All Celebrities Danced On Tunes Of Kashi Amarnath Films Song On  Comedy Show Aired On  &TV

कॉमेडी दंगल में काशी अमरनाथ के लेंस नीला नीला पर झूमे दिग्गज

प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ इस दीपावली पर आगामी 18 अक्टूबर पर रिलीज हो रही है । फ़िल्म की रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है फ़िल्म को लेकर दर्शको में उत्सुकता बढ़ गई है । यही वजह है कि रविवार को एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो में काशी अमरनाथ के एक गाने की गूंज सुनाई पड़ी । शो के दौरान जानी मानी अभिनेत्री नेहा पेंडसे के परफॉर्मेंस के बाद शो के जज मेगा स्टार रवि किशन स्टेज पर गए और काशी अमरनाथ के गाने लेंस नीला नीला पर परफॉर्म किया । रवि किशन का साथ दिया संगीतकार अनु मलिक और कॉमेडियन भारती ने और सभी प्रतियोगियों ने ।

सबने अपने अपने अंदाज में गाने पर ठुमका लगाया । उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं   संतोष मिश्रा । फ़िल्म में रवि किशन ,  निरहुआ , आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह , अनूप अरोरा , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा व नवोदित सपना गिल व तुषार मुख्य भूमिका में हैं ।     ———Uday Bhagat (PRO)

Niruhua Hindustani Creates New Record With 30 Million Views On Youtube

30 मिलियन व्यू के साथ  निरहुआ हिंदुस्तानी ने बनाया रिकॉर्ड

2014 भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए एक स्वर्णिम साल बन कर आया । बुरे दौर से गुजर रही इस फ़िल्म जगत में जब आम फिल्मो की तरह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की  निरहुआ हिंदुस्तानी भी रिलीज हुई तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी । यहां तक कि फ़िल्म को अच्छी शुरुआत भी नही मिली लेकिन 3 दिन बाद से अचानक से इस फ़िल्म को मिलने वाले दर्शको की तादात में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई । निरहुआ हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और भोजपुरी पटल पर एक नई अदाकारा आम्रपाली दुबे का उदय हुआ । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी में उनकी जोड़ी को दर्शको ने काफी सराहा । निरहुआ हिंदुस्तानी ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं । निरहुआ हिंदुस्तानी के संगीत को भी काफी पसंद किया गया । निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने  फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया । यहां भी दर्शको ने उसे हाथों हाथ उठा लिया ।

यू ट्यूब पर अभी तक इस फ़िल्म को 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से भी अधिक लोगो ने देखा है और अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है ।उल्लेखनीय है की निरहुआ हिंदुस्तानी का निर्माण आदि शक्ति एंटरटेनमेंट ,  निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया था जिसके निर्माता थे प्रवेश लाल यादव व राहुल खान जबकि निर्देशन की कमान थामी थी  सतीश जैन ने । सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि 8 साल से बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम रखने वाले निरहुआ की यह पचासवीं फ़िल्म थी । निर्माता प्रवेश लाल यादव व राहुल खान ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी को हर वर्ग के दर्शको ने पसंद किया जिनमे महिलाओं की तादात अधिक रही । बहरहाल , निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम एक नया रिकार्ड तो जुड़ा ही है साथ ही इस फ़िल्म ने इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं ।   ———Uday Bhagat (PRO)

UCB’s Season 2 Will Be Exciting

रोमांचक होगा यूसीबी का सीज़न-2

क्रिकेट का अपना अलग ही रोमांच है और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज़ भी इसलिएहर क्षेत्र में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। बॉलीवुड में भी क्रिकेट का जलवा है औरअब तो यूनाइटेड क्रिकेट बैश यानी यूसीबी ने भी इस खेल को अपनाकर इसे एकरोमांचक स्तर पर पहुंचा दिया है। पिछले दिनों एक पंचतारा होटल में यूसीबी केआगामी सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस बार यूसीबी में कई औरटीमें जुड़ने जा रही हैं और कई नये नियम तैयार हुए हैं और साथ ही खिलाड़ियोंकी सपोर्ट के लिए आगे आए हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स,इसलिए दूसरे सीज़न में अपेक्षाकृत ज्यादा थ्रिल होगा। इस बार बाबा सिद्दीकी केबेटे जीशान सिद्दीकी के स्वामित्व वाली टीम ऑल स्टार्स आकर्षण का केंद्र होगी।

अन्य पांच टीमें एन बार इन ग्रिल, टर्फ एडिक्ट्स, मुंबई ड्रीम्स, सेलर्स औरएनबीएस स्टार्स भी मुंबई के जुहू पीवीआर के सामने 70000 वर्गफुट वाले मैदानहोमटर्फ में अपना जौहर दिखाने के लिए उतरेंगी। कुल 16 टीमें हैं, जिनके बीच23 दिन तक जीत हासिल करने के लिए जोरआजमाइश चलेगी। शुरूआत दसअक्टूबर से होगी। सिमका एडवरटाइज़िंग के फहीम बाटलीवाला, फेयरमोर्टकंस्ट्रक्शन के आरिफ चूनावाला, बालपार्क एंटरटेन्मेंट के अकबर खान और करणटंडन यूसीबी के प्रमोटर हैं। यूसीबी के दो चैनल्स से 15 लाख सब्स्क्राइबर्स जुड़ेहैं। यूसीबी सीज़न 2 का प्रचारक नगमा खान शाज मिडीया है

———Uday Bhagat (PRO)

Mumbai’s Mamta Khan Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017

“मिसेज इंडिया अर्थ” के फाइनल  में पहुंची मुंबई की ममता खान

आगामी 4 से 6 अक्टूबर तक नयी दिल्ली में चलनेवाले  “मिसेज इंडिया अर्थ” प्रतियोगिता  की अंतिम सूची में चयनित मुंबई की ममता खान के पांव आजकल जमीं पर नहीं पर रहे हैं। बला की खूबसूरत, उत्साही और कुछ कर गुजरने की ऊर्जा से भरी वाक्पटु ममता इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुट गई है। कभी मानव संसाधन सलाहकार रही ममता खान का ध्यान अब  “मिसेज इंडिया अर्थ 2017” पर है।

विवाहित नौयवनाओं के सौंदर्य, साहस, उत्साह तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए “मिसेज इंडिया अर्थ” जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन एक कारगर कदम है। अपने सपने पूरे करने,  योग्यता साबित कर अपनी छाप छोड़ने हेतु यह एक  सशक्त प्लेटफार्म है। इस मंच से  हम कुछ बेहतर कार्य कर सकते हैं। हम अपनी बात जन जन तक पहुंचा सकते हैं।

ममता कहती हैं, स्त्रियों की सुरक्षा आज की सर्वाधिक चिंतनीय समस्या है। इस मंच से हम अपनी बात देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। आज की जो स्थिति है, उसमें छह माह की दुधमुंही बच्ची से लेकर साठ साल की वृद्धा तक , सभी असुरक्षित हैं। इसके लिए नारियों को जागरूक और प्रत्येक को शिक्षित करना आवश्यक है। एक पढ़ी लिखी स्त्री ही कल के लिए एक बेहतर इंसान गढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, ममता खान को पशुओं से भी बेहद लगाव है और वह उनके कल्याण के लिए भी बहुत कुछ करना चाहती हैं।वह नयी पीढ़ी को इस बाबत भी शिक्षित करना चाहती हैं ताकि आगे चलकर वो जानवरों के प्रति भी मानवीय रुख अपनाये रखें।

जो मिला बहुत ही खूब मिला, जो मिलेगा वह भी श्रेयस्कर होगा। यह ममता के विचार हैं। अपनी अब तक की जीवन यात्रा और मिली उपलब्धियों से वह संतुष्ट हैं, प्रसन्न हैं और व्यक्तिगत रूप से वह दृढ़प्रतिज्ञ स्त्री हैं। अपनी इस मजबूती से वह समाज को मजबूत करना चाहती हैं और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने परिवार के लोगों की सराहना करती हैं।  —-Uday Bhagat (PRO)

Poonam Dubey Coming This Dasera To Win Hearts Of Cinegoers

दशहरा में दिल लूटने आ रही है पूनम दुबे

भोजपुरी फिल्मो में इकलौती मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे इसी दशहरा पर अपने दर्शको का दिल लूटने आ रही है ।  हाल ही में लूटेरे के कई पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किए गए हैं जिनमे पूनम यश कुमार के साथ मोटर बाइक पर रोमांटिक मुद्रा में नज़र आ रही है । पूनम के इस ग्लेमरस रूप की काफी चर्चा भी हो रही है । हालांकि पूनम बताती है कि यह एक ड्रीम सांग का दृश्य है जबकि पहली बार उन्होंने किसी फिल्म में एक आम घरेलू लड़की की भूमिका की है वह भी साधारण मेकअप के ।

 

पूनम ने बताया कि मिथिला टाकीज के बैनर तले बनी लूटेरे के निर्देशक हैं राजू । लूटेरे की सफलता को लेकर आशान्वित पूनम बताती है कि इस फ़िल्म में उनका रूप उनकी निजी जिंदगी से मेल खाता है ।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया की रानी कही जाने वाली पूनम की एक और फ़िल्म रंगीला भी प्रदर्शन के लिए तैयार है इस फ़िल्म के ट्रेलर में उनका ग्लेमरस अवतार पहले से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है । बहरहाल , पूनम दुबे के दीवानों के लिए यह दोनों ही फिल्मे जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है ।   —-Uday Bhagat (PRO)

 

Mamta Khan Of Mumbai In Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017

“मिसेज इंडिया अर्थ” के फाइनल  में पहुंची मुंबई की ममता खान

आगामी 4 से 6 अक्टूबर तक नयी दिल्ली में चलनेवाले  “मिसेज इंडिया अर्थ” प्रतियोगिता  की अंतिम सूची में चयनित मुंबई की ममता खान के पांव आजकल जमीं पर नहीं पर रहे हैं। बला की खूबसूरत, उत्साही और कुछ कर गुजरने की ऊर्जा से भरी वाक्पटु ममता इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुट गई है। कभी मानव संसाधन सलाहकार रही ममता खान का ध्यान अब  “मिसेज इंडिया अर्थ 2017” पर है।

विवाहित नौयवनाओं के सौंदर्य, साहस, उत्साह तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए “मिसेज इंडिया अर्थ” जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन एक कारगर कदम है। अपने सपने पूरे करने,  योग्यता साबित कर अपनी छाप छोड़ने हेतु यह एक  सशक्त प्लेटफार्म है। इस मंच से  हम कुछ बेहतर कार्य कर सकते हैं। हम अपनी बात जन जन तक पहुंचा सकते हैं।

ममता कहती हैं, स्त्रियों की सुरक्षा आज की सर्वाधिक चिंतनीय समस्या है। इस मंच से हम अपनी बात देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। आज की जो स्थिति है, उसमें छह माह की दुधमुंही बच्ची से लेकर साठ साल की वृद्धा तक , सभी असुरक्षित हैं। इसके लिए नारियों को जागरूक और प्रत्येक को शिक्षित करना आवश्यक है। एक पढ़ी लिखी स्त्री ही कल के लिए एक बेहतर इंसान गढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, ममता खान को पशुओं से भी बेहद लगाव है और वह उनके कल्याण के लिए भी बहुत कुछ करना चाहती हैं।वह नयी पीढ़ी को इस बाबत भी शिक्षित करना चाहती हैं ताकि आगे चलकर वो जानवरों के प्रति भी मानवीय रुख अपनाये रखें।

जो मिला बहुत ही खूब मिला, जो मिलेगा वह भी श्रेयस्कर होगा। यह ममता के विचार हैं। अपनी अब तक की जीवन यात्रा और मिली उपलब्धियों से वह संतुष्ट हैं, प्रसन्न हैं और व्यक्तिगत रूप से वह दृढ़प्रतिज्ञ स्त्री हैं। अपनी इस मजबूती से वह समाज को मजबूत करना चाहती हैं और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने परिवार के लोगों की सराहना करती हैं।  —-Uday Bhagat (PRO)

Popularity of Amrapali Dubey Is Not less than any Bollywood Actress

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी

साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने मात्र तीन साल के अपने फिल्मी करियर में ऐसे कई कारनामे किए हैं, जिसे करने की चाहत हर एक्ट्रेस में होती है. इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन चर्चित फिल्मों का वह हिस्सा रहीं, साथ ही उनपर फिल्माए गए गाने भी सक्सेसफुल रहे. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 8 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले हैं. तेजी से वायरल हुए यह गाना सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था. आम्रपाली दुबे सिर्फ इसी गाने में नजर आई हैं.

इसी तरह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मोकामा जीरो किलोमीटर’ के दो गाने को 3 करोड़ से ज्यादा व्यू मिले. पहले गाने में आम्रपाली दुबे अपने को-स्टार निरहुआ के साथ हैं तो दूसरे गाने में को-एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं. भोजपुरी के सर्वाधिक व्यू वाले 5 में से 3 गानों में आम्रपाली दुबे परफॉर्म करते दिख रही हैं.

बात अगर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की करें तो टॉप 5 फिल्मों में से हर फिल्म में आम्रपाली दुबे हैं. निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राजा बाबू , निरहुआ रिक्शावाला 2 , निरहुआ चलल ससुराल 2, बेटा और निरहुआ सटल रहे भोजपुरी की उन फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें यू-ट्यूब पर करोड़ों लोगो ने देखा है और इन सभी फिल्मों में आम्रपाली दुबे लीड एक्ट्रेस हैं. यही नहीं भोजपुरी की मात्र एक फिल्म के ट्रेलर को अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वह फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ आम्रपाली दुबे की ही है. बहरहाल भोजपुरी की यह लकी एक्ट्रेस हिट फिल्मों की पर्याय तो बनी ही है साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर इनके मुकाबले दूर-दूर तक कोई नहीं है. ट्विटर पर इनके 35 हजार फॉलोवर्स हैं.  —–Uday Bhagat (PRO)

Kashi Amarnath First Song Launched With Ravi Kishen – Sapna Gill

रवि किशन ने अपनी महबूबा सपना गिल की कुछ इस तरह की तारीफ

लांच हुआ काशी अमरनाथ का पहला सांग

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन इन दिनों एक पंजाबी बाला सपना गिल के दीवाने बने हुए हैं । अब अगर  दीवाने रवि किशन जैसे रोमांटिक स्टार हों तो दीवानगी का अंदाज़ भी कुछ अनोखा ही होगा । जी हां प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ में रवि किशन के साथ एक पंजाबी बाला सपना गिल लांच हो रही है । पिछले दिनों फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था तो उसमें रवि किशन का रोमांटिक लुक की मात्र झलक दिखी थी लेकिन नवरात्रि के दूसरे दिन जब रवि किशन और सपना पर फिल्माया गया एक गाना लांच हुआ तो भोजपुरी फिल्मो के दीवानों ने जम कर तारीफ की । संगीतकार मधुकर आनंद कम्पोज किये गए इस गाने के बोल है – ‘ लगा के लेंस नीला नीला  , कमाल कैलू जिला ‘ ।

इस गाने के बोल जितने अच्छे हैं  उसका फिल्मांकन भी उतनी ही खूबसूरती से और अच्छे लोकेशन पर किया गया है।  सपना गिल ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तब इस गाने का बोल का मतलब उन्हें पता नही था पर धुन सुनने में काफी कर्णप्रिय था जो रोमांच पैदा कर रहा था और सामने रवि किशन जैसे रोमांटिक अभिनेता हों तो बात ही कुछ अलग है ।

उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ में रवि किशन एक उद्धोगपति कि भूमिका में हैं जो डॉ की भूमिका निभा रही सपना से प्यार करते हैं । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ इंटरटेंमेंट  के बैनर तले बनी और दीपावली के अवसर पर 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फ़िल्म का निर्माण प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य ने किया है जबकि लेखक निर्देशक है  संतोष मिश्रा । फ़िल्म में रवि किशन , निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा  , नवोदित सपना गिल व तुषार मुख्य भूमिका में हैं ।   —–Uday Bhagat (PRO)

 

Sapna Gill Will be Making Debut With Mega Star Ravi Kishen In Priyanka Chopras Kashi Amarnath

रवि किशन के साथ प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी में लांच हो रही है ये पंजाबी बाला

भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार रवि किशन ने भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपने 15 साल के कैरियर में जहां लगभग 200 फिल्मो में अभिनय किया है वहीं लगभग दो दर्जन से भी अधिक अभिनेत्रियों के लिए लॉंचिंग पैड भी साबित हुए हैं । आज के दौर की नामचीन अभिनेत्री अंजना सिंह , अक्षरा सिंह और संगीता तिवारी ने भी अपने फिल्मी सफर की शुरुआत रवि किशन के साथ ही कि थी यही नही भोजपुरी के आकर्षण ने जब बॉलीवुड अदाकारा नगमा और भाग्यश्री और दक्षिण की रंभा को अपनी ओर खींचा तो उन्होंने भी अपनी शुरुआत रवि किशन के साथ ही कि । अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है चंडीगढ़ की पंजाबी बाला सपना गिल का । सपना प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ में रवि किशन के अपोजिट हैं । हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसमे सपना को रवि किशन के साथ थिरकते दिखाया गया है ।

फ़िल्म में सपना एक डॉक्टर की भूमिका में है जो उद्द्योगपति रवि किशन से प्यार करती है । सपना ने बताया कि एक हार्डकोर पंजाबी लड़की के लिए भोजपुरी फ़िल्म में काम करना ही अपने आप मे एक चेलेंज था वो भी जब सामने रवि किशन जैसे मंझे हुए कलाकार हो तो मुश्किल और बढ़ जाती है लेकिन पहले दिन ही रवि किशन ने अपने व्यवहार से उन्हें सहज कर दिया । उन्होंने ना सिर्फ अभिनय बल्कि भोजपुरी में संवाद अदायगी और भोजपुरी बोलने का अंदाज़ भी सिखाया । सपना ने बताया की हर फिल्म में एक कलाकार या तकनीशियन को लांच करने की अपनी परंपरा के तहत जब प्रियंका चोपड़ा की कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स ने ऑडिशन के बाद उन्हें अपनी फिल्म में सिलेक्ट किया तब वह काफी घबराई हुई थी लेकिन शूटिंग के दौरान पहले दिन ही वह सहज हो गई और अब तो पूरा यूनिट उन्हें अपने घर जैसा माहौल प्रदान करता है । उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । काशी अमरनाथ में रवि किशन और सपना गिल की जोड़ी के साथ भोजपुरी फिल्मो में हिट का पर्याय बन चुके जुबली स्टार निरहुआ और लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी है । काशी अमरनाथ दिवाली पर रिलीज हो रही है ।  —–Uday Bhagat (PRO)

Alka Arya Becomes Winner Mrs Univers Creative 2017 Makes India Proud

मिसेज यूनिवर्स क्रिएटिव 2017 की विजेता बनी अलका आर्या |

84  देशो की सुंदरियों को पछाड़कर अलका बनी विजेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का असर अब बड़े बड़े शहरों के साथ साथ छोटे छोटे कस्बों में भी दिख रहा है। अभी ओलम्पिक में जहाँ बेटियों ने मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। महिला क्रिकेट में जैसे टीम में जीत हांसिल की है

वहीँ चंदौसी के छोटे से कस्बे  की एक बेटी ने विश्व पटल प्रितियोगिता में ८४ देशो की  सुंदरियों को पछाड़कर  अपने शहर चंदौसी के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन किया है ।

कस्बे की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार अपने आप को गौरबंबित महसूस कर रहा है। इस मुकाम को हांसिल करने पर  लोगों ने बधाई दी और साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

लोग भले ही लड़कों पर नाज करते हो लेकिन आज देश की बेटियाँ लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। अपने परिवार के साथ साथ देश का गौरव बन रही हैं।

हाल ही में जहां ओलम्पिक में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है वहीं एक प्रतिभा  उत्तरप्रदेश के  चंदौसी   क़स्बा  में चमकी है। ८४ देशो की प्रतियोगिता में अलका आर्या ने १५वा स्थान हांसिल किया और मिसेस यूनिवर्स क्रिएटिव विजेता का भी ख़िताब हांसिल किया | अंजली ने बताया की प्रितियोगिता में टैलेंट ,रेड कॉरपेट सहित नेशनल कॉस्टम राउंड भी हुए | साथ ही डोमेस्टिक वायलेंस पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ जिसका अलका ने बेबाकी से जवाब दिया | अलका आर्या मिसेज वोग विनर के साथ साथ सुपर मॉडल भी है

अलका ने   बताया कि वो इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार वालो को देना चाहती हूँ | साथ ही वो अपना ख़िताब देश की तमाम उन लड़कियों को समर्पित करना चाहती है जो छोटे शहरो से निकलकर बड़े सपने और कारनामे पूरा करती है | अलका ने अपनी रोल मॉडल और प्रेरणा  कल्पना चावला को मानती है |  इसी क्षेत्र में काम कर माता पिता व देश का नाम रौशन करेंगी।   ——Uday Bhagat (PRO)

Sunny Singh With Super Star Pawan Singh In New Bhojpuri Film Chor Machaya Shor

अब शोर मचाएगी भोजपुरी की सनी

सुपर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी सिंह अब शोर मचाएगी । पढ़ने में और सुनने में यह भले ही अटपटा लग रहा हो पर हकीकत है क्योंकि सनी ने हाल ही में जिस फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है उसका नाम है चोर मचाये शोर । निर्देशक अनिकेत मिश्रा की इस फ़िल्म में सनी भोजपुरी फ़िल्म जगत की दो बड़ी अदाकारा रानी चटर्जी और अंजना सिंह के साथ नजर आएंगी ।  सनी लियोनी की तरह दिखने वाली सनी ने उनके ऑनर में न सिर्फ अपना नाम बदलकर सनी रख लिया, बल्कि उनकी हर एक अदा को भी कॉपी करती हैं। उनकी  पॉपुलैरिटी भी इसी नाम से थी इसिलिये तीन फिल्मो के बाद उन्होंने अपना असली नाम पल्लवी सिंह से बदल कर सनी सिंह रख लिया ।

भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली इस एक्ट्रेस  को उनके फ्रेंड हमेशा ही कहते थे कि उनका फेस काफी हद तक सनी लियोनी से मिलता-जुलता है। इतना ही नहीं पल्लवी का फिगर भी सनी लियोनी जैसा ही है।  सनी के मुताबिक, जब मैंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया तो मेरे पेरेंट्स बोले- फिल्म में काम करने की जगह कोई नौकरी कर लो। हालांकि मेरी जिद के बाद दोनों झुक गए और बोले ठीक है काम करो, लेकिन जरा संभलकर रहना। उन्होंने बताया कि आज पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज उनके घर जैसा है । चोर मचाये शोर में अपने किरदार के बारे में सनी ने कहा कि उनकी भूमिका एक सशक्त लड़की की है । सनी ने हाल ही में एक और फ़िल्म ग़दर 2 की शूटिंग पूरी की है और सुब्बा राव की फ़िल्म सुनो ससुर जी मे एक प्रोमोशनल सांग किया है । ——Uday Bhagat (PRO)

शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ 

पिछले साल बम बम बोल रहा है काशी से भोजपुरी फिल्म जगत में बतौर निर्मात्री कदम रखने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू हो गई है । पर्पल पेबल पिक्चर्स और  रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्मात्री हैं प्रियंका चोपड़ा, डॉ मधु चोपड़ा और नेहा शांडिल्य । फिल्म में रवि  किशन , निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रही हैं आम्रपाली दुबे और सपना गिल । सपना गिल की इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में एंट्री हो रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह, मनोज टाईगर , ब्रिजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सोनिया मिश्रा , अयाज़ खान, आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर है रवि शंकर जायसवाल, प्रोडक्शन हेड हैं मनोहर रवीन्द्रन, कार्यकारी निर्माता है महेश उपाध्याय जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । मकरसंक्रांति के अवसर पर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मुम्बई के फ्यूचर स्टूडियो में हुई ।

चर्चित लेखक व निर्देशक महेश पांडे ने मुहूर्त शॉट और पहले दिन के एक महत्वपूर्ण दृश्य को निर्देशित किया । इस सीन में अयाज़ खान स्वीमिंग पूल में जबकि सुशील सिंह, मनोज टाईगर और सोनिया मिश्रा स्वीमिंग पूल के पास किसी गहन मुद्दे पर विचार विमर्श करते नज़र आये । निर्मात्री डॉ मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली फिल्म बम बम बोल रहा है काशी की तुलना में काशी अमरनाथ अलग फ्लेवर की फिल्म होगी । उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुम्बई के अलावा बिहार और झारखंड में भी होगी ।

Anjana Singh Signed For Jigar

पूर्वांचल टाकीज की जिगर में अंजना

भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक अंजना सिंह के लिए मकरसंक्रांति ख़ास तोहफा लेकर आया है। भोजपुरी पटल पर तेजी से उभरी निर्माता विकास कुमार की पूर्वांचल टाकीज ने उन्हें यह तोहफा दिया है अपनी तीसरी फिल्म जिगर के लिए उन्हें अनुबंधित कर । निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म का संगीत अविनाश झा घुँघरू ने तैयार किया है तो इसके गीतकार हैं प्यारेलाल कवी जी , मनोज मतलबी, आजाद सिंह और प्रमोद शाकुंतलम ।

 

जिगर में अंजना सिंह भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के अपोजिट हैं । वैसे तो निरहुआ के साथ अंजना सिंह साल 2016 में भी दो फिल्मो पूर्वांचल टाकीज की ही बेटा और सी पी आई मूवीज की मोकामा जीरो किलोमीटर में काम कर चुकी है पर जिगर में दोनों की जोड़ी का अंदाज़ अनूठा होगा । जिगर में अन्य मुख्य कलाकारों में सुशील सिंह, मनोज टाईगर,  रितु सिंह, रीना रानी,  गौरी शंकर, गौरव झा , देव सिंह आदि भी होंगे । फिल्म के प्रचारक हैं उदय भगत जबकि अन्य कलाकारों और तकनीशियनों का चयन शीघ्र ही किया जाएगा . —Uday Bhagat PRO

रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल ने मधुवेन्द्र राय के जन्मदिन को बनाया यादगार

’जीविका फिल्म्स’ के फिल्म निर्माता मधुवेन्द्र राय का जन्मदिन मुंबई ड्रिंकिंग कल्चर पब में फिल्मी सितारों के बीच बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ दिन पर भोजपुरी सिनेमा के शहंशाह रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ और सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पहुंचकर मधुवेन्द्र राय के जन्मदिन को यादगार बना दिये। इनके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, यश कुमार, राकेश मिश्रा, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय, प्रकाश जैस, विकास सिंह वीरप्पन, करन पाण्डेय, कुणाल आदित्य, अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार, विकास सिंह, दिनेश यादव, मधुकर आनंद, शिवनारायण सिंह, नागेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, राहुल खान, प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह तथा अभिनेत्रियों में आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, सीमा सिंह, पूनम दूबे, ऋतू सिंह, प्रियंका पंडित, निशा दूबे, पुष्प शुक्ला, प्रियंका महाराज, पार्श्वगायिका इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह सहित फिल्म जगत की बहुत सी फिल्मी हस्तियाँ एवं गणमान्य जनों ने खुलेदिल से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए ढ़ेर सारी दुआएं दी और कामयाबी के शिखर पर निरन्तर बढ़ते रहने की कामना की। इस शुभ मौके पर मधुवेन्द्र राय ने तीनों सुपरस्टार सहित आये हुए सभी अतिथयों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा की और हमेशा ऐसे ही प्यार देते रहने की आग्रह की।

  

उल्लेखनीय है कि मधुवेंद्र राय ने रत्नाकर कुमार के साथ मिलकर बीआईपीएल की क्रिकेट टीम मनोज तिवारी इलेवन को खरीद लिया है। इनका कहना है कि ’बीआईपीएल’ भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक परिवार की तरह है पर साथ ही यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ परिवार के सभी स्टार एक साथ खेलते हैं। बीआईपीएल का यह दूसरा साल काफी लोकप्रिय हो चुका है और अब हम सब को मिलकर इसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जिससे भोजपुरी सिनेमा का विकास एवं प्रचार-प्रसार हो और हर तरह से भोजपुरी फिल्मों के क्षेत्र का विकास हो सके, इन्हें समृद्ध किया जा सके।  —–Ram Chandra PRO

Ravi Kishen’s Varanasi 2006 Om Puri’s Last Film Not Salman Khans Tubelight

सलमान की ट्यूबलाइट नहीं रवि किशन की वाराणसी 2006 होगी ओम पुरी की आखिरी फिल्म

प्रख्यात अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद से ही मीडिया में लगातार खबर आ रही है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट उनकी आखिरी फिल्म है लेकिन हकीकत यह है कि ओम पुरी की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ नहीं बल्कि भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन के साथ होगी । वाराणसी 2006 नाम की यह फिल्म बनारस में हुए सिरियल ब्लास्ट पर आधारित है जिसमे ओम पुरी रवि किशन, रायमा सेन, राहुल देव , मुकुल देव , कमलेश सावंत आदि के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे । मनीष पॉल के साथ रणबंका का निर्देशन कर चुके अभिनेता से निर्देशक बने आर्यमान रामसे इस फिल्म के निर्देशक हैं । फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों बनारस में हुई थी और संभवतः यह फिल्म जून या जुलाई में प्रदर्शित होगी ।—-Uday Bhagat PRO

Dev Upaadhyay Announces New Film Kaahe Ham Pyaar Kaeele

देव उपाध्याय कर रहे हैं ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण

जाने माने व्यवसायी व फिल्म निर्माता देव उपाध्याय सेजल सॉफ्टवेयर प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण  उच्च तकनिकी के साथ करने कर रहे हैं। जिसका निर्देशन करेंगे फिल्म निर्देशक दीपक त्रिपाठी। अभी हाल ही में मुम्बई के सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका खुशबू जैन की सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड करके संगीतमय मुहूर्त किया गया। जिसे संगीतबद्ध किया है संगीतकार  अविनाश पाठक व उमेश यादव ने। फिल्म के लेखक देव उपाध्याय हैं तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।  गीतकार विश्वनाथ राजपुरी, दिलकेश व यादव राज हैं। कार्यकारी निर्माता अरविन्द उपाध्याय हैं।

छायांकन शिवा चैधरी, नृत्य महेश आचार्य, मयंक अशोक व अजीत, मारधाड़ सुरेन्द्र शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकार का चयन जारी है। मुहूर्त के शुभ अवसर पर गोपाल खेमानी, विनोद खेमानी, विनोद गुप्ता, नगिन वाडेल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, संदीप, रजनी राव, जिग्नेश वाडेल आदि फिल्म के कलाकार उपस्थित थे। —–Ram Chandra PRO

भोजपुरिया खलनायको ने कायम की  एकता की  मिसाल 

भोजपुरी फिल्म जगत में लगभग 50 खलनायक हैं और बिना किसी संगठन या असोसिएशन के वे लोग मात्र एक व्हाट्सएप्प ग्रुप द्वारा खुद को संगठित किये हुए हैं । पिछले साल 23 अप्रैल को खलनायको ने अपने ग्रुप एंटी हीरोज के माध्यम से एक छत के नीचे आकर एकता को मजबूती प्रदान की थी । मंगलवार को वे सभी एक बार फिर इकट्ठा हुए और ना सिर्फ एक दूसरे का दुःख सुख बांटा बल्कि ग्रुप के तीन सदस्यों हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और देव सिंह का सामूहिक जन्मदिन मनाया । तीनो खलनायको का जन्मदिन इसी सप्ताह होने के कारण ही ग्रुप ने तीनों खलनायको की जानकारी के बिना उन्हें सरप्राइज़ देने हेतु ये फैसला किया ।  नियत समय पर सभी एंटी हीरोज इकट्ठा हुए और धूम धाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया । इस मौके पर एक परिचर्चा भी रखी गई जिसका विषय था भोजपुरी ने क्या दिया । ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी, राम मिश्रा , अनूप अरोरा ने बताया कि भले ही उन्होंने दर्ज़नो हिंदी फिल्म की है पर पहचान भोजपुरी से ही मिली ।

अनिल यादव, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा , संजय पांडे, प्रकाश जैस, मनोज टाईगर , राजन मोदी ,अयाज़ खान, मनीष चतुर्वेदी, जय सिंह, विकास सिंह बिरप्पन,  सूर्या द्वेदी,  करण पांडे, बालेश्वर सिंह, विष्णु शंकर बेलू, धर्मेंद्र सिंह, भोजपुरिया काका अरुण सिंह , पप्पू यादव, संतोष पहलवान, वैभव राय, जसवंत जैस, असगर खान, बबलू खान , अखिल तिवारी सोनू पांडे, जस्सी सिंह  सहित सभी एंटी हीरोज ने एक मत से स्वीकारा की भोजपुरी से ही उन्हें नाम , दाम और शोहरत मिली है  ।  मौके पर आगामी 23 अप्रेल को एंटी हीरोज ग्रुप की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया ।

आम्रपाली दुबे को मिला जन्मदिन का अनूठा तोहफा 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर अदाकारा आम्रपाली दुबे के लिए इस साल का जन्मदिन काफी अनूठा रहा क्योंकि उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसे पाने की चाहत हर कलाकार को होती है । अक्टूबर में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म मोकामा 0 किलोमीटर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम तो मचाई ही थी साथ ही इस फिल्म के दो गानो ने यु ट्यूब पर धमाल मचाते हुए एक करोड़ से ज्यादा लोगो द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है । मोकामा 0 किलोमीटर का संगीत रिलीज़ करने वाली कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार ने बताया कि मोकामा 0 किलोमीटर के दो गाने – सौतिनिया के चक्कर में और खोला ना किवारिया , दोनों को एक एक करोड़ से ज्यादा की व्यूअर शिप मिली है । संभवतः मोकामा 0 किलोमीटर पहली भोजपुरी फिल्म है जिसके दो गानो का व्यूअर शिप एक करोड़ को पार किया है ।

सौतिनिया के चक्कर वाले गाने में आम्रपाली दुबे के साथ अंजना सिंह ने जम कर ठुमका लगाया है जबकि खोला ना किवारिया में भोजपुरी की सुपर हिट जोड़ी निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे हैं । उल्लेखनीय है कि मोकामा 0 किलोमीटर का निर्माण सी पी आई मूवीज के बैनर तले सुजीत तिवारी ने किया है जिसके लेखक निर्देशक है संतोष मिश्रा । फिल्म में निरहुआ , आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह और सुशील सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा , कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा और प्रचारक हैं उदय भगत ।

पायस पंडित ने नववर्ष पर सिद्धिविनायक के दरबार में मनाया जन्मदिन

भोजपुरी सिनेजगत की नवोदित अदाकारा पायस पंडित ने अपना जन्मदिन मुम्बई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में नववर्ष के पावन मौके पर गणपति बप्पा का दर्शन एवं पूजा अर्चना करके मनाया। उसके बाद उसी दिन साथ शाम चार बजे पहली बार सोशल साईट्स फेसबुक पर लाईव चैट कर पायस ने अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों को नववर्ष की ढे़रों शुभकामनायें व बधाईयाँ दी और उनका हाल चाल भी जाना। विदित हो कि शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्म टकराव से पायस पंडित भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रही हैं। इस फिल्म में वे एक दमदार भूमिका में रुपहले परदे पर अपनी अभिनय व नृत्य कला का जलवा बिखेरने वाली हैं साथ सोम यादव के साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को लुभायेगी। इस फिल्म के जरिये पायस पंडित भोजपुरिया दर्शकों को अपने अदाओं से दिवाना बनायेंगी। फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है।

फिल्म निर्माता संजय निषाद व गौतम निषाद तथा निर्मात्री काजल निषाद हैं।फिल्म के लेखक रमेश मिश्रा, सिनेमेटोग्राफर दिनेश पटेल हैं। मुख्य भूमिका में पायस पंडित के साथ अमरीश सिंह सोम यादव, काजल निषाद, संगीता तिवारी, प्रकाश जैस, नागेश मिश्रा, लल्लन सिंह, जे पी सिंह, किरण मल्लाह, स्वीटी सिंह, धीरज सिंह, पुष्पक चावला, शिवम शर्मा, राकेश कुशवाहा तथा सुशील सिंह हैं। इसके अलावा ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर से बन रही मेगा बजट की मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग शीघ्र ही करने वाली हैं।

सीमा सिंह ने किया ’घात’ 

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म ’घात’ के एक विशेष गीत पर भोजपुरिया अंदाज में देशी ठुमका लगाते हुए राजपिपला में शूटिंग की हैं। पूरी तरह भोजपुरिया खेत खलिहान के माहौल में इस विशेष गीत का फिल्मांकन किया गया है, जिसे रुपहले परदे पर दर्शक खूब इंजॉय करेंगे। एस.बी.एन. मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म घात की शूटिंग इन दिनों गुजरात के राजपिपला के विभिन्न मनोरम स्थलों पर की जा रही है। फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। लेखक दिनेश केशवानी हैं। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है।

नयी पीढ़ी के संगीतप्रेमियों की पसंद को ध्यान में रखकर गीतकार प्यारेलाल यादव कवि के लिखे गीतों को संगीतबद्ध किया संगीतकार धनञ्जय मिश्रा ने। इस विशेष गीत का कोरियोग्राफी कुशल कोरियोग्राफर संजय कोर्वे ने किया है, जिनके इशारों पर सीमा सिंह ने जमकर ठुमके लगाया है। सीमा सिंह के चाहने वाले फैन्स को यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येंद्र सिंह, पूनम दूबे, रजनी मेहता, देव सिंह, नीरज यादव आदि हैं।