजक फिल्म  है। इसके अलावे भी प्रियेश कई दिलचस्प फिल्में कर रहे हैं। सर्वशक्तिशाली महादेव और वीर अर्जुन उनकी आने वाली फिल्में होंगी।  Sarvesh Kashyaph PRO

 BHAIRI BHAIL SAJANWA HAMAAR Due In February

Producer Mahendra Sureka and Kapishwar Films’ Bhairi Bhail Sajanwa Hamaar( which means Darling  Humse Door Ho Gaya) has been passed by the censors with an A certificate( only for Adults). The film is all set for February release. Cast: Gunjan Pant,Avinash Shahi,Sapna Sappu,Irfan Khan,Ramesh Goyal,Mahesh Raaj  and Jayshri T.  Writer,director and editor: Dilip Gulati.Music: D.Sushant. Lyrics: Ashok Nirala.  DoP: Ashok Narayan.Dances: Ashwin Thakker.Action: Darshan Singh Mahal.

Dev Upaadhyay Announces New Film Kaahe Ham Pyaar Kaeele

देव उपाध्याय कर रहे हैं ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण

जाने माने व्यवसायी व फिल्म निर्माता देव उपाध्याय सेजल सॉफ्टवेयर प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण  उच्च तकनिकी के साथ करने कर रहे हैं। जिसका निर्देशन करेंगे फिल्म निर्देशक दीपक त्रिपाठी। अभी हाल ही में मुम्बई के सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका खुशबू जैन की सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड करके संगीतमय मुहूर्त किया गया। जिसे संगीतबद्ध किया है संगीतकार  अविनाश पाठक व उमेश यादव ने। फिल्म के लेखक देव उपाध्याय हैं तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।  गीतकार विश्वनाथ राजपुरी, दिलकेश व यादव राज हैं। कार्यकारी निर्माता अरविन्द उपाध्याय हैं।

छायांकन शिवा चैधरी, नृत्य महेश आचार्य, मयंक अशोक व अजीत, मारधाड़ सुरेन्द्र शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकार का चयन जारी है। मुहूर्त के शुभ अवसर पर गोपाल खेमानी, विनोद खेमानी, विनोद गुप्ता, नगिन वाडेल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, संदीप, रजनी राव, जिग्नेश वाडेल आदि फिल्म के कलाकार उपस्थित थे। —–Ram Chandra PRO

Shweta Yadav’s Mohabbat Ke Saugat Ready For Release

स्वेता यादव की फिल्म  ‘मोहब्बत के सौगात ‘ बन कर तैयार !

पल्लवी प्रकाश इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत के सौगात ‘ बन कर तैयार हो गया है जल्द ही इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर लॉन्च किया जायेगा ! ऐसे तो स्वेता यादव ने कई फिल्मे की है ये फिल्म उन का ड्रीम प्रोजेक्ट है इस तरह की फिल्मे बार बार नहे बनती है कुछ फिल्मे ही इतिहास बना पाती है ऐसे फिल्मो को सरकार टैक्स फ्री कर देना चाहिए ! मैं स्वेता यादव मूलतः बिहार की रहने वाली हूँ और मैं बिहार का नाम और रोशन करना चाहती हूँ महिलाओ को अपना हक़ लेन के लिए हमेशा बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है ! उसी तरह मैं भी फ़िल्मी दुनिया में  संघर्ष  कर रही हूँ ! मैं इस फिल्म में बहुत ही अच्छा किरदार की हूँ ! किरण बेदी को आदर्श मानने वाली स्वेता एक दिन बहुत बड़ा देश की समाजसेविका बनाना चाहती है !  इस फिल्म में  भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने निर्देशक ब्रज भूषण ने इस फिल्म का निर्देशन किया है ! निर्मात्री पल्लवी प्रकाश ने समाज में औरतो को उंनके सम्मान के लिए मिलने वाले अधिकार को इस फिल्म में दर्शाया है , समाज में किस तरह औरतो को दबा कर रखा जाता है और किस प्रकार उनका हक़ उन्हें नहीं दिया जाता , यह इस फिल्म में बखूभी दर्शाया गया है साथ ही इस मुद्दे से बाहर कैसे निकलना है यह सन्देश भी फिल्म में बखूभी दिखाया गया है !

 

इस फिल्म के कलाकारों में  आदित्य मोहन ,स्वेता यादव ,उदय श्रीवास्तव,स्मिता दुबे जैसे भोजपुरी फिल्मो के जाने -माने चेहरे इस फिल्म में नजर आएँगे ! इस फिल्म के सभी गाने काफी मनोरंजक और कर्णप्रिय है जिसमे संगीत  छोटे बाबा, पंकज , प्रीतम और मनीष सिन्हा ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिया है और गानो में अपनी सुरीली आवाज़ दी है  नीलेश उपाध्याय, पुष्पलता, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन और शेखर गोस्वामी ने  जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे .इस फिल्म में  फूहड़तापन और अश्लीलता बिलकुल भी नहीं है यही कारण है की यह फिल्म दर्शक अपने पुरे परिवार के साथ देख सकते है ! ——SANJAY BHUSHAN PATIYALA

भोजपुरिया खलनायको ने कायम की  एकता की  मिसाल 

भोजपुरी फिल्म जगत में लगभग 50 खलनायक हैं और बिना किसी संगठन या असोसिएशन के वे लोग मात्र एक व्हाट्सएप्प ग्रुप द्वारा खुद को संगठित किये हुए हैं । पिछले साल 23 अप्रैल को खलनायको ने अपने ग्रुप एंटी हीरोज के माध्यम से एक छत के नीचे आकर एकता को मजबूती प्रदान की थी । मंगलवार को वे सभी एक बार फिर इकट्ठा हुए और ना सिर्फ एक दूसरे का दुःख सुख बांटा बल्कि ग्रुप के तीन सदस्यों हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और देव सिंह का सामूहिक जन्मदिन मनाया । तीनो खलनायको का जन्मदिन इसी सप्ताह होने के कारण ही ग्रुप ने तीनों खलनायको की जानकारी के बिना उन्हें सरप्राइज़ देने हेतु ये फैसला किया ।  नियत समय पर सभी एंटी हीरोज इकट्ठा हुए और धूम धाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया । इस मौके पर एक परिचर्चा भी रखी गई जिसका विषय था भोजपुरी ने क्या दिया । ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी, राम मिश्रा , अनूप अरोरा ने बताया कि भले ही उन्होंने दर्ज़नो हिंदी फिल्म की है पर पहचान भोजपुरी से ही मिली ।

अनिल यादव, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा , संजय पांडे, प्रकाश जैस, मनोज टाईगर , राजन मोदी ,अयाज़ खान, मनीष चतुर्वेदी, जय सिंह, विकास सिंह बिरप्पन,  सूर्या द्वेदी,  करण पांडे, बालेश्वर सिंह, विष्णु शंकर बेलू, धर्मेंद्र सिंह, भोजपुरिया काका अरुण सिंह , पप्पू यादव, संतोष पहलवान, वैभव राय, जसवंत जैस, असगर खान, बबलू खान , अखिल तिवारी सोनू पांडे, जस्सी सिंह  सहित सभी एंटी हीरोज ने एक मत से स्वीकारा की भोजपुरी से ही उन्हें नाम , दाम और शोहरत मिली है  ।  मौके पर आगामी 23 अप्रेल को एंटी हीरोज ग्रुप की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया ।

आम्रपाली दुबे को मिला जन्मदिन का अनूठा तोहफा 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर अदाकारा आम्रपाली दुबे के लिए इस साल का जन्मदिन काफी अनूठा रहा क्योंकि उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसे पाने की चाहत हर कलाकार को होती है । अक्टूबर में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म मोकामा 0 किलोमीटर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम तो मचाई ही थी साथ ही इस फिल्म के दो गानो ने यु ट्यूब पर धमाल मचाते हुए एक करोड़ से ज्यादा लोगो द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है । मोकामा 0 किलोमीटर का संगीत रिलीज़ करने वाली कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार ने बताया कि मोकामा 0 किलोमीटर के दो गाने – सौतिनिया के चक्कर में और खोला ना किवारिया , दोनों को एक एक करोड़ से ज्यादा की व्यूअर शिप मिली है । संभवतः मोकामा 0 किलोमीटर पहली भोजपुरी फिल्म है जिसके दो गानो का व्यूअर शिप एक करोड़ को पार किया है ।

सौतिनिया के चक्कर वाले गाने में आम्रपाली दुबे के साथ अंजना सिंह ने जम कर ठुमका लगाया है जबकि खोला ना किवारिया में भोजपुरी की सुपर हिट जोड़ी निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे हैं । उल्लेखनीय है कि मोकामा 0 किलोमीटर का निर्माण सी पी आई मूवीज के बैनर तले सुजीत तिवारी ने किया है जिसके लेखक निर्देशक है संतोष मिश्रा । फिल्म में निरहुआ , आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह और सुशील सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा , कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा और प्रचारक हैं उदय भगत ।

”जिला चंपारण” की शूटिंग 16 जनवरी से कोलकाता में

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ”जिला चंपारण” की शूटिंग 16 जनवरी सेकोलकाता में शुरू की जाएगी ! सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आगे .इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमे देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी या फ़िल्म के माध्यम से खेसारी लाल अपने दर्शको के बिच आ रहे है.इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद है जो इस फ़िल्म के माध्यम से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे है.इस फ़िल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित है जो खेसारी के साथ कई सालो से फ़िल्म बनाना चाहते थे और अब उन्हें खेसारी के साथ काम करने का मौका मिला है !

इस फ़िल्म का संगीत काफी मधुर और आकर्षित करनेवाला होगा जिसे संगीत मधुकर आनंद और गीत प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने तैयार किया है ! इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा है ! फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकी को देखने मिलेंगे ! इस फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में कंट्री क्लब में बहुत ही धूम धाम से किया गया था !फिल्म के मुख कलाकार है खेसारी लाल यादव ,अवधेश मिश्र ,संजय पांडेय ,मनोज टाइगर ,आनंद मोहन ,संजय महानंद ,आदि है ! फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला !————SANJAY BHUSHAN PATIYALA

”ससुराल” की शूटिंग 12 जनवरी से गुजरात में !

प्रदीप पांडेय की भोजपुरी फिल्म ”ससुराल” की शूटिंग 12 जनवरी से गुजरात के राजपिपला शहर में की जाएगी ! इस फिल्म के निर्माता – निर्देशक राजकुमार आर पांडेय है जिन की हाल ही में भोजपुरी फिल्म ”दुलहीन चाही पाकिस्तान से” सुपर डुपर हिट हो चुकी है ! निर्देशक राजकुमार आर पांडेय ने बतया की ”ससुराल” बहुत ही अलग तरह कहानी है जो हमारे ऑडियंस को पसंद आएगी !

इस फिल्म के गाने बहुत अच्छे है जिस की रिकॉडिंग पूरी हो चुकी है ! इस फिल्म में प्रदीप पांडेय ”चिंटू ” का बहुत ही अलग किरदार है जो अभी तक किसी सिनेमा में नही देखा गया है ! फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत के और भी कलाकार नजर आने वाले है जिस की घोषण जल्द की जाएगी !

रानी चट्टर्जी की फिल्म ‘गुंडे’ की शूटिंग पूरी  !

रज्जाक खान फ़िल्म प्रोडक्शन डी.भी.एस. एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी  फ़िल्म ‘गुंडे’ की शूटिंग मुम्बई में पूरी हो चुकी है ! धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म के निर्देशन बाली द्वारा किया गया है और फ़िल्म के निर्माता रज्जाक खान और सचिन झा है फ़िलहाल आज कल मुम्बई में फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से किया जा रहा है !

भोजपुरी फिल्म ”गुंडे ”एक सच्ची घटना पर अधारित है जिसमे कुणाल तिवारी,विराज भट्ट,रानी चट्टर्जी,अंजना सिंह,मनोज टाइगर,संजय पाण्डेय,विविधा,रईस खान ,प्रज्ञा तिवरी,सीमा सिंह,माही खान,अजय झा ,अरुण सूर्यवंशी,राकेश कुशवाहा ,डॉ .रघुवेंद्र यादव ,जफ़र ,परितोष ,और सोनिया मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में है.इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय और नयेपन के साथ तैयार किया गया है जिसमे संगीत दामोदर राव ,और श्याम देहाती द्वारा दिया गया है और गीत लिखे है आज़ाद सिंह,कृष्णा बेदर्दी,श्याम देहाती,पवन पांडेय ने ! फ़िल्म का लेखन इंद्रजीत कुमार ने लिखा है ! डी.ओ.पी.रवि चन्दन ,जहांगीर सैयद, ने किया है ! फ़िल्म के धमाकेदार एक्शन सीन को शाहबुद्दीन ने बहुत ही अच्ची तरह से फिल्माया है ! फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है जोर शोर से पुरे भारत में !————-SANJAY BHUSHAN PATIYALA

खेसारी लाल यादव की फिल्म ”बाबरी मस्जिद” की शूटिंग संजान  में !

भोजपुरी फिल्म ”बाबरी मस्जिद” की अंतिम शूड्यूल शूटिंग आज गुजरात के संजान में किया जा रहा है फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी,अवधेश मिश्र ,संजय पांडेय ,बृजेश त्रिपाठी ,ऋतू पांडेय ,त्रिशा खान ,के.के .गोस्वामी ,पप्पू यादव ,देव सिंह ,सम्भवना सेठ ,जैसे कलाकार नजर आने वाले है फिल्म की पूरी शूटिंग लगभग हो चुकी है फिल हॉल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई के ऑडियो लैब में किया जा रहा है ! इस फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे है तथा निर्देशक देव पांडेय है ! फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ! यह फिल्म होली पर रिलीज़ किया जायेगा !

अभिनेत्री किरण सिंह की छलांग अब बॉलीवुड में भी !

भोजपुरी फिल्मों की किरन सिह अब हिंदी फिल्म ”द बर्निंग ट्रुथ” में नजर आने वाली है यह फिल्म एक सामजिक प्रथा पर है , इस फिल्म में सभी नए कलाकार है फिल्म के निर्देशक सुरेश दुगल है  ! नारी कितना संघर्ष करती है आज के समय में  इस फिल्म के माध्य्म से  दिखाया जायेगा ,यह फिल्म जल्द ही सिनेमा घरो में नजर आएगी ! मूलतः इलाहाबाद की रहने वाली किरण की पहली भोजपुरी फिल्म निर्देशक  शुब्बा रेडी की ”जिगवाला” थी  दूसरी निर्देशक संजय श्रीवास्तव की ”माई के बिरुआ” थी जो बहुत  अछी फिल्म थी ! माधुरी दिक्षित को आदर्श मानने वाली किरण को डांस से बचपन से ही लगाव था वो हमेशा डांस को लेकर कुछ न कुछ नया करने की सोचती है !

भोजपुरी फिल्मो में रवि किशन ,दिनेश लाल यादव ,खेसारी लाल यादव ,पवन सिंह ,प्रदीप पांडेय चिंटू ,यश कुमार जैसे सभी बड़े कलाकारों के साथ काम करना चाहती है ! भोजपुरी में पवन सिंह और कल्पना के लगभग सभी गाने मुझे सबसे ज्यादा पसंद है उन गानो पर मैं हमेशा डांस की पैक्टिक करती रहती हूँ ! मैं अपने दोस्तों को नए साल की सुभकामनाये देती हूँ !

पायस पंडित ने नववर्ष पर सिद्धिविनायक के दरबार में मनाया जन्मदिन

भोजपुरी सिनेजगत की नवोदित अदाकारा पायस पंडित ने अपना जन्मदिन मुम्बई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में नववर्ष के पावन मौके पर गणपति बप्पा का दर्शन एवं पूजा अर्चना करके मनाया। उसके बाद उसी दिन साथ शाम चार बजे पहली बार सोशल साईट्स फेसबुक पर लाईव चैट कर पायस ने अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों को नववर्ष की ढे़रों शुभकामनायें व बधाईयाँ दी और उनका हाल चाल भी जाना। विदित हो कि शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्म टकराव से पायस पंडित भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रही हैं। इस फिल्म में वे एक दमदार भूमिका में रुपहले परदे पर अपनी अभिनय व नृत्य कला का जलवा बिखेरने वाली हैं साथ सोम यादव के साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को लुभायेगी। इस फिल्म के जरिये पायस पंडित भोजपुरिया दर्शकों को अपने अदाओं से दिवाना बनायेंगी। फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है।

फिल्म निर्माता संजय निषाद व गौतम निषाद तथा निर्मात्री काजल निषाद हैं।फिल्म के लेखक रमेश मिश्रा, सिनेमेटोग्राफर दिनेश पटेल हैं। मुख्य भूमिका में पायस पंडित के साथ अमरीश सिंह सोम यादव, काजल निषाद, संगीता तिवारी, प्रकाश जैस, नागेश मिश्रा, लल्लन सिंह, जे पी सिंह, किरण मल्लाह, स्वीटी सिंह, धीरज सिंह, पुष्पक चावला, शिवम शर्मा, राकेश कुशवाहा तथा सुशील सिंह हैं। इसके अलावा ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर से बन रही मेगा बजट की मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग शीघ्र ही करने वाली हैं।

सीमा सिंह ने किया ’घात’ 

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म ’घात’ के एक विशेष गीत पर भोजपुरिया अंदाज में देशी ठुमका लगाते हुए राजपिपला में शूटिंग की हैं। पूरी तरह भोजपुरिया खेत खलिहान के माहौल में इस विशेष गीत का फिल्मांकन किया गया है, जिसे रुपहले परदे पर दर्शक खूब इंजॉय करेंगे। एस.बी.एन. मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म घात की शूटिंग इन दिनों गुजरात के राजपिपला के विभिन्न मनोरम स्थलों पर की जा रही है। फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। लेखक दिनेश केशवानी हैं। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है।

नयी पीढ़ी के संगीतप्रेमियों की पसंद को ध्यान में रखकर गीतकार प्यारेलाल यादव कवि के लिखे गीतों को संगीतबद्ध किया संगीतकार धनञ्जय मिश्रा ने। इस विशेष गीत का कोरियोग्राफी कुशल कोरियोग्राफर संजय कोर्वे ने किया है, जिनके इशारों पर सीमा सिंह ने जमकर ठुमके लगाया है। सीमा सिंह के चाहने वाले फैन्स को यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येंद्र सिंह, पूनम दूबे, रजनी मेहता, देव सिंह, नीरज यादव आदि हैं।

शहंशाह का म्युज़िक रिलीज़  रवि किशन , निरहुआ , खेसारी लाल, राकेश मिश्रा ने जमाया रंग 

भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म शहंशाह का म्यूजिक एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज़ किया गया । मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह अभिनीत इस फिल्म के म्यूजिक लांच पर जुबली स्टार निरहुआ , सुपर स्टार खेसारी लाल यादव , सुपर स्टार राकेश मिश्रा की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिया । सबने शहंशाह के गानों और संगीतकार एस कुमार की तारीफ़ की और शहंशाह के हिट होने की कामना की । इस मौके पर इन दिग्गजो का साथ दिया आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, काजल राघवानी, निशा दुबे जैसी भोजपुरी की सुपरस्टार अदाकाराओं ने । शहंशाह का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज़ किया गया है । शहंशाह के म्यूजिक लांच के गवाह बने अन्य बड़े नामो में विमल कुमार, महानायक कुणाल सिंह, बीते जमाने के प्रसिद्द खलनायक रंजीत, आलोक कुमार,  प्रवेश लाल, के के गोस्वामी, राहुल खान, मधुवेंद्र राय, वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार,  अनंजय रघुराज, धीरज सिंह, संजय जायसवाल, रजनीश मिश्रा , बबलू सिंह , राजन मोदी,  विजय यादव , निशांत उज्जवल, मनोज द्विवेदी, अयाज खान आदि प्रमुख रहे ।कार्यक्रम का संचालन किया अवधेश मिश्रा ने ।

इस मौके पर निर्माता विवेक रस्तोगी ने अपनी दो फिल्मो के लॉन्चिंग की घोषणा की जिनमे एक फिल्म हिंदी और एक भोजपुरी की शामिल है। निर्माता रोहित के सिंह की अगली फिल्म आन बान शान की भी घोषणा इस मौके पर की गई । उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह – विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज के द्वारा किया गया है ।  फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन , भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली  अंजना सिंह , रवि शेखर सिन्हा , प्रियंका पंडित , ब्रजेश त्रिपाठी,  अवधेश मिश्रा , राजन मोदी , आनंद मोहन , नीरज यादव , राहुल श्रीवास्तव ,  साहिल शेख, राम मिश्रा , डॉ अर्चना सिंह , डॉ यादवेन्द्र यादव , सीमा सिंह और कुणाल सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के प्रचारक हैं उदय भगत जबकि फिल्म के संगीतकार और गीतकार हैं एस  कुमार ।

भारत पाक के बीच फंसी नेहा सिंह 

भोजपुरी की बार्बी डॉल नेहा सिंह इन दिनों हिंदुस्तान के बहादुर जवानों और पाकिस्तान के आतंकियों के बीच फंसी है ।  हालांकि पूरा मामला क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं है पर अटकलों का बाजार गर्म है कि राजपूत फिल्म फैक्ट्री की अगली फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम में नेहा एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में है । सोशल मीडिया पर फिल्म से जुडी जो भी जानकारी और फोटो यूनिट के सदस्यों ने शेयर की है उसे देखकर लगता है कि नेहा सिंह पाकिस्तानी बाला है । निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने कुछ भी खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि सही समय पर इसकी जानकारी मीडिया को दी जायेगी । बहरहाल , हकीकत जो भी हो इतना तो तय है कि नेहा सिंह हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच फंसी है ।

उल्लेखनीय  है भूपेंद्र विजय सिंह की राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही “जय श्री राम” में रिवेल स्टार भोजीवुड के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत ,नेहा सिंह , मोनालिसा , अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी , उल्हास कुड़वा , सुनीता सिंह , हीरा यादव , अनूप लोटा , जय मिश्रा , प्रेम प्रधान , सुजीत भट्ट , अशोक गुप्ता , धामा वर्मा , बालगोविन्द बंजारा , पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के  संगीतकार और निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद , निर्माता हैं भूपेंद्र विजय सिंह , बबलू एम गुप्ता , लेखक हैं वीरू ठाकुर ,कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय भगत ।

मनोज तिवारी इलेवन को जीविका और वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने खरीदा

मधुवेंद्र राय की ‘जीविका फिल्म्स’ और रत्नाकर कुमार की ‘वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स’ ने बीआईपीएल मनोज तिवारी इलेवन को ख़रीद लिया है। मीडिया से बात करते हुए दोनों पार्टनर, मधुवेंद्र राय और रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘बीआईपीएल’ भोजपुरी फिल्म उद्योग’ के लिए एक परिवार की तरह है पर साथ ही यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ परिवार के सभी स्टार एक साथ खेलते हैं। बीआईपीएल का यह दूसरा साल काफी लोकप्रिय हो चुका है और अब हम सब को मिलकर इसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जिससे भोजपुरी सिनेमा का विकास एवं प्रचार-प्रसार हो और हर तरह से भोजपुरी फिल्मों के क्षेत्र का विकास हो सके, इन्हें समृद्ध किया जा सके।

मधुवेंद्र राय ने कहा कि आपको पता ही है ‘जीविका फिल्म्स’ 2016 से ही अंतर्राष्ट्रीय शोज़ का आयोजन करते आ रहा है और इन शोज के जरिए भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने खूब धमाल मचाया है। अब बीआईपीएल के मैच भी अगले साल से देश के बाहर कदम रखने वाले हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाने वाले हैं। इन दोनों बड़ी कंपनियाँ का जुड़ना, भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत ही शुभ संकेत है।

 ‘घात ‘ की शूटिंग गुजरात में जोर शोर से किया जा रहा है !

एस.बी.एन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘घात’ की शूटिंग जोर शोर से  गुजरात के राजपिपला में चल रही है !धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार द्वारा किया जा रहा है .

‘घात ‘ इस फिल्म में भोजपूरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता सत्येन्द्र सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएँगे और उनके साथ फिल्मो में  अभिनेत्री रजनी मेहता,पूनम दुबे,देव सिंह,विनोद मिश्रा,प्रकश जैस ,जानिया,मनोज राणा ,शैलेश राणा ,सोनिया मिश्रा ,सीमा सिंह ,ग्लोरी मोहन्ता और नीरज यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे .इस फिल्म का लेखन दिनेश केशवानी ने किया है .इस फिल्म के गाने काफी नए और नयी पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे है जिसमे संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा और गीत प्यारेलाल यादव द्वारा दिए गए है और निर्देशक आनंद गहतराज है !

 

फिल्म में काफी धमाकेदार एक्शन सीन दर्शाये जाएंगे जिसे एक्शन डायरेक्टर शाहबुद्दीन द्वारा डायरेक्ट किये जाएंगे . फिल्म में अपने बेहतरीन डांस मूवमेंट से कलाकरो को नचाएंगे कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना ,संजय कोर्वे .फिल्म के कैमरामैन नागेन्द्र पटेल है और फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है .————–SANJAY BHUSHAN PATIYALA

काजल राघवानी के देवर बने ओम कुमार फिल्म ‘चिर हरण’ में 

मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओम कुमार का सपना अब पूरा होते हुए नजर आ रहा है दरअशल आज कल वो भोजपुरी  फिल्म ‘चिर हरण’ की शूटिंग मुम्बई में कर रहे है जिस में वो भोजपुरी हीरोइन काजल राघवानी के देवर बने है तथा विराट भट्ट के छोटे भाई के किरदार में नजर आने वाले है वैसे तो  ओम कुमार कई फिल्मो और धारवाहिकों में काम कर चुके है पर भोजपुरी में पहली बार काम कर रहे है यह फिल्म कर के वो  बहुत खुस है उन का सपना था की मैं एक भोजपुरी फिल्म में काम करू और अपने गांव और सहर का नाम रोशन करू !

फिल्म ‘चिर हरण ‘ की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में काफी जोरो शोरो से की जा रही है .इस फिल्म में काजल राघवानी और विराज भट्ट की जोड़ी एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करेगी.जय अम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में औरतों पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न का मुद्दा  बखूबी दर्शाया गया है. बदलते समय के बाद भी किस तरह आज भी लोग औरतों पर अत्याचार करते हैं, शोषण करते हैं, यह इस फिल्म में दर्शाया गया है ! फिल्म में खलनायक संजीव झा का अहम किरदार है जो वो भखूबी निभा रहे है ! फिल्म के मुख कलाकार है विराज भात ,काजल राघवानी ,संजय पांडेय,संजीव झा ,ओम कुमार ,किरण यादव,आनंद मोहन ,अभय कुमार ,सोनी पटेल ,अनूप अरोरा ,

फिल्म का  निर्माण मनीष मिश्रा कर रहे हैं और निर्देशन अजय झा का है और कहानी लिखी है बिजेंद्र सिंह ने. फिल्म के गीतों को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने और इन्हें लिखा है आजाद सिंह और बिजेंद्र सिंह ने. वहीं फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है.

————-SANJAY BHUSHAN PATIYALA

पवन सिंह के बर्थडे पार्टी में पहुचे भोजपुरी सितारे 

भोजपुरी फिल्मो के गायक और सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह का बर्थडे मुम्बई में काफी धूम-धाम से मनाया गया .इस मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत की कई जानी मनाई हस्तियों से शिरकत की और पवन सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकानाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.अपने बर्थडे का केक कटिंग करने के बाद पवन सिंह अपने सभी चाहनेवाले और दोस्तों के साथ जमकर नाचते हुए भी नजर आये.इस मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ,आम्रपाली दुबे,राकेश मिश्रा,अरविन्द अकेला कल्लू,शुभी शर्मा,स्वीटी छाबरा ,ईनुश्री ,प्रदीप सिंह,प्रेम राय,धीरेन्द्र चौबे,प्रवेश लाल यादव,जगदीश शर्मा,घुंगूरू,अमरीश सिंह,बृजेश त्रिपाठी,अरविन्द चौबे ,निशांत सिंह,दुर्गाप्रसाद ,स्वीटी सिंह सहित अन्य कई फ़िल्मी हस्तियों शामिल हुई.

पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह,अक्षरा सिंह,निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ मिलकर पवन सिंह के सबहि हिट गानो पर जमकर ठुमके लगाए .हाल ही में पवन सिंह का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा ‘ को यूट्यूब पर 2  करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है जिसके लिए पवन सिंह को काफी तारीफे मिल रही है और उनके जन्मदिन पर इस गाने पर सभी ने जमकर डांस किया.भोजपुरी फिल्म की पहचान बन चुकी ‘लॉलीपोप लागेलु ‘ इस गाने पर भी सभी ने जमकर डांस किया.————–SANJAY BHUSHAN PATIYALA

धूम -धाम से मनाया गया पवन सिंह का जन्मदिन 

‘लॉलीपोप लागेलु ‘ इस गाने को भोजपुरी फिल्म जगत से इंटरनेशनल प्लेटफार्म तक पहुँचाने वाले भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार और सुरो के सरताज पवन सिंह ने मुम्बई में अपना जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से और कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियों की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया..अभिनेता पवन सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर अपने चाहनेवाले दर्शको के साथ कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियों की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाये मिली ,जिसके जवाब में पवन सिंह ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा ” मैं भोजपुरी जगत से जुड़े सभी लोगो का और मेरे सभी दर्शको का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमेशा ही मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है और हमेशा मेरी फिल्मो और गानो को पसंद कर मुझे आज कामयाब बनाया है .”

pawan-singh

पवन सिंह की २०१६ में कई फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और अब २०१७ में भी पवन की कई फिल्मे जलवा बिखेरने के लिए तैयार है .२०१६ में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा ‘ ने एक इतिहास कायम किया है ,इस गाने को यूट्यूब पर भारी मात्रा में देखा गया है .इस औसर पर दिनेश लाल यादव,अक्षर सिंह,प्रियंका पंडित ,संजय भूषण पटियाला ,अरविन्द अकेला कल्लू,धीरेन्द्र चौबे,प्रेम राय,प्रदीप सिंह ,बिपिन सिंह ,दीपक सिंह ,संगीत तिवारी ,स्वीटी छाबड़ा,शुभी शर्मा ,राकेश मिश्र , आदि लोग मौजूद थे !

2017 में खेसारी लाल यादव का जलवा रहेगा बरकरार 

2016  में अपने कई फिल्मो एक माध्यम से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करनेवाले दर्शको के चहिते सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब 2017 में अपना जलवा बरकरार रखेंगे .इस साल खेसारी लाल यादव की कई फिल्मे प्रदर्शित होनेवाली है जो कई अलग अलग मुद्दों को लेकर बनी है.साल के शुरू में खेसारी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना ‘ प्रदर्शित हो रही है  जो ३ फरवरी से पुरे देश में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी.इस फिल्म के बाद खेसारी की फिल्म ‘दिलवाला ‘ दुलहिन गंगा पर के,बाबरी मस्जिद ‘ आतंकवादी और जिला चम्पारण यह फिल्मे प्रदर्शित की जाएगी.

khesari-lal-yadavji-4 khesari-lal-yadavji-3 khesari-lal-yadavji-2

2017  में दर्शक खेसारी की सभी फिल्मो में एक नए नए मुद्दे को देख्नेगे जो दर्शको का मनोरंजन तो करेगी साथ ही साथ इन फिल्मो में मेसेज भी होगा