Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In Crack Fighter

एक बार फिर से पवन सिंह और निधि झा की सुपरहिट जोड़ी क्रेक फाईटर में

भोजपुरी सिनेमा के गयिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की सुपरहिट जोड़ी दो साल बाद वापस धमाल मचाने वाली है भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से, जिसमें पवन सिंह और निधि झा गदर के बाद फिर से बतौर हीरो-हिरोईन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ संन्देश भी मिलने वाला है।

विदित हो कि यह जोड़ी दो साल पहले भोजपुरी फिल्म गदर व जिद्दी में धमाल मचा चुकी है। उसके बाद फिल्म सत्या का हिट गाना लूलिया का मांगेले आज भी करोड़ों सिनेप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। भोजीवुड में काफी धूम मचाने वाली पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को लोगों ने जमकर सराहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि हैं।

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

वायरल हुआ प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक

सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के साथ ही वायरल भी हो गया है। इसमें चिंटू काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव लग रहे हैं। वहीं, फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी नजर आयेंगी,जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। चिंटू ने फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद कहा कि यह फिल्‍म की पहली झलक है, जो वाकई में बेहतरीन है। मुझे लगता है कि दर्शकों को हमारी इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बेहद पसंद आ रहा है, तो फिल्‍म भी उन्‍हें खूब पसंद आयेगी।

बता दें कि फिल्‍म ‘नायक’ की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को पसंद आ रहा है, यह बेहद अच्‍छी खबर है – फिल्‍म ‘नायक’ की पूरी टीम के लिए। रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म नायक को एक अलग ही कंसेप्‍ट के साथ बनाया गया है। ट्रीटमेंट भी अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है।

मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, फिल्म बाहुबली 2 के विलेन प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लालजी यादव और ई.पी. किशोर कुमार  है।

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Exclusive News By Fame Media

बनारस में ‘ गुंडा ‘

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का एक अलग ही स्थान रहता है । दर्शकों को रोमांचित करने के लिए कुछ फिल्मकार समय समय ऐसे विषय को चुनकर फ़िल्म निर्माण करते हैं ।  निर्माता सिकंदर खान और निर्देशक इक़बाल बक्श की नई भोजपुरी फिल्म ‘ गुंडा ‘ की शूटिंग 20 फरवरी से बनारस में शुरू होने जा रