Nadaan Ishq Ba Bhojpuri Film – Dubbing In Progress

डबिंग में “नादान इश्क़ बा”।

संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म “नादान इश्क़ बा” अभी डबिंग जोड़ो पर में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और दिसंबर /जनवरी तक फिल्म प्रदर्शित होने की उमीद है। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।

आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, सह -निर्माता अरविंद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।

———Akhlesh Singh (PRO)

Nadan Ishq Ba In Post Production

पोस्ट प्रोडक्शन में "नादान इश्क़ बा"।

संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।

  

आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।

—Akhlesh Singh (PRO)

Uday Bhagat Honoured With The Best PRO Award At 6th Bhojpuri Film Award

उदय भगत को मिला बेस्ट पी आर ओ का अवार्ड

मुम्बई – मुम्बई में सम्पन्न हुए छठे भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में जाने माने फ़िल्म प्रचारक उदय भगत को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से नवाजा गया । उनके साथ बिहार के रंजन सिन्हा को भी इस अवार्ड से नवाजा गया है । उदय भगत और रंजन सिन्हा की जोड़ी को लगातार तीसरी बार इस अवार्ड से नवाजा गया है । पत्रकारिता से लेखन फिर जनसंपर्क के क्षेत्र में कदम रखने वाले उदय भगत फिलहाल भोजपुरी के कई दिग्गज सितारों के निजी प्रचारक भी हैं जिनमे रवि किशन ,निरहुआ , रितेश पांडे, आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह , अक्षरा सिंह , शुभी शर्मा आदि प्रमुख हैं ।

इसी साल कोलकाता में आयोजित स्क्रीन एंड स्टेज सिने अवार्ड में भी उदय भगत व रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था । मूलतः बिहार के कटिहार निवासी उदय भगत ने भोजपुरी फ़िल्म जगत में प्रचार प्रसार को नई दिशा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है । दस साल के जनसंपर्क के कैरियर में लगभग तीन सौ फिल्मों का प्रचार प्रसार कर चुके उदय भगत को भारत सरकार द्वारा आयोजित भोजपुरी फ़िल्म फेस्टिवल में भी केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के हाथों सम्मानित किया जा चुका है । उदय भगत ने हाल ही में फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है और जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा के साथ रवि किशन अभिनीत एक फ़िल्म छू मंतर के निर्माण की भी घोषणा की है

Bhojpuri Film Bitiya Chatti Mayee Ke Is Changing Scenario Of Bhojpuri Cinema

फिल्‍म बिटिया, छठी माई केट्रेलर रिलीज़,बदल रहा भोजपुरी सिनेमा

छठ महापर्व पूजा पर आधारित यश कुमार की फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यश कुमार कई शेड में दिख रहे हैं या यूँ कहें की यश कुमार अब तक के सबसे बेहतरीन रोल में दिख रहें हैं । एक बार फिर यश कुमार के इस जलवे को देख पुरा फ़िल्म उद्योग स्तब्ध है और ट्रेलर देख ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी सिनेउद्योग बदल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के अन्य कमर्शियल फ़िल्मों से अलग ,द्वीअर्थी संवाद व आइटम सोंग से अलग अश्लीलता मुक्त,पारिवारिक फिल्‍म की कहानी महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहीम को आगे बढ़ाने वाली लगती है। बता दें कि छठ पूजा के थीम पर बनी अब तक की यह पहली फिल्‍म है, जिसमें यश कुमार,प्रीति सिंह और अंजना सिंह एक बार फिर से नजर आ रहे हैं। जबकि श्यामलि श्रीवास्तव फिल्‍म के ट्रेलर में छठ मईया की भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ के ट्रेलर में यश कुमार एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसका काफी सीधा-साधा गांव का एक निर्धन है। मगर उसकी ख्‍वाहिश एक बेटी की होती है और वह इसके लिए छठ मईया से मन्‍नत मांगता है। उसे बेटी मिलती भी है, वह उसकी प‍रवरिश कैसे करता है और फिर जब बच्‍ची बड़ी हो जाती है, तब उसे किन – किन कठनाईयों का समाना करना पड़ता है। ये सब फिल्‍म में रोमांचक तरीके से देखने को मिल सकता है। ऐसा दावा है फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा का, जो ‘बिटिया, छठी माई के’ के जरिये डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू कर रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता दीपक साह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं,जिन्‍होंने बिहार के महापर्व छठ पूजा को अपनी फिल्‍म से जोड़ कर लोगों तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

 

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ के बारे में अपने धुन के पक्‍के यश कुमार का कहना है कि इस फिल्‍म की कहानी पिता-पुत्री की संवेदनशील व मर्मस्पर्शी रिश्तों को दिल की गहराइयों तक छू लेने वाली कहानी पर बनाई गई है। इसमें मेरा किरदार बेहद सार्थक है और उसमें मैंने सेट पर भरपूर तरीके से जीया है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोतर भारत में छठ महापर्व अतिविशिष्ठ है। इसमें पूरा समाज इस महापर्व को बहुत ही हर्ष और आस्था से मनाता है, लेकिन आजतक इस विषय पर कोई फ़िल्म नहीं आ पायी थी। जिसे लेकर हम इस बार अपने दर्शकों के सामने हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्‍म कई मायनों में अलग है, जो रिलीज के बाद दर्शकों को भी पता लग जायेगा। हमारी यह फिल्‍म छठ पूजा के अवसर पर रिलीज हो रही है।

बता दें कि फिल्‍म की कहानी यश कुमार व एस के चौहान की है। स्क्रीनप्ले व डायलॉग एस के चौहान ने लिखा है। पीआरओ सर्वेश कश्‍यप हैं। संगीतकार धनंजय मिश्रा, अविनाश झा घुंघरू हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह व मुन्ना दूबे हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन है। कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं। फिल्म मुख्य कलाकार यश कुमार,अंजना सिंह, प्रीति सिंह,श्यामलि श्रीवास्तव,उधारी बाबू, बृजेश त्रिपाठी,अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, बेबी अदिति मिश्रा, बेबी मन्नत शर्मा तथा राधे कुमार हैं।

——पी.आर.ओ (सर्वेश कश्यप)

 

Bhojpuri Film Berry Suratiya Faboulous Muhurat Held In Mumbai

पारिवारिक मूल्‍यों पर आधारित फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ का मुहूर्त मुंबई में
सुनील सुमन फिल्‍म्‍स और रंभा इंटरटेंमेंट जल्‍द ही एक संपूर्ण पारिवारिक मूल्‍यों पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ लेकर आ रहा है, जिसका भव्‍य मुहूर्त आज वरसोवा स्थित ए बी सांउड स्‍टूडियो में हुआ। मौके पर फिल्‍म की पूरी कास्‍ट और क्रू मौजूद रही। सबों ने फिल्‍म के सक्‍सेस के लिए कामना की। इस दौरान फिल्‍म के लेखक और निर्देशक सुनील कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘बैरी सूरतिया’ पूरी तर‍ह से कॉमर्सियल पारिवारिक फिल्‍म है, जिसका आज हमने मुहूर्त किया है। इसमें हमने हॉरर टच भी दिया है, जो दर्शकों को पसंद आयेगी। इसकी कहानी मेरे दिल के करीब है। मुझे विश्‍वास है कि यह फिल्‍म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। जल्‍द ही हम इसकी शूटिंग भी शुरू करेंगे। फिल्‍म में गाने, संवाद और एक्‍शन का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।

वहीं, फिल्‍म के निर्माता अजीत कुमार ने कहा कि ‘बैरी सूरतिया’ भोजपुरी सिनेमा को एक स्‍तर प्रदान करेगा। जब मुझे इसकी कहानी बताई गई, तब मैंने झट से इसे बनाने का फैसला कर लिया। मुझे लगता है यह फिल्‍म जब बन कर रिलीज हो जायेगी। भोजपुरी भाषी दर्शकों के अलावा दूसरे अन्‍य दर्शकों को भी एक बार इसे देखना चाहिए। क्‍योंकि इससे भोजपुरी फिल्‍मों के बदलाव का अंदाजा होगा। वे ये नहीं कह पायेंगे कि भोजपुरी सिनेमा डल है। हमारी कोशिश यही है कि हम ‘बैरी सूरतिया’ को हर मामले में उम्‍दा बनायें और जब फिल्‍म पर्दे पर दिखे तो लोगों को लगे कि वे एक बेहतरीन फिल्‍म पर पैसे खर्च कर रहे हैं।

मालूम हो कि फिल्‍म ‘बैरी सूरतिया’ की मुख्‍य भूमिका कुलदीप कुमार, अनुरूपा चक्रवर्ती, कृष्‍ण भट्ट, अमित के सिन्‍हा, राज सिंह और नीलम पांडेय नजर आयेंगे। फिल्‍म के सह निर्माता राजेश कुमार व नवीन पटेल, एग्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर कुलदीप राउत, संगीतकार अमन श्‍लोक व चंद्रमा चंद्राही और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Actress Kajal Raghwani Will Fulfil the Dreams Of Her Mother

अपनी माँ के सपनो को पूरा की अभिनेत्री काजल राघवानी ।

Exclusive News by Publish Media

प्रियंका, आलिया और श्रद्धा कपूर की तरह भोजपुरी स्टार काजल राघवानी भी बनी सिंगर काजल के माँ का सपना था कि मेरी बेटी सिंगर बने ,गायिका के रूप में काजल पहला देवी गीत माता के चरणों मे समर्पित की ।जिसका बोल है ” शिव के शिवानी हो रहा है लोकप्रिय बॉलीवुड में जिस तरह अभिनेत्रियां सिंगर्स बनती जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा,परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट ने अपनी आवाज़ों में बेहतरिन गाने भी गाए हैं। अब इसी लिस्ट में भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी भी शामिल हो गई है। जी हां, काजल राघवानी भी अब गायिका बन गई है। हालांकि भोजपुरी फ़िल्म जगत में हीरोज़ सिंगर से ही एक्टर और फिर स्टार बने हैं। मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव की मिसाल हमारे सामने है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी सुपर हिट मानी जाती है। काजल राघवानी की आवाज़ में गाया हुआ पहला गीत सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है.

शिव के शिवानी नाम के अल्बम को लोटस म्यूजिक ने रिलीज़ किया है। मधुकर आनंद के संगीत पर संदीप साजन ने इस गीत के शब्द लिखे हैं जिन्हें काजल राघवानी ने अपनी मधुर आवाज से इसे खूबसूरत बना दिया है। काजल राघवानी का यह पहला भोजपुरी देवी गीत है जिसे नवरात्रि के उपलक्ष्य में जारी किया गया जिसे श्रोताओं और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फिल्मों में खूब पसंद की जाती है। अब जिस तरह बतौर सिंगर काजल राघवानी का पहला गाना यूट्यूब पर व्यूज़ बटोर रहा है, इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि काजल के फैंस उन्हें गायिका के रूप में भी ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। काजल राघवानी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग के कारण ये गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है.

—–Akhlesh Singh (PRO)

Gunjan Singh Wins The Hearts Of Audience The Film Khuddar Appreciated by His Fans

गुंजन सिंह ने जीता दर्शकों का दिल,

तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों ने भारी भीड़ के साथ देखा खुद्दार

अपनी मधुर गायन शैली से संगीतप्रेमियों के दिल में घर करने वाले गुंजन सिंह अपने लाजवाब अभिनय से दर्शकों का जीत लिये हैं।  हाँ, गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कमाल के गायक व अभिनेता गुंजन सिंह अभिनीत  इसी शुक्रवार, 5 अक्‍टूबर से भोजपुरी फिल्‍म ‘खुद्दार‘ का बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है। संगीत प्रेमियों ने बतौर सिंगर गुंजन सिंह को बहुत पसंद किया ही है, अब  बतौर एक्टर भी उन्हें दर्शकों का प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। आलम यह है कि तीसरे और चौथे दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है। गुंजन सिंह के साथ नायिका अंजना सिंह ने भी खूब धमाल मचाया है।  साथ ही निशा दूबे ने भी कमाल का जलवा बिखेरा है। इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका था, जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज किया था। फिल्म गाने भी काफी पसंद किए गए हैं। इस फ़िल्म का ऑडियो, वीडियो व सैटेलाईट एवं आल डिजिटल राईट्स वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने लिया है। फ़िल्म का प्रोमोशन पिछले एक सप्ताह से दिन रात एक करके भव्य पैमाने पर अभी भी किया जा रहा है। इस फिल्म की सफलता से इंडस्‍ट्री के निर्माता-निर्देशकों में गुंजन सिंह के प्रति काफी संभावनाएं दिख रही है।

  

उल्लेखनीय है कि  दीपक शाह की तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी एक्‍शन पैक्‍ड फिल्‍म ‘खुद्दार’ के निर्देशक दिनेश यादव हैं। फिल्म के लेखक मराठी भाषी किशोर कुमार जाधव हैं। छायांकन आर आर प्रिन्स, संकलन गुरजंट सिंह का है। फिल्‍म में मुख्य भूमिका में गुंजन सिंह, अंजना सिंह, निशा दूबे, सन्नी सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोड़ा, बंदनी मिश्रा, महेश आचार्य, करन पांडेय, अजय सिंह, राधे कुमार, डांसिंग स्टार सीमा सिंह, सोनिया मिश्रा, रीतू पांडेय, दिनेश यादव, सोनू पांडेय, श्रवण तिवारी सहित कई कलाकार हैं।

दीपक शाह ने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म ‘खुद्दार’ दो ठाकुरों के बीच की पुस्‍तैनी लड़ाई पर बेस्‍ड है, मगर इसमें मनोरंजन और कथानाक को भी खूब स्‍पेश मिला है। फिल्‍म में रोमांस और कॉमेडी भी दर्शकों को खूब इंटरटेन कर रही है।

फ़िल्म निर्देशक दिनेश यादव ने कहा कि गुंजन सिंह की अभिनय के चर्चे इन दिनों इंडस्‍ट्री में है। दर्शकों ने बम्पर ओपेनिंग दी है। सभी दर्शकों को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।

गुंजन सिंह ने अपने फैंस और सभी दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आप सभी दर्शक और मेरे चाहने वालों का मैं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सब ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद मुझ पर बनाये रखिये। अभी मुझे और भी मेहनत करना है और इसी तरह अच्छी अच्छी फिल्में लाता रहूंगा।

———-Ramchandra Yadav (PRO)

Ishqwale Bhojpuri Film Music & Trailer Launched In Mumbai

इश्कवाले का धूमधाम से किया गया म्यूजिक व ट्रेलर लांच ,  ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के स्टार अभिनेता अविनाश शाही, धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा एवं समीर खान, प्रियंका महाराज स्टारर भोजपुरी फिल्म इश्कवाले का ट्रेलर और म्यूजिक भव्य पैमाने पर मुंबई के द व्यूज प्रीव्यू थिएटर में धूमधाम से किया गया। जहाँ पर फिल्म जगत एवं समाज से जुड़े हुए बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। इस शुभ अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों ने ट्रेलर देखकर फिल्म की भूरि भूरि प्रशंसा किया और फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दिये। साथ ही फ़िल्म की सफलता की कामना भी किये। यह फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है।

गौरतलब है कि फ़िल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सिनेप्रेमियों को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और काफी वायरल हो रहा है। फ़िल्म का ट्रेलर देखने से यह साफ पता चलता है कि फ़िल्म इश्क़वाले आम फिल्मों से काफी कुछ अलग बनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि खुशबू फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म इश्क़वाले के निर्माता मोहम्मद शमीम हैं। सह निर्माता नूर मलिक आलम हैं। कुशल निर्देशन किया है निर्देशक प्रदीप आर शर्मा ने। कथा, पटकथा व संवाद सोम बी. श्रीवास्तव ने लिखा है। गीत-संगीत मुन्ना दूबे का है। छायांकन साहिल जे अंसारी व राहुल सक्सेना,  संकलन धर्म सोनी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अविनाश शाही, समीर खान, शिखा मिश्रा, प्रियंका महराज, उमेश सिंह, जीतू शुक्ला, गोपाल राय, आनंद मोहन, संजय वर्मा, संदीप मिश्रा, गुड्डू यादव, करन मिश्रा एवं बबली गोस्वामी हैं।

इस फिल्म में अविनाश शाही, शिखा मिश्रा एवं समीर खान, प्रियंका महाराज की रोमांटिक जोड़ी में प्यार, रोमांस का अनोखा संगम के साथ साथ फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का भरपूर डोज है। यह फिल्म एक प्रेम कथा पर आधारित है जिसमें रोमांचक एक्शन भी दिखेगा। यानि यह कह सकते हैं कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।

———-Ramchandra Yadav (PRO)

Samar Singh Starrer Ishq Toh Pagalpanthi Hai Gets Bumper Response In Uttar Pradesh

समर सिंह की इश्क़ तो पागलपंथी है का उत्तर प्रदेश में धमाल

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे लोकप्रिय गायक समर सिंह की बतौर हीरो पहली भोजपुरी फिल्म इश्क़ तो पागलपंथी है भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश में कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। केंद्रीय भूमिका में समर सिंह अपनी अभिनय कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में जब समर सिंह खल अभिनेता संतोष यादव पहलवान सहित पूरी टीम के साथ फिल्म के प्रोमोशन के लिए आनंद मन्दिर, वाराणसी में दर्शकों के बीच गये तो फिल्म देखने आये दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार, आशीर्वाद दिया। अथाह प्यार पाकर समर अति प्रसन्न हुए और सभी सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की गई इस फ़िल्म के निर्माता धर्मेन्द्र त्रिपाठी (अविनाश) हैं। निर्देशक अविनाश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता राधेश्याम तिवारी हैं। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल सहित बहुत से सिनेमाघरों में यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। नायक समर सिंह और नायिका दीक्षा सिंह की रोमांटिक जोड़ी खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के लेखक अविनाश, प्रीतम हैं। गीतकार व संगीतकार आर. एस. प्रीतम हैं। कार्यकारी निर्माता व डीओपी ज्ञान यादव हैं। नृत्य जितेन्द्र तिवारी, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन विनोद चौरसिया का है। मुख्य कलाकार समर सिंह, दीक्षा सिंह, रश्मि शर्मा, संतोष पहलवान, साहेब सिंह लालधारी, आर एस प्रीतम, दीपक सिंह आदि हैं।

————Ramchandra Yadav(PRO)

Kajal Yadav’s Production No.1 First Shooting Schedule To Start Soon

काजल यादव की फिल्म ”प्रोडक्‍शन नंबरवन” जल्‍द शुरू होगी शूटिंग

भोजपुरी की मोस्‍ट इमर्जिंग ब्‍यूटी काजल यादव को लेखक – निर्देशक ब्रज भूषण ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए साईन कर लिया है। इस प्रोडक्‍शन नंबर वन के लिए ब्रज भूषण को एक नये फेस की खोज थी, जो काजल यादव के नाम से खत्‍म हुई। इस बारे में ब्रज भूषण ने बताया कि काजल इंडस्‍ट्री की उन अभिनेत्रियों में से जिन्‍होंने स्‍क्रीन पर आने के बाद से ही लोगों को अपना दिवाना बना लिया। मुझे खुशी है कि काजल ने हमारी टीम को ज्‍वाइन किया है।

ब्रज भूषण ने कहा कि हमारी यह फिल्‍म महिलाओं की ज्‍वलंत समस्‍याओं पर आधारित है। इसकी स्‍टोरी लाइन बेहद इंटरटेनिंग है। इसमें काजल यादव की भूमिका जबरदस्‍त है और मुझे उन पर पूरा यकीन है कि वे हमें बेहतर रिजल्‍ट देंगी। बता दें कि काजल यादव द्वारा साइन की गई इस प्रोडक्‍शन नंबर का निर्माण ए. आर डिजिटल द्वारा किया जा रहा है। फिल्‍म के निर्माता अदिल अहमद हैं और फिल्‍म में काजल यादव के अलावा उनकी मां माया यादव भी नजर आयेंगी, जो खुद भी इंडस्‍ट्री की रिनाउंड फेस हैं। फिल्‍म में गीत संतोष उत्‍पाती ,फनिदर राव और संगीत एस. कुमार का होगा, ई.पी. शम्‍स आगाज है।

वहीं, फिल्‍म के पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला ने बताया कि भले ही काजल ने अब तक ज्‍यादा फिल्‍में नहीं की हैं, मगर जितनी की है। वो ब्‍लॉकबस्‍टर रही। अभी वे कई प्रोजेक्‍टस पर काम भी कर रही हैं। फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होने वाली है, ऐसे में फिल्‍म में उनका आना काफी फायदेमंद होगा। उन्‍होंने कहा कि काजल यादव के खून में ही अभिनय है। काजल यादव ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘गार्जियन’ से की थी, इस फ़िल्म को उम्‍मीद से कम सफलता मिली, लेकिन काजल को इस फ़िल्म से पहचान जरूर मिलने लगा। काजल की पहली भोजपुरी ‘मोहब्बत’ थी प्रदीप पांडेय चिंटू ।

———-HUNGAMA MEDIA (Sanjay Bhushan Patiyala PRO)

Nadan Ishq Baa Bhojpuri Film Production Work In Progress For An Early Release

पोस्ट प्रोडक्शन में  “नादान इश्क़ बा”।

संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म  “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।

 

आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।

—-Akhlesh Singh(Publish Media)

Kahar Bhojpuri Film Releasing On 28th Sept 2018 In Bihar & Jharkhand

28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में भव्य प्रदर्शित की जायेगी गौरव झा की कहर

भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की गई सिनेस्टार गौरव झा स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। यह फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है।

इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।

——Ramchandra Yadav(PRO)

Khesarilal Yadav Starrer Balamji Love You Bhojpuri Film Trailer Gets Viral On Social Media

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच खेसारीलाल यादव की ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर हुआ वायरल , पहली बार भोजपुरी में एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कपंनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया फिल्‍म का ट्रेलर को मात्र एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। किसी भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर को एक ही दिन में इतना बड़ा हिट मिलना वाकई नया रिकॉर्ड है। 

उल्लेखनीय है कि श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ के जरिये भोजपुरी के रुपहले परदे पर बहुत समय के बाद दंगल देखने को मिलेगा। खेसारीलाल यादव और बॉलीवुड खलअभिनेता अशोक समर्थ अखाड़े में धोबिया पछाड़ कुश्ती लड़ते हुए नजर आयेंगे, जो फिल्‍म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है। नायिका काजल राघवानी भी आकर्षण लुक में नज़र आ रही हैं। फिल्‍म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं। गीतकार प्‍यारेलाल यादव कवि, श्‍याम देहाती व आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीतकार ओम ओझा ने मधुर संगीत से सजाया है। नृत्य कानू मुखर्जी व रिकी गुप्‍ता, मारधाड़ अंदलीब पठान है। कार्यकारी निर्माता आरपी बल हैं। छायांकन सरफराज खान, कला निर्देशक नजीर शेख, संकलन जितेन्द्र सिंह जीतू का है। फिल्‍म के मुख्य खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्‍मृति सिन्‍हा, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव भी नजर आने वाली हैं। 


विदित हो कि फिल्‍म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि ‘बलम जी लव यू’ पूरी तरह अलग है। इसमें भोजपुरी का दंगल दिखेगा, जिसका अंदाजा ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है। फिल्‍म को पूरी तरह‍ से बॉलीवुड के स्‍तर पर बनाया गया है, जिसके गाने और संवाद लोगों को सिनेमाघरों में खींच लायेंगे। हमने फिल्‍म में कई प्रयोग भी किये हैं, जो फिल्‍म के सिक्‍वेंस को और पुख्‍ता करते हैं।
ट्रेलर लांच के बाद फिल्‍म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा ने बताया कि फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ इस दशहरा रिलीज होगी। फिल्‍म से हमें काफी उम्‍मीदें है, जिसको तरह मूविंग टीजर के बाद अब ट्रेलर को लोगों का रिस्‍पांस मिल रहा है। वह फिल्‍म के लिए सकारात्‍मक संकेत हैं।

——Ramchandra Yadav(PRO)

Babbar Action Packed Bhojpuri Film’s First Look Released

“बब्बर” का एक्शनपैक्ड फर्स्ट लुक रिलीज

विराज फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी  ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का फर्स्ट लुक मुम्बई में रिलीज हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा कि गांव की आम कहानियों से हटते हुए यह फिल्म शहरी भ्रष्टाचार पर अपनी तरह की पहली थ्रिलर एक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह भोजपुरी फिल्म जगत को नई ऊंचाइयां देंगी।

“बब्बर” फिल्म के निर्माता लखनऊ के बिजनेसमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग लखनऊ के आसपास हुई है इसलिए इसमें अधिकांश लोग लखनऊ के ही लोकप्रिय कलाकार लिये गए हैं। इसकी भाषा भी लखनवी अंदाज लिये हुए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि उनकी अगली फिल्म हिन्दी में होगी जो जल्द ही शूट की जाएगी। फिल्म “बब्बर” जल्द ही दर्शकों के लिये रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह भी दूसरे हीरो के रूप में हैं और उनका किरदार इंस्पैक्टर का है।

भोजपुरी फिल्मों के युवा  सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी फिल्मों के हॉट केक बन गए हैं । ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू बब्बर फिल्म में हीरो की भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि इस फिल्म में उनका बिलकुल नया अवतार लोग देखेंगे। उनके अनुसार फिल्म का नायक एक आम व्यक्ति है जो परिस्थियों के चलते अहम बन जाता है।

खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया कि “बब्बर” फिल्म में वह नए अंदाज में दिखेंगे। वह फिल्म ट्रिपल रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह लोगों को केवल डराएंगे नहीं बल्कि हंसाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कैरेक्टर रोल की सीमा में नहीं बंधना चाहते हैं इसलिए वह नई नई चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं।

“बब्बर” के निर्देशक चंदन उपाध्याय की इससे पहले की हिट भोजपुरी मूवी “आवारा बलम” रोमांटिक और एक्शन फिल्म थी। इसमें बॉलीवुड की तर्ज पर जबरदस्त इफैक्टस डाले गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनेश्वर और अम्बेडकर पार्क के अलावा बंथरा, आशियाना, सरोजनी नगर में की गई है। “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। इसके दो गाने बैंकाक में भी शूट किये गये हैं।

फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है। “बब्बर” की रिलीजिंग डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।

——–Akhlesh Singh(Publish Media)

Qahar Action Bhojpuri Film Releasing On 21 Sept. Bihar & Jharkhand

कहर का प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में

सिनेस्टार गौरव झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।  इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।

—Ramchandra Yadav (PRO)

PAWAN SINGH – Maine Unko Sajan Chun Liya – First Look Out

पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। यह पोस्टर बहुत आकर्षक बनाया गया है, जिसमें पवन सिंह स्टाइलिश बाइक पर सवार पवन सिंह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अदाकारा काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नज़र आ रही हैं। बैक ग्राउंड में समुद्र का किनारा और किनारे पर ऊँची अट्टालिकाएँ बहुत ही रमणीय लग रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन किये हैं । उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। मुख्य भूमिका में  पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान कलाकार अंजना सिंह  हैं।

—Ramchandra Yadav (PRO)

Daldal Films Poster Launched By World Champion Power Lifter Gaurav Sharma

Exclusive News By Publish Media

भव्य समारोह में लांच हुई दलदल

विश्व चैंपियन पावर लिफ्टर गौरव शर्मा ने लांच किया फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर

निर्माता संजीव कुमार तिवारी व निर्देशक दीपक सिंह की भोजपुरी फ़िल्म दलदल एक भव्य समारोह में लांच कर दी गई । इस मौके पर फ़िल्म का पहला पोस्टर पावर लिफ्टिंग में कई गोल्ड मैडल जीत चुके गौरव शर्मा के हाथों रिलीज किया गया। संकट मोचन मीडिया एंड फ़िल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित व डीवीएस प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली दलदल की लॉन्चिंग के अवसर पर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत , प्रवेश लाल , आदित्य ओझा , मधुवेन्द्र राय , संतोष मिश्रा सहित फ़िल्म जगत के कई जाने माने लोग मौजूद थे । दलदल में  भोजपुरी फिल्मो के हैंडसम हीरो गौरव झा और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं ।

जबकि उनका साथ दे रहे हैं मनमोहन तिवारी,  राव रणविजय , नंदिनी वर्मा , सोनम उजाला , मास्टर आश्रय तिवारी , बेबी वाणी शर्मा और सुशील सिंह । छोटे पर्दे के बड़े सितारे मनमोहन तिवारी लंबे अरसे बाद भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी वापसी कर रहे हैं । दलदल के सह निर्माता हैं अनुराधा शुक्ला जबकि  गीतकार व संगीतकार हैं संतोष पूरी , एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव , सिनेमेटोग्राफी करने वाले हैं अयूब अली खान , कला निर्देशक है मोहन मावा , असोसिएट डायरेक्टर हैं के के श्रीवास्तव नीरज , कोरियोग्राफर हैं राम देवन और महेश आचार्या , प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं प्रवीण चंद्रा, प्रोडक्शन की कमान संभाली है जोश ने । निर्माता संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दलदल की शूटिग आगामी 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी ।

——-Akhilesh Singh(PRO)

On Bhojpuri Cinema Channel Entertainment Dhamaka Shyam Steel Shyam Milan 2018

भोजपुरी सिनेमा पर आज होगा मनोरंजन का महा धामाका “श्याम स्टील श्याम मिलन 2018”

भोजपुरी के सुपरस्टार्स देंगे धमादेकार परफॉरमेंस

भोजपुरी का नंबर वन चैनल भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी दर्शकों के लिए लेकर आया है भोजपुरी के सुपरस्टार्स  संग मनोरंजन का महाधामाका “श्याम स्टील श्याम मिलन 2018” जिसका प्रसारण 09 सितम्बर, शाम 6:30 बजे किया जा रहा है. इस जश्न की रात में भोजपुरी सिनेजगत की सुपरस्टार काजल राघवानी भोजपुरी के सुपरहिट गाने “छलकता हमरो जवनिया” “रात दिया बुताके क्या क्या किया” जैसे सुपरहिट गानों पर थिरकती नजर आएंगी वहीँ संभावना सेठ और ग्लोरी मोहन्ता सुपरहॉट गानों पर अपनी अदाओं और परफॉरमेंस का जलवा बिखेरेंगी साथ ही कॉमेडियन मनोज टाइगर के हंसी का तड़का दर्शकों का दिल जीत लेगा.

      

ज्ञात हो कि श्याम स्टील के सहयोग से भोजपुरी सिनेमा चैनल पर “श्याम स्टील श्याम मिलन 2018” कार्यक्रम को प्रसारित कर रहा है. यह कार्यक्रम भोजपुरी सिनेप्रेमियों को भरपूर आनंदित करेगा साथ ही सिनेतारिकाओं का लाजवाब परफॉरमेंस हर किसी को भोजपुरिया रंग में रंग देगा.

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी का नंबर वन चैनल “भोजपुरी सिनेमा“ ने भोजपुरी माटी की महक और भोजपुरी संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भोजपुरी सिनेमा चैनल ने युवा पीढ़ी को भोजपुरी विरासत से अवगत कराने का भी सराहनीय कदम उठाया हैं. उत्तर भारत या यूं कहें कि पूर्वांचल में भोजपुरी बयार को एक छोटे से गांव से लेकर शहर तक जन जन में पहुंचाने में भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

—Ramchandra Yadav(PRO)

Yash Kumar In And As Businessmen In Coming Film

अब बिजनेसमैन बनकर आ रहे हैं यश कुमार

अभिनेता यश कुमार अब बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आएंगे । हाल ही में लखनऊ में उनकी फिल्म बिजनेसमैन का मुहूर्त हुआ । फ़िल्म का निर्माण गुनगुन फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है । मुहूर्त के अवसर पर  फिल्म के प्रोड्यूसर चंदन सैनी, फिल्म के डायरेक्टर रंजीत पटेल , अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री चांदनी सिंह भी मौजूद थे ।

फिल्‍म के बारे में बताते हुए अभिनेता यश कुमार ने कहा कि बिजनेसमैन हिंदी से रिलेटेड और मोटिवेशनल फिल्‍म है। इस फिल्‍म को देखने वालों को हौसला मिलेगा कि वह जो भी चाहें कर सकते हैं। बता दें कि इस भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग यूपी में 15 सितम्बर से शुरू हो रहा है और यह फिल्‍म फरवरी 2019 में सिनेमाघरों में आएगी।

——–Publish Media (Akhlesh Singh PRO)

Gargi Pandit Starrer Hum Badla Lenge Shooting Completed

कंट्रोवर्सी क्‍वीन गार्गी पंडित की फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ की शूटिंग समाप्‍त
हरिप्रिया श्री प्रोडक्शन बैनर तले बनी कंट्रोवर्सी क्‍वीन गार्गी पंडित की फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। यह फिल्‍म महान आस्‍था का पर्व छठ के अवसर पर रिलीज होगी। फिलहाल फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम जोर – शोर से मुंबई में चल रहा है। रिवेंज बेस्‍ड एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ में गार्गी पंडित के अपोजिट भोजपुरी स्‍क्रीन पर अभिनेता प्रिंस अग्रवाल अपनी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। मालूम हो कि ‘हम बदला लेंगे’ फिल्‍म को निर्देशक मोहम्मद हबीब ने डायरेक्‍ट किया है।

मोहम्‍मद हबीब की मानें तो यह एक ऐसे रिवेंज की कहानी है, जो आज त‍क भोजपुरी पर्दे पर कभी नहीं दिखी है। हमने इस फिल्‍म को सफलतापूर्वक शूट कर लिया है और अब हम इसके पोस्‍ट प्रोडक्‍शन फेज में हैं। अभी हाल ही में हमने फिल्‍म के एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक आईटम नंबर शूट किया है, जिसके बोल हैं ‘देख कर गोरा गाल सब माल माल चिल्लाएं’। इस आईटम सौंग में आइटम गर्ल ग्लोरी मोहन्ता का ठुमके भोजपुरिया दर्शकों को मदहोश करने वाले हैं। इस गाने को आवाज दी है इंदु सोनाली ने और कोरियोग्राफ प्रसून यादव ने किया है। फिल्‍म में कुल 11 गाने हैं, जिसे दामोदर राव ने अपने संगीत से सजाया है। फिल्‍म लोक आस्‍था के पर्व छठ पर बिहार में रिलीज होगी, ऐसा हमने तय किया है।

  

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म प्रिंस अग्रवाल (नवोदित) और गार्गी पंडित के साथ माही खान, ग्लोरी मोहन्ता, संजय पांडेय, मनीष चतुर्वेदी, असलम वाडकर, जनार्दन मिश्रा, अनवर कवीस, फारुक, शेष नाथ भी नजर आयेंगी। फिल्‍म के लेखक एस.आर.सागर हैं। पटकथा एस .बी .मोहन, गीत राजेश मिश्रा, मुन्ना दुबे, एस. आर. सागर, संगीत दामोदर राव, छायांकन डी.के. शर्मा, डांस मास्टर प्रसून खरका करेंगे। अनिल शर्मा के बेटे द्वारा पिछले हफ्ते रिलीज जीनियस और सरफरोश जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हिमायत अली भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं

—–Hungama Media (Sanjay Bhushan Patiyala)

Super Star Pawan Singh & Sambhawana Seth In Bhojpuri Film Sher Singh

पवन सिंह और संभावना सेठ एक साथ फिल्म ‘शेर सिंह’ में !
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और संभावना साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही जोरदार धमाका करते नज़र आएंगे, जिसकी एक झलक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘शेर सिंह’ के सेट पर देखने को मिली है। फ़िल्म में पवन के अपोजिट संभावना साथ मुंबई के चांदिवली स्टूडियो में एक गाने की शूटिंग करते नजर आये । फिल्म ‘शेर सिंह’ का फर्स्ट लुक तो आप लोग देख ही चुके है ,जिस का पोस्टर सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो गया। इसमें पवन सिंह काफी अलग लग रहे हैं। पोस्टर को अशोक स्तंभ के शेर की तरह बनाया गया, जिसकी भव्यता लोगों को आकर्षित करने वाली है। फिल्म के निर्माता – शशांक राय,गायत्री केसरवानी है ,निर्देशक शशांक राय का मानना है कि फिल्म ‘शेर सिंह’ में पवन सिंह और संभावना सेठ के गाने को दर्शक बहुत पसंद करनेवाले है। फिल्‍म इस दशहरे में सिनेमाघरों में होगी।


मालूम हो कि राय मोशन पिक्चर कृत और शशांक राय प्रस्‍तुत फिल्म ‘शेर सिंह’ की कहानी लीक से हटकर है, इसलिए इसमें दर्शकों को खूब मजा आने वाला है। लव ट्रायएंगल वाली इस फ़िल्म की शूटिंग जोधपुर के उन लोकेशन पर हुई है, जहां पहले कई सुपर हिट हिंदी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। शशांक राय की मानें तो फर्स्ट लुक में पवन सिंह की भव्यता बताती है कि फ़िल्म सत्यमेव जयते की थीम पर बनी है। इसमें एक्शन, रोमांस, इमोशन के साथ भोजपुरी पर्दे पर पहली बार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री नज़र आने वाली है। इसका इंतज़ार इंडस्ट्री में सबों को है और हम भोजपुरी सिने लवर्स को इस फ़िल्म में सरप्राइज करने वाले हैं।
बता दें कि यह फ़िल्म ‘शेर सिंह’ दशहरा पर रिलीज होने वाली है। जल्‍द ही इसका ट्रेलर भी जारी होगा। ये जानकारी फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दी है। उन्‍होंने बताया कि संगीतकार छोटे बाबा हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी,डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं। इस सुरीले गानों में आवाज इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह की है। को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं । फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डी.ओ.पी. सुधांशु शेखर, इपी – राजवीर यादव हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और, कविता सुनीता क्रिएशन का है । फिल्म के मुख्य कलाकार है पवन सिंह ,आम्रपाली दुबे ,अशोक समर्थ ,जसवंत कुमार ,अजय सुरवंशी ,आयुषी तिवारी ,मुकेश तिवारी,राजवीर यादव आदि है !

—–Hungama Media (Sanjay Bhushan Patiyala)

Cinegoers Eagerly Waiting For Sanki Daroga – Pappu Yadav

फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ का लोगों को है बेसब्री से इंतजार : पप्‍पू यादव

‘सनकी दरोगा’ को प्रमोट करने आये अभिनेता पप्‍पू यादव को गया बिहार के लोगों से प्‍यार

भोजपुरी के सुपर स्‍टार रवि किशन और अंजना सिंह स्‍टारर फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ 7 सितंबर से बिहार में रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले फिल्‍म की कास्‍ट प्रमोशन के लिए बिहार में है। इस प्रमोशन में फिल्‍म में अभिनेता पप्‍पू यादव भी शामिल हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म में क्रूर राठी का किरदार निभाया है। पप्‍पू यादव फिल्‍म को लेकर जितने आशान्वित हैं, उतना ही मजा उन्‍हें फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान बिहार में आ रहा है। तभी तो पप्‍पू यादव ने फिल्‍म के एक प्रमोशनल इवेंट में कहा कि उन्‍हें बिहार और यहां के लोगों से प्‍यार हो गया है। बिहारी सबों को अपने दिल में बसा लेते हैं।

 

फिल्‍म को लेकर पप्‍पू यादव ने कहा कि यह फिल्‍म बलात्‍कार के खिलाफ एक अभियान है, जिसे रवि किशन ने खुद अपने बैनर तले बनाया और इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्‍म का ग्राउंड इतना मजबूत है कि फिल्‍म के सभी कलाकार इससे जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने फिल्‍म का ट्रेलर देखा है, वे इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये बात हमें प्रमोशन के दौरान कई जगहों पर देखने को मिल रही है। सुधी दर्शक ट्रेलर देखकर ही मेरे किरदार को पसंद कर रहे हैं। अभी हम फिल्‍म के रिलीज तक बिहार में ही रहेंगे और लोगों के बीच जाकर न सिर्फ अपनी फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ को प्रमोट करेंगे, बल्कि रवि किशन के बलात्‍कार मुक्‍त भारत अभियान से लोगों को जागरूक करवायेंगे।

पप्‍पू यादव ने कहा कि बिहार की धरती सही मायनों में महान है। बिहार आकर मुझे ये पता चल रहा है कि सही में बिहार क्‍या है। हम प्रमोशन के दौरान कई जगहों पर कबड्डी खेल रहे हैं, जिसका मजा स्‍थानीय लोग भी उठा रहे हैं और सभी ‘सनकी दरोगा’ के मुहीम से जुड़ रहे हैं। हमारे लिए इससे अच्‍छी बात और क्‍या हो सकती है। बता दें कि इस फिल्‍म को सैफ किदवई ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्‍म की को- प्रोड्यूसर प्रीति शुक्‍ला हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म 7 सिंतबर से बिहार मल्‍टीप्‍लेक्‍स समेत बिहार के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसको लेकर पप्‍पू यादव को बेहद उम्‍मीदें हैं।

HUNGAMA MEDIA GROUP (Sanjay Bhushan Patiyala)

Mega Star Ravi Kishen In Patna

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन आज पटना में

पटना। भोजपुरी सुपर स्‍टार रवि किशन रविवार को पटना में बिहार महिला विकास मंच द्वारा आयोजित महिला उत्‍पीड़न पर आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे अपनी फिल्‍म ‘सनकी दारोगा’ के बारे में भी चर्चा करेंगे। यह फिल्‍म समाज में बढ़ते बलात्‍कार के खिलाफ एक सनकी दारोगा की कहानी है, जो ऐसी घटनाओं को बर्दाश्‍त नहीं कर पाता है। और इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के लिए यमराज बन जाता है। यह फिल्‍म रवि किशन की होम प्रोडक्‍शन में बनने वाली दूसरी फिल्‍म है। फिल्‍म की कहानी खुद रवि किशन ने लिखी है। ये जानकारी रवि किशन के पीआरओ रंजन सिन्‍हा ने दी।

उन्‍होंने बताया कि यह फिल्‍म महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर अभिव्‍यक्ति है, जिसको लेकर वे इस संवाद में महिलाओं से चर्चा करेंगे। फिल्‍म 7 सिंतबर से बिहार में रिलीज हो रही है। इसको लेकर वे फिल्‍म रिलीज होने तक बिहार में रहेंगे और विभिन्‍न इवेंट में शामिल होकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसमें उनके साथ अभिनेत्री अंजना सिंह, कॉमेडियन मनोज टाइगर भी शामिल होंगे।

Batasha Chacha Gets Emotional With Film Balmua Tohare Khatir Bhojpuri Film

फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ को लेकर इमोशनल हुए बताशा चाचा

क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. की प्रस्तुूत ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ कल यानी 31 अगस्त से बिहार, झारखंड, मुबई और गुजरात में रिलीज है। इसके लिए फिल्म की कास्ट जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। खबर है कि एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बताशा चाचा के नाम से मशहूर कॉमेडियन मनोज टाइगर पत्रकारों के एक सवाल पर इमोशनल हो गए। उन्होंनने कहा कि फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ एक अलग जोनर की फिल्म है, जो मेरे दिल के करीब है। कितना मुश्किंल होता है जब सैनिक भाई सरहदों की रक्षा के लिए अपने घर परिवार से दूर होते हैं और उनके गैर मौजूदगी में उसके परिवार को समाज में जूझना पड़ता है। इस मर्म को दर्शकों के बीच लाने के लिए ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का निर्माण किया गया है।

मालूम हो कि इसकी कहानी खुद मनोज टाइगर ने ही लिखी है। इस बारे में वे कहते हैं कि देश भक्ति को लेकर सभी फिल्म बना रहे हैं। सबों ने देश की रक्षा में लगे फौजियों की वीरता दिखाई है। मगर उसके पीछे उनके परिवार की हालत को पर्दे पर आज तक किसी ने नहीं दिखाया था। उनके परिवार के त्याघग को किसी ने प्रत्यनक्ष रूप से अभी तक प्रस्तुदत नहीं किया था। कुछ इन्हींी चीजों को ध्या न में रखकर मैंने ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की कहानी लिखी और निर्माता सह अभिनेत्री ख्याकति सिंह को मेरी कहानी पसंद आई। नतीजा यह हुआ कि आज फिल्म रिलीज को तैयार है, जिसमें भोजपुरी के दुलारे अभिनेता पवन सिंह सरहद पर दुश्मुनों की दांत खट्टे करते नजर आयेंगे और ख्याहति सिंह उनके लिए त्यादग करती नजर आयेंगी। फिल्म में मेरा किरदार भी काफी उम्दार है। इसलिए फिल्म जरूर देखिये। कल से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगा।

बता दें कि फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ को दिनेश यादव ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सुपर स्टा र पवन सिंह,ख्या’ति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्लो री मोहन्ता,सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनारा गुप्ता और किरण पांडेय। फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के खूबसूरत गाने का संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्यागरे लाल ने। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, लेखक मनोज सिंह टाइगर,कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्कीं गुप्तान का है। एक्शन बाजी राव का है।

Bhojpuri Cinema Founds Pappu Yadav As The Most Dangerous Villain

पप्‍पू यादव के रूप में भोजपुरी सिनेमा को मिला सबसे ख़तरनाक खलनायक

मेगा स्‍टार रवि किशन की फ़िल्म ‘सनकी दरोगा’ में होंगे पप्‍पू यादव के अद्भुत स्टंट्स

कहा जाता है कि फ़िल्म में खलनायक जितना बड़ा होता है, जितना भयंकर होता है, वैसा ऐक्टर होना भी ज़रूरी माना जाता है ताकि वह विलेन के रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ सके। पप्पू यादव एक ऐसे ही अभिनेता हैं, जो खलनायकी में अपनी अलग पहचान बनाते जा रहे हैं। 7 सितंबर को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फ़िल्म “सनकी दरोगा” में वह मेगा स्‍टार रवि किशन के साथ टकराते नज़र आएंगे।

रवि किशन की होम प्रोडक्‍शन की भोजपुरी फिल्‍म ‘सनकी दारोगा’ में पप्‍पू यादव का लुक न केवल डरावना और खतरनाक है बल्कि वह एक बेहद खौफनाक किरदार में दिखाई देने वाले हैं. विलेन के रूप में वह इसमें इतने क्रूर और खौफनाक हैं कि दर्शक फ़िल्म देखकर उनसे नफरत करेंगे, उनपर गुस्‍सा करेंगे. और यही एक खलनायक की कामयाबी होती है कि वह अपने निगेटिव अभिनय से दर्शको के बीच एक छाप छोड़ दे।

कहा जा रहा है कि सनकी दरोगा में मेगा स्‍टार रवि किशन और पप्‍पू यादव के बीच ऐसी लड़ाई और फाइट होगी कि दर्शको के रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

इस फिल्‍म की कहानी हिंदुस्तान में हो रही लगातार बलात्‍कार जैसी घटनाओं पर बेस्ड है. इस में बलात्‍कारियों से सख़्त नफरत करने वाले एक दारोगा की दास्तान है जो बलात्‍कार की बात सुनकर ही गुस्‍से से आग बबूला हो जाता हैं और बलात्कारियों के लिए यमराज बन जाता है। ऐसे सनकी दारोगा के किरदार में रवि किशन हैं

इस एक्शन थ्रिलर मूवी में रवि किशन और पप्‍पू यादव के बीच टक्कर फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स तक चलती रहती है। फ़िल्म में दर्शकों को ऐसे एक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेंगे, जो आज तक भोजपुरी सिनेमा में किसी ने नहीं देखा होगा।

हालांकि फिल्‍म के ट्रेलर में इसके एक्शन दृश्यों की एक झलक लोगों ने देखी है और उससे फ़िल्म देखने के लिए दर्शक और ज़्यादा उत्साहित और उत्सुक हो गए हैं।

पप्‍पू यादव का किरदार इस फिल्‍म में ऐसे मुख्य खलनायक का है जो ज़्यादा बोलता नही है, लेकिन उसका लुक, उसकी बॉडी लैंगुएज उसे खतरनाक बनाती है। यह भोजपुरी सिनेमा बहुत रोमांचक है. क्‍लाइमेक्‍स तक दर्शकों को बांध कर रखने वाली मूवी है,जिसमे रवि किशन के साथ साथ आपको पप्पू यादव का किरदार भी याद रह जायेगा।

आपको बता दें कि पप्‍पू यादव न कारोबारी आदमी हैं न कोई नेता हैं, बल्कि वह एक उम्दा अभिनेता हैं। आपको यह जानकर हैरत होगी कि पप्‍पू यादव और रवि किशन, दोनों यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि खुद रवि किशन ने ही पप्पू यादव को अपनी फिल्‍म ‘पंडित जी बताई न बियाह कब होई 2’ में पहली बार काम करने का मौका दिया था। जिसके बाद पप्पू यादव अब तक रवि किशन की कई फिल्‍मों में दिखाई दे चुके हैं। पप्‍पू यादव ने अपनी लाजवाब प्रतिभा को कई बार साबित किया है। भोजपुरी सिनेमा में खलनायक के रूप में पप्‍पू यादव की लोकप्रियता आजकल काफी बढ़ गई है। भोजपुरी फिल्मो के निर्माता निर्देशक और दर्शक उन्हें ‘भोजपुरी सिनेमा का गब्‍बर सिंह’ कहने लगे हैं। उनका खौफनाक लुक और अद्भुत अभिनय क्षमता उंन्हे बेहद पॉपुलर कर रही है। तो तैयार हो जाईये फिल्‍म ‘सनकी दारोगा’ में पप्‍पू यादव की खतरनाक खलनायकी देखने के लिए।

Akhlesh Singh (PRO)

Belagaam Parinde In This Film 6 heroes Will Be Seen On Screen

बेलगाम परिंदे में दिखेंगे 6 हीरो

अपराध पर आधारित है बेलगाम परिंदे

हाल के कुछ बरसो में भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी  सार्थक फिल्मो के निर्माण का सिलसिला शुरू हो गया है और धीरे धीरे दर्शको द्वारा इसे सराहा जाने भी लगा है । इसी कड़ी में

सिद्धांत फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता मिथिलेश कुमार सिंह व सह निर्माता स्वदेश कुमार सिंह लेकर आ रहे हैं एक रियलस्टिक कहनी । जिसे लिखा है अभिषेक सिंह व विद्यानंद दुबे उर्फ एस एन विध्यान ने और इसे पर्दे पर उतारने का बीड़ा उठाया है खुद एस एन विध्यान ने । विध्यान ने इसके पहले हिंदी फिल्म जगत में कई अच्छे काम किये हैं और कई अच्छे निर्देशकों के सानिध्य में निर्देशन की कला को बारीकी से सीखा है । पिछले दिनों मुम्बई के आराम नगर में विधिवत रूप से बेलगाम परिंदे की लॉन्चिंग की गई जिसमें चर्चित हिंदी फिल्म गुल मकाई के निर्देशक अमजद खान भी मौजूद थे।

 

बेलगाम परिंदे में मुख्य भूमिका में हैं अभिषेक गौतम , आदित्य ओझा , अवधेश मिश्रा , संजय पांडे , देव सिंह , अजय सूर्यवंशी , साजिद अली , संजीत कुमार , ग्लोरी मोहंता एवं शबाना मालिक । इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए निर्देशक विध्यान ने बताया कि फ़िल्म की कहानी ही इस फ़िल्म की यू एस पी है । अभिनेता अवधेश मिश्रा ने भी उनकी बात को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने खलनायकी से तीन साल पहले ही तौबा कर लिया था लेकिन जब इन्होंने कहानी सुनाई तो एक बार फिर से खल चरित्र को पर्दे पर जीने का फैसला किया । फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिषेक गौतम की यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी इसके पहले उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में कई अच्छी भूमिका की है । निर्देशक एस एन विध्यान ने बताया कि बेलगाम परिंदे आज के 6 युवा की कहानी है और फ़िल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर आजमगढ़ में अक्टूबर में की जाएगी ।

———–Akhlesh Singh (PRO)

Seema Singh Breaks The Heart Of Millions Of Fans Gets Engaged To Saurav Kumar Business Tycoon Of Bihar

करोड़ों फैंस का दिल तोड़ सीमा सिंह ने की सौरव संग सगाई, सौरव सीमा की सगाई का फोटो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार व अपने मोहक नृत्य और दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली सीमा सिंह ने हाल ही में सगाई कर ली है। जी हां, ऐसा उन्होंने किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि असल जिंदगी में किया है। जिसका खुलासा उनकी सगाई की फ़ोटो से हुआ है। उनकी सगाई का फोटो काफी वायरल हो रहा है। लाखों – करोड़ों दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अदाकारा सीमा सिंह के इस कारनामे से उनके फैन्स को एक जोरदार झटका लगने वाला है। सीमा के चाहने वाले अब तक उनको अपने सपनों की रानी बनाने का ख्वाब संजोकर कुँवारे बैठे हैं। आपको बता दे कि सीमा का दिल चुराने वाले कोई और नहीं बल्कि बिहार के जाने – माने उद्योगपति व जदयू उद्योग प्रकोष्ट के पटना महानगर महासचिव सौरव कुमार हैं। साथ ही सौरव अयूनो प्रोडक्शन के मालिक भी हैं, जिनके बैनर तले महुआ प्लस टीवी चैनल का अब तक के सबसे बड़े डांसिंग रियलिटी शो डांस घमासान का निर्माण किया गया है।

   

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरव सीमा को पिछले 1 सालों से डेट कर रहे थे। इस दरम्यान सीमा जब भी फ़िल्म प्रमोशन के लिए पटना आती तो वे सौरव से जरूर मिलतीं, वहीं सौरव भी अपने बिजनेस मीटिंग्स के दौरान सीमा से मुंबई में मुलाकात करने का कोई चांस नही छोड़ते। आपको बता दें कि उनकी पहली मुलाकात एक शो के दौरान हुई जिसके बाद उनका मिलना-जुलना चलता रहा। इसी दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस तरह उनका प्यार परवान चढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने गुपचुप तरीके से एक होटल में सगाई कर ली, जिसमें सिर्फ उनके खास मेहमान और उनके घर परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। उनके सगाई की भनक मीडिया तक को नही लगी। जैसा कि सौरभ के करीबियों ने बताया कि सौरव और सीमा अगले साल के फरवरी तक एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

चलिए यह एक तरह से बिहार वासियों के लिए खुश खबरी है कि उत्तर प्रदेश की सीमा जल्द ही बिहार की बहू बनकर आने वाली हैं। मगर एक सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर क्यों सौरव-सीमा ने अपने सगाई से सबको दूर रखा ?

—-Ramchandra Yadav (PRO)

Riteish Pandey’s Police Style In Coming Film Jeet

जीत में दिखेगा रितेश पांडे का पुलिसिया अंदाज

भोजपुरी गायकी में अपनी आवाज के जादू से लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके रितेश पांडे का सिक्का इन दिनों फ़िल्म जगत में भी तेजी से चल रहा है । हाल ही में रितेश पांडे का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ है जिसमे वे मोटरसायकल पर पुलिस की वर्दी में बैठे नजर आ रहे हैं । इस फोटो को काफी शेयर किया जा रहा है और उनके फैंस उनपर अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं । दरअसल वह फ़ोटो है उनकी आगामी फिल्म जीत की जिनकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चल रही है।  फ़िल्म में रितेश पांडे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है  । पवन सिंह के साथ कई सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके जाने माने निर्देशक सुजीत सिंह इस फ़िल्म के निर्देशक हैं । पी एंड एस प्रोडक्शन प्रजेंट्स जीत में रितेश पांडे के साथ तनुश्री , साकेत गिरी , आकांक्षा दुबे , नैंसी पांडे आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के निर्माता हैं मनोज सिंह व सुनील गिरी जबकि इसे लिखा है वीरू ठाकुर ने । फ़िल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा , सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं महेश वेंकट और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी है अरशद शेख पप्पू के पास ।

रितेश पांडे ने जीत में अपनी भूमिका का खुलासा तो नही किया लेकिन उन्होंने बताया कि एक अच्छी कहानी पर बन रही एक संगीतमय फ़िल्म होगी जीत जिसमे दर्शको को भरपुर मनोरंजन होगा । आपको बता दें कि रितेश पांडे के कई गीत इन दिनों धूम मचा रहे हैं । दो दिन पहले ही रिलीज उनका सेड सांग दर्शको को बहुत पसंद आ रहा है।

———–Akhlesh Singh (PRO)

Bam Bam Bhole On Bhojpuri Cinema Channel From 24th August 2018

24 अगस्त को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर गूजेंगा  ’बम बम भोले’ , घर घर के ड्राइंग रूम में होंगे मनपसंद भोजपुरी सितारे

सावन के पावन मन भावन महीने में शिव भक्तों के लिए भोजपुरी भाषियों का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ लेकर आया है भोजपुरी सिनेजगत के मशहूर फिल्मी सितारों के संग भोलेबाबा के गीतों से सराबोर कार्यक्रम ’बम बम भोले’  पावर्ड बाय श्याम स्टील फ्लेक्सीस्ट्रांग टीएमटी रीबार्स का प्रसारण 24 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7 बजे से किया जा रहा है। पुनः प्रसारण 25 अगस्त, शनिवार को भोरे यानि सुबह 7 बजे किया जायेगा। इस भक्तिमय भजन गीत में  टॉप के भोजपुरी फिल्मी सितारे नाचते, झूमते, बाबा के रंग में रंगे हुए दिखेंगे। भक्ति का सबसे बड़ा कार्यक्रम ’बम बम भोले’ में गूँजेगा पटना से बाबा बैद्यनाथ के भक्ति के स्वर में शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह शिवभक्तों और सिनेप्रेमियों को यह कार्यक्रम आनंदित तो करेगा ही साथ ही बाबा धाम का साक्षात् दर्शन भी करायेगा। ’बम बम भोले’ में  अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, खेसारीलाल यादव, यश कुमार, गोलू राजा, मोहन राठौर का परफॉर्म के साथ उनकी सुरीली आवाज में लाइव सिंगिंग भी सुनने और देखने को मिलेगी। अभिनेत्री मधु शर्मा, अंजना सिंह, नितिका, अंजली, नीलम,  साक्षी आदि सिनेतारिकाओं का लाजवाब परफॉर्मेंस गीत-संगीत के रंग में हर किसी को रंग देगा।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ ने भोजपुरी माटी की महक देश विदेश में बिखरने एवं भोजपुरी विरासत से युवा पीढ़ी को भी अवगत कराने का सराहनीय कदम उठाया है। उत्तर भारत या यूँ कहें कि पूर्वांचल में खांटी भोजपुरी की बयार को गाँव से लेकर शहर तक जन जन में पहुँचाने में भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देवों के देव महादेव शंकर का पावन महीना में भोलेबाबा के भक्त पूर्णरूप से भक्ति भाव में रत  घर – घर, गांव – नगर, चहुंदिशा में बोल बम, हर हर महादेव का गुंजायमान होने के साथ – साथ भोलेबाबा के शिवलिंग पर काँवरिया गण गंगा जल चढ़ाने जाते हैं। इस माह में कांवर भजन एवं गीतों का भी विशेष स्थान है। बाबा के भक्तों एवं समस्त भोजपुरी दर्शकों को यह कार्यक्रम भक्ति से ओतप्रोत करते हुए भरपूर मनोरंजन करेगा।

Ramchandra Yadav (PRO)

Shammi Tiwari Signs Santosh Mishra For Coming Bhojpuri Film Krishna Leela

शम्मी तिवारी ने कृष्ण लीला के लिए संतोष मिश्रा को किया अनुबंधित

किसी ने कहा है – “गुरुर मत कर अपनी जीत पर, तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं!”

जी हाँ, यह सूक्ति की एक एक शब्द बहुत कुछ बयां कर जाता है। भोजपुरी सिने जगत के फिल्म मेकर शम्मी तिवारी की एक और धमाकेदार प्रस्तुति शीघ्र ही दर्शकों के बीच होगी। वे भोजपुरी फिल्म कृष्ण लीला का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन के लिए जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा को अनुबंधित किया गया है।

भोजपुरी सिने इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भोजपुरी फिल्म में टॉप से लेकर बॉटम तक की इक्कीस अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नज़र आएंगी। फिल्म की मेकिंग और टेकिंग काफी अलग होने वाली है, बाकि फ़िल्म के नाम के अनुरूप फिल्म फुल इंटरटेनिंग होगी। इस फ़िल्म में सबसे खास बात यह होगी कि सिनेमाघरों में दर्शक दीर्घा में बैठा प्रत्येक सिनेप्रेमी  तालियां और सीटियां बजाने से अपने आपको रोक नहीं पायेगा। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों के बारे में अति शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। फ़िल्म की शूटिंग कई मनोरम स्थलों पर जल्द ही शुरू की जायेगी।

Ramchandra Yadav (PRO)

Anjana Singh Actress Shoots For Nadaan Ishq Bhojpuri Film

भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ की शूटिंग में हॉटकेक अंजना सिंह।

एक टीनएज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ की शूटिंग उत्तरप्रदेश के होटलआशा कानपुर कन्नौज इतर की नगरी में एक स्पेसल सॉन्ग  भोजपुरी के हॉटकेक अभिनेत्री अंजना सिंह के ऊपर फिल्माई जा रही है। नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म की शुरुआत मोहन राठौड़ और इन्दु सोनाली की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हुई थी। फ़िल्म के डायरेक्टर संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह दीप्ति तिवारी और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और इपी अरबिंद सिंह हैं।

 

भोजपुरी के मशहूर खलनायक संजय पाण्डेय के बड़े भाई का रोल अवधेश मिश्रा इस फ़िल्म में कर रहे है। वे फ़िल्म में विलेन हैं। हीरो हीरोइन नए हैं। संतराम अच्छे लेखक डायरेक्टर है।

इस फ़िल्म के टाइटल और इसकी कहानी के बारे मे डायरेक्टर संतराम का कहना है “इश्क तो नादान होता है समझदारी से तो व्यापार होता है। इसलिए इसका नाम नादान इश्क रखा है। मुझे इस टिन एज स्टोरी के लिए 18-19 साल के लड़के लड़की चाहिए थी। मैंने इन दोनों लड़के लड़की का ओडिशन लिया. अब देखिए फ़िल्म का शूट शुरू हुआ है।”

यह एक साफ सुथरी कहानी है, कोई वल्गैरिटी नही है। टीनएजर लव स्टोरी है। फ़िल्म में छोटे बाबा का संगीत है। नवम्बर तक इसको रिलीज़ का प्लान है।

लेखक अभय यादव का कहना है कि निर्देशक संतराम को यह सब्जेक्ट पसन्द आया। नया कंटेंट है भोजपुरी सिनेमा के लिए। उम्मीद है कि दर्शको को भी पसन्द आएगा।”

आशीष कुमार और प्रीति कुमारी इस क्यूट सी लव स्टोरी और इसकी शूटिंग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें दलित फैमिली से लड़का बिलोंग करता है। कहानी जातपात के उपर है। लोगों को इसमें कानपुर की लोकेशन देखने को मिलेगी।

Akhlesh Singh(PRO)

Kajal Raghwani – Aakash Singh Starrer Film Releasing On 27 July 2018 In Bihar & Jharkhand

काजल राघवानी और आकाश सिंह की जोड़ी 27जुलाई को दिखेगी बिहार के सिनेमाघरों में।

काजल राघवानी ,आकाश सिंह यादव एवं कुंदन शनीसिंह की अनोखी जोड़ी है फ़िल्म”भौजी पटनिया” 27 जुलाई को बिहार और झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित सरगम फिल्म्स द्वारा की जा रही है । स्काईलाइट स्टूडियोज़ और दक्षराज फिल्म्स प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फ़िल्म “भौजी पटनिया”  रिलीज़ के लिए तैयार है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फ़िल्म में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भृष्टाचारी  भ्रष्ट नेता के खिलाफ संघर्ष कर के अपने परिवार और पूरे गाँव को उसके चँगुल से मुक्त कराकर भृष्टाचारी नेताओं को उसके अंजाम तक पहुंचने और बाकी सारे गाँव वालों को प्रगती और उन्नती की ओर अग्रसर करने वाली महिला की कहानी है।

संघर्षशील बहु के किरदार को बड़े ही जानदार रूप से अभिनीत किया है अभिनेत्री काजल राघवानी एवंआकाश सिंह यादव और कुंदन कृष्णन ,शनि सिंह की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगा साथ मे ,कुणाल सिंह ,, सीमा सिंह, और प्रवीण झा ,  इत्यादि ने शानदार अभिनय किया है।फ़िल्म का निर्माण प्रवीण झा और कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने किया है, निर्देशक हैं अजय-प्रवीण, संगीत ओम झा का, गीतों को मधुर आवाज़ से संवारा है इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह और मोहन राठौर ने, एक्शन महाराजन कुमार ने दिया है नृत्यनिर्देशक अन्थोनी एवंबआर्ट अंजनी तिवारी का है जबकी कैमरामेन त्रिलोकी चौधरी का है। फ़िल्म की शूटिंग बिहार के सीतामढ़ी, मधुभनी, दरभंगा एवं जहानाबाद के अलावा गुजरात के राजपिपला और मुम्बई में किया गया है।प्रचार -प्रसार अखिलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Rohit Shah Birthday Celebrated At Khesarilal Yadav Film Set

खेसारी लाल यादव की फिल्म के सेट पर मना रोहित शाह का बर्थडे !

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ना सिर्फ बड़े अभिनेता हैं बल्कि वह दिल के भी बड़े इन्सान हैं. सेट पर वह अपने सभी साथी कलाकारों, निर्देशक और साथ ही तमाम टेक्नीशियन का भी ख्याल् रखते हैं. पिछले दिनों ४ जुलाई को मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में वह एक्ट्रेस काजल रघवानी के साथ अपनी फिल्म ‘नाग देव’ की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि इसी सेट पर काम कर रहे एक टेक्नीशियन रोहित शाह का जन्मदिन है तो उन्होंने रोहित का बर्थडे मनाने के लिए सेट पर ही कहा. खेसारी लाल यादव ने रोहित शाह का बर्थडे मनाया और रोहित को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकानाए दीं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी.

  

सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले रोहित शाह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम बनाया है. मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी स्टूडियो में एक फिल्म की शूटिंग के सेट पर उनका जन्मदिन खेसारी लाल यादव के साथ मना, यह सब रोहित के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा एहसास था. वह बेहद उत्साहित लहजे में कहते हैं ”मेरा जन्म ४ जुलाई १९९३ को हुआ था. और अपने बर्थडे के मौके पर सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने जो मेरा हौसला बढ़ाया, मुझे जन्मदिन की मुबारकबाद दी, वह मेरे लिए यादगार रहा. यह बर्थडे मेरे जीवन का सबसे स्पेशल बर्थडे बन गया. सुपर स्टार खेसरीलाल यादव के अलावा काजल रघवानी, शिखा मिश्रा, कुसुम सिंह, इंद्र शाह, प्रचारक अखिलेश सिंह ,बबलू पाण्डेय,, रोहन शाह, पंकज सिंह,  संजय विश्वकर्मा, अंगद चौहान, विजय गुड्डू का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाये दीं.’

—–Akhlesh Singh (PRO)

Balma Daringbaaz Releasing Shortly

शीघ्र ही प्रदर्शित होगी बलमा डेरिंगबाज

बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देते हुए सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ शीघ्र ही प्रदर्शित की जाने वाली है। यह बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है।

  

मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Power Star Pawan Singh Bhojpuri Film Wanted Song Gets 53 Lakhs Views In 4 Days On Youtube

पवन सिंह का गाना पलंगिया सोने ना दिया 4 दिन में 53 लाख रिकार्ड

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावरस्‍टार पवन सिंह का गाया हुआ ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म वांटेड का गाना पलंगिया सोने ना दिया को संगीतप्रेमियों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि  4 दिन में 53 लाख से ज्यादा व्यूज का रिकार्ड बन गया है। पवन सिंह की आवाज़ में गाया हुआ यह गाना भी संगीतप्रेमियों को खूब भा रहा है। यंग्री यंगमैन पवन सिंह के साथ फिल्म निर्माता जसवंत कुमार और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की यह पेशकश एक नया धमाल मचा रही  है। इस गाने को स्वर दिया है पवन सिंह के साथ इन्दू सोनाली ने। गीत लिखा है सुमित चन्द्रवंशी ने, जिसे संगीतकार छोटे बाबा ने संगीत से सजाया है। गाने की कोरियोग्राफी राम देवन ने किया है।

गौरतलब है कि  पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘वांटेड’ का निर्माण बड़े कैनवास पर किया गया है। नायक, निर्माता व निर्देशक की शानदार तिकड़ी देशभक्ति पूर्ण भोजपुरी फिल्‍म वांटेड बिहार में ब्लॉक बस्टर सुपरहिट होने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात में भी भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे दर्शकों बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि फिल्‍म ‘वांटेड’ का निर्माण श्री जे सोहरता प्रोडक्‍शन बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार व वीरेन्द्र कुमार यादव हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं, जिन्होंने चुटीले और रोमांचक संवाद लिखे हैं। संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार मनोज मतलबी, विनय निर्मल, अरविन्द तिवारी व सुमित चन्द्रवंशी हैं। कार्यकारी निर्माता नन्दलाल यादव हैं। संकलन दीपक जौल, छायांकन वेंकट महेश, नृत्य राम देवन तथा एक्‍शन बाजी राव का है। इस फिल्‍म की मुख्‍य भूमिका में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य, अमृता अचार्या, वैष्णवी गुप्ता, उपेन्द्र यादव, विपिन सिंह, अयाज खान, दीपक सिन्हा, जेपी तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, बबिता सिंह, जय प्रकाश सिंह, मधु सिंह राजपूत, जस्‍सी सिंह, प्रेम दूबे, अनूप लोटा, स्वीटी सिंह, धामा वर्मा, प्रकाश शर्मा, उजैर खान तथा जसवंत कुमार हैं।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Bhojpuri Film Lajjo Trailer Released By Wave Music

भोजपुरी फिल्म लज्जो का ट्रेलर लांच

नायक फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘लज्‍जो’ का ट्रेलर वेव म्यूजिक कम्पनी ने रिलीज किया है। फिल्‍म के निर्माता राकेश कुमार नायक हैं तथालेखक व निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। महिला प्रधान इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में नीलू शंकर सिंह हैं। फिल्‍म लज्‍जो भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्‍म होगी, जिसका प्रस्‍तुतिकरण नारी सशक्तिकरण के विषय पर जोरदार तरीके से किया जा रहा है। फिल्‍म में जहां भोजपुरी संस्‍कृति की झलक मिलेगी, वहीं एक संदेश भी जायेगा। फिल्‍म की कहानी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के संदेश को भी आत्‍मसात किया गया, क्‍योंकि बेटियों की सुरक्षा और उनकी तरक्‍की से समाज की तरक्‍की है।

फिल्‍म के मधुर गीत हैं जिसे गीतकार अमिताभ कुमार, तारा चौहान और दुर्गपति तिवारी ने लिखे हैं और संगीतकार अनुज तिवारी व सूरज महानंदा ने संगीत से सजाया है। छायांकन राणा दास गुप्ता, नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ बीरबल पदाग्रही का है। मुख्‍य भूमिका में नीलू शंकर सिंह, विपिन सिंह, रामलाल यादव, उपासना वैष्‍णव, रामशंकर, अलीना डेविड, सीमा सिंह, विनय अंबस्‍ट, रिया तलवाणी, सरला सेन, यशवंत शाह, महेंद्र पवार आदि हैं।

—Ramchandra Yadav(PRO)

Balma Daringbaaz Bhojpuri Film Trailer Released On Youtube

संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं।

संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Actress Seema Singh’s Aadhe Maa Pics Gets Viral On Social Media

वायरल हुआ सीमा सिंह का आधे माँ का लुक

भोजपुरी सिनेमा की चंचल चुलबुली अदाकारा व डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का एक लुक इन दिनों वायरल हो गया है। जी हां, ईद पर रिलीज हुई जुबलीस्टार निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म बॉर्डर को दर्शकों का भरपूर प्रेम मिल रहा है, वहीं सीमा सिंह का आधे माँ का किरदार दर्शकों खूब भा रहा है। इतना ही नहीं उनका यह लुक भी काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में भी उनका आधे माँ लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों निरहुआ एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ को सिनेमाघरों में उम्मीद से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता व अभिनेता प्रवेशलाल यादव हैं। निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश भगत हैं। मुख्य भूमिका में जुबली स्टार निरहुआ, यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Nidhi Jha’s Coming Film First Schedule Completed

निधि झा की हैशटैग आई एम पिंगला का पहला शेड्यूल पूर्ण

सीके आर्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म हैशटैग आई एम पिंगला की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा कर लिया गया है। फिल्म के निर्माता चन्द्रकान्त वी गुडला हैं।  लेखक निर्देशक निशांत झा हैं। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में करोड़ों दिलों पर राज कर रही अदाकारा निधि झा अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर रही हैं। छायांकन विंस्टन जोसे ने किया है। केंद्रीय भूमिका में निधि झा हैं।

यह एक सत्य घटना पर आधारित महिला प्रधान फिल्म है। जिसमें निधि झा किरदार के साथ पूर्णतः न्याय करते हुए जीवंत कर दी हैं। निधि झा की आने वाली भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनियां, मंदिर वहीं बनायेंगे, मैं नागिन तू सपेरा, या अली बजरंग बली, जूनून, है इश्क़ कबूल आदि हैं।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Balma Daringbaaz Bhijpuri Film Trailer Released On Youtube

संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं।

संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Bhojpuri Film Nagdev Second Look Launched

खेसारीलाल यादव की नागदेव का सेकंड लुक लांच

यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म नागदेव का सेकंड लुक सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10  द्वारा लांच किया गया है। यह एक यूनिक पोस्टर डिज़ाइन बनाया गया है, जिसमें आकर्षण के साथ तिलिस्म का नज़ारा भी है। नागदेव के वेष-भूषा में खेसारीलाल यादव बेहद आकर्षक लग रहे हैं। दर्शकों के लिए बहुत ही रोमांचक फ़िल्म बनाई गई है। रोमांच और तिलिस्म का हैरतअंगेज मिश्रण भी है। खेसारीलाल यादव का किरदार बहुत ही अलग है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक होगा। इस फ़िल्म में बीएफएक्स का प्रयोग बहुत बारीकी से किया गया है।

सिनेमाघरों में फ़िल्म देखते समय दर्शक दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।

——–Ramchandra Yadav (PRO)

Khesarilal Yadav’s Bhojpuri Film Nagdev First Poster Launched

खेसारीलाल यादव की नागदेव का पहला पोस्टर लांच

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के तिलिस्मी अवतार से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म नागदेव का फर्स्ट लुक यानि पहला पोस्टर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10  द्वारा लांच किया गया है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की फ़िल्म नागदेव का हरएक दृश्य सिनेप्रेमियों को दाँतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय ने बहुत ही उम्दा फिल्म निर्देशन किया हैं। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी अनोखे अंदाज में रुपहले परदे पर अवतरित होने वाली है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा। पोस्टर में दोनों फिल्म स्टार नाग नागिन के अवतार में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।

Ritesh Pandey’s Kisme Kitna Hai Dum Film Trailer Launched

रितेश पांडेय की किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच

गायिकी में अपनी सुरों का जादू बिखेर रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म  किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच किया गया है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल एवं गांगाणी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडेय फुल एक्शन पैक्ड अवतार में हैं। गायक व नायक के रूप में धूम मचा रहे रितेश पांडेय और भोजपुरी सनी लियोन के नाम से फेमस सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। एक्शन, रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत, सूरत के ग्रीन पैराडाइज रिसोर्ट एवं राजपिपला के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता की यह दूसरी भोजपुरी फिल्म है। फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितेश गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी प्रजापति द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म किसमें कितना है दम का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक चंदन सिंह ने। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू हैं।

छायांकन डी के शर्मा, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, सनी सिंह, ज्योति शर्मा, संजय पांडेय, विपिन सिंह, सकीला मजीद, मिस्टर गांगाणी, हीरालाल, सोनी पटेल, कस्तूरजी प्रजापति, मुरली बाबू,, शिव सिंह, संजय राज आदि हैं। उल्लेखनीय है कि  पिछले साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया गया है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाई गई है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

Border Films First Look Gets Viral On Social Media

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बॉर्डर का फर्स्ट लुक
KISAAN KE BETA HAIN .AGAR KOI HUMARI ZAMEEN KI TARAF AANKH UTHA KE DEKHE TO ZAMEEN KE SATH USKA JIGAR BHI JOT DETE HAIN @BORDER #Relesing this EID

इस साल ईद पर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही जुबली स्टार निरहुआ की मल्टी स्टारर फ़िल्म बॉर्डर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है । फर्स्ट लुक के जारी होते ही इसे भोजपुरिया दर्शको ने हाथों हाथ उठा लिया और वे जम कर इसे लाइक कमेंट और शेयर कर रहे हैं । अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर निरहुआ ने इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है – किसान का बेटा हैं

अगर कोई हमारी जमीन की तरफ आंख भी उठाए तो जमीन के साथ उसका जिगर भी जोत देते हैं । निरहुआ के इस डायलॉग पर भी दर्शको की बहुत प्रतिक्रिया आ रही है । निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि पहले बॉर्डर के टाइटल टीजर और फिर फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही फ़िल्म को लेकर दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है । दर्शक फ़िल्म को लेकर तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।

उन्होंने आगे बताया कि फ़िल्म में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकारों की लंबी फौज है । आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बॉर्डर भव्यता और बजट के दृष्टिकोण से भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने एक एक दृश्य पर काफी मेहनत की है ।  उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत  और प्रचारक हैं उदय भगत और रंजन सिन्हा ।  फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।

———–Uday Bhagat (PRO)

Niruhua Hindustani Creates New Record With 30 Million Views On Youtube

30 मिलियन व्यू के साथ  निरहुआ हिंदुस्तानी ने बनाया रिकॉर्ड

2014 भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए एक स्वर्णिम साल बन कर आया । बुरे दौर से गुजर रही इस फ़िल्म जगत में जब आम फिल्मो की तरह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की  निरहुआ हिंदुस्तानी भी रिलीज हुई तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी । यहां तक कि फ़िल्म को अच्छी शुरुआत भी नही मिली लेकिन 3 दिन बाद से अचानक से इस फ़िल्म को मिलने वाले दर्शको की तादात में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई । निरहुआ हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और भोजपुरी पटल पर एक नई अदाकारा आम्रपाली दुबे का उदय हुआ । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी में उनकी जोड़ी को दर्शको ने काफी सराहा । निरहुआ हिंदुस्तानी ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं । निरहुआ हिंदुस्तानी के संगीत को भी काफी पसंद किया गया । निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने  फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया । यहां भी दर्शको ने उसे हाथों हाथ उठा लिया ।

यू ट्यूब पर अभी तक इस फ़िल्म को 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से भी अधिक लोगो ने देखा है और अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है ।उल्लेखनीय है की निरहुआ हिंदुस्तानी का निर्माण आदि शक्ति एंटरटेनमेंट ,  निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया था जिसके निर्माता थे प्रवेश लाल यादव व राहुल खान जबकि निर्देशन की कमान थामी थी  सतीश जैन ने । सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि 8 साल से बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम रखने वाले निरहुआ की यह पचासवीं फ़िल्म थी । निर्माता प्रवेश लाल यादव व राहुल खान ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी को हर वर्ग के दर्शको ने पसंद किया जिनमे महिलाओं की तादात अधिक रही । बहरहाल , निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम एक नया रिकार्ड तो जुड़ा ही है साथ ही इस फ़िल्म ने इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं ।   ———Uday Bhagat (PRO)

Bhojpuri Film Chheka Post Production In Progress

पोस्ट प्रोडक्शन में “छेका”

भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों में एक बड़ा वर्ग महिला दर्शक वर्ग है जिन्हें हमेशा से ही विषयक,पारिवारिक व महिला प्रधान फिल्में ही लुभाती रही है और इसी दर्शक वर्ग को टारगेट कर निर्देशक नेहाल अहमद की भोजपुरी फ़िल्म निर्माणाधीन है। भोजपुरी फ़िल्म “छेका” इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है। पी आर फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणअधीन इस फ़िल्म के निर्माता हैं कुमार परमानंद व सह निर्माता हैं प्रताप कुमार सिंह। फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है फ़िल्म को ले कर् निर्माता,निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े तमाम लोग काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द फ़िल्म के रिलीज हेतु दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं। शूटिंग के दौराण ऐसी खबर आई थी कि इस फ़िल्म का निर्माण बेहतरीन तकनीक से किया जा रहा है।अश्लीलता से परे इस् फ़िल्म को खास कर् के महिलाओ दर्शकों को ध्यान में रख कर् ही बनाई जा रही है।संगीत इस् फ़िल्म का मजबूत पक्ष है ,फ़िल्म के संगीतकार संजीत तन्हा हैं।


फ़िल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार,धीरज पांडे,रजनी साक्या,मांती मौर्या जितेंद्र इत्यादि ने गाया है।
फ़िल्म के विषय में निर्माता कुमार परमानंद बताते हैं कि मुझे काफी दिनों से एक अच्छी फिल्म के निर्माण का ख्याल आया और इस विचार के साथ मैं निर्देशक नेहाल अहमद से मुलाक़ात की । निहाल मुझसे कुछ दिन बाद मिलने को कहा। कुछ ही दिन बाद नेहाल “छेका” के साथ मिले। विषय वस्तु देखते ही मैंने तुरंत हाँ बोला और कार्य शुरू कर दिया। निर्देशक निहाल के अनुसार फ़िल्म की कहानी का डिमांड था नया चेहरा था और् खोजबीन के बाद रमेश सावंत और् विक्टर सिंह के रूप में दो बेहतरीन अभिनेता की तलाश पूरी हुई। इस् फ़िल्म में रमेश सावंत,विक्टर सिंह के अलावे जया पांडेय,खुशबू पांडे,संजू बाबा मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंसी,मिथुन,प्रियांशु,पूनम,पुष्पा, बिपिन बिहारी,बब्बन सिंह इत्यादि भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर उत्तम सिंह व नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी एवं सुशांत हैं। फाइट मास्टर प्रदीप साह हैं।

—————–SARVESH KASHYAPH

Ritesh Pandey & Priyanka Pandit Starrer Karam Yudh Film Muhurat Held In Mumbai

रितेश पांडेय व प्रियंका पंडित स्‍टारर फिल्‍म ‘कर्म युद्ध’ का मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न

अमृत फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युद्ध’ का मुहूर्त मुंबई में एक भव्‍य समारोह के साथ संपन्‍न हो गया। इस दौरान फिल्‍म से जुड़े जानेमाने लोग शामिल हुए। डायनेमिक अभिनेता रितेश पांडेय और फिटनेस क्‍वीन प्रियंका पंडित स्‍टारर इस फिल्‍म को अमृत गांधी प्रोड्यूस कर रहे हैं और रतन राहा इसके निर्देशक होंगे। एक्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर करण डोगरा हैं, जिन्‍होंने मुहूर्त के दौरान बताया कि ‘कर्म युद्ध’ टाइटल बहुत कुछ फिल्‍म के बारे में कहती है कि किस तरह की कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। हमें उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म लोगों को काफी पसंद आयेगी।

फिल्‍म में रितेश पांडेय, प्रियंका पंडित के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे, जिन्‍हें अब तक कई फिल्‍मों में काम साथ काम किया है। वहीं, सेकेंड हीरो होंगे लक्ष्‍य। इसके अलावा फिल्‍म में सिंगर व एक्‍ट्रेस निशा दूबे, संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनी पटेल, सोनी दुबे, संजय वर्मा व बाल कलाकार ईशिता पाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं। इस बारे में फिल्‍म के निर्देशक रतन राहा कहते हैं कि फिल्‍म की कहानी के हिसाब से हमने बेहतरीन स्‍टार कास्‍ट चुना है। अभिनेता रितेश पांडेय काफी अच्‍छे कलाकार हैं, वहीं अभिनेत्री प्रियंका पंडित बहुत ही डेडिकेटेड एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए अभी हाल ही में अपना वजन 20 kg वेट लूज किया है। फिल्म की शूटिंग 16 अक्‍टूबर से गुजरात में होगी।

फिल्‍म के गाने काफी अच्‍छे हैं। एक बार फिर दामोदार राव ने इस फिल्‍म के गानों में अपने संगीत की जादू बिखेरी है। उनके गाने बे‍हद ही मीठे होते हैं, जो लोगों के जुबान पर एक बार में चढ़ जाते हैं। बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युद्ध’ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। जबकि फिल्‍म के संगीतकार दामोदर राव,लेखक अनिल विश्‍वकर्मा, डीओपी नंदू चौधरी, संकलन कोमल वर्मा, एक्‍शन नाबा स्‍टंट (हैदराबाद) और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी दा हैं।  —————-SANJAY BHUSHAN PATIYALA

Bhojpuri Film – Karab Bihha Kachheri Mein – Gorgeous Muhurat Held In Mumbai

भोजपुरी फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न

धरमशीला प्रोडक्‍शंस प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ का कांग्रेस पार्टी के नेता जयकांत शुक्ल ने क्लैप बोर्ड दिखाकर फिल्म का मुहूर्त किया प्‍लेटिनम स्‍टूडियो, गोरेगांव में मुंबई में ! हंगामा मीडिया द्वारा आयोजित इस मुहूर्त कार्यक्रम में फिल्‍म के लेखक और डायरेक्‍टर ब्रज भूषण, प्रोड्यूसर योगेश तिवारी, फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट व अन्‍य कई फिल्‍मी सितारे मौजूद रहे। इस दौरान सबों ने फिल्‍म के सफलता की कामना की।

वहीं, मुहूर्त के दौरान लेखक और डायरेक्‍टर ब्रज भूषण ने बताया कि ‘करब बियाह कचहरी में’ एक अलग मिजाज की फिल्‍म है, जो लोगों को काफी पसंद भी आने वाली है। मैंने खुद इस फिल्‍म की कहानी लिखी है, तो फिल्‍म के बारे में इतना तो कह ही सकता हूं कि यह फिल्‍म मनोरंजन का पूरा पैकेज है। लव, कॉमेडी व एक्‍शन तो होगा ही, साथ ही इसके संगीत में भी लोगों को नयापन मिलेगा। जल्‍द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।

  

फिल्‍म के बारे में प्रोड्यूसर योगेश तिवारी का कहना है कि आज कल भोजपुरी सिनेमा बदलाव के राह पर है, जहां अब एक से एक बेहतरीन पटकथा वाली फिल्‍में बनने लगी हैं। फिल्‍में तो पहले भी बनती थी, मगर इन दिनों जो इनोवेशन भोजपुरी सिनेमा में देखने को मिल रहा है, वो बीच के दौर में नहीं था। इसी कड़ी में फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ भी है, जिसमें न्‍यू आइडिया और रचनात्‍मकता का समागम देखने को मिलेगा।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘करब बियाह कचहरी में’ में आदित्‍य मोहन दुबे, श्‍वेता ओझा, योगेश तिवारी, छाया सिंह, रवि कामत, अंशु द्विवेदी, रूपा सिंह और दिलीप सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर सुनील दुबे, एग्‍जक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हरीश पंडित हैं और फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत एस कुमार ने दिया है। फिल्‍म के बारे में अभिनेता आदित्‍य मोहन दुबे ने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को मेरा अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। अब तक दर्शकों ने मुझे स्टाइलिश अंदाज़ में देखा है। इस फिल्म में मैं गांव का देशी छोरा हूं, जो पेशे से कुम्हार है और साथ साथ कॉलेज भी जता है। प्यार भी करता है और जब एक छोटे ओहदे का आदमी प्यार करता है तो क्या क्या अर्चने आती हैं। ये इस फिल्म मे ब्रज सर दिखाने वाले है। फ़िर क्‍लाइमेक्‍स में मुझे कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ता है और ऐलान करता है हम अब ‘करब बियाह कचहरी मे’।—————–SANJAY BHUSHAN PATIYALA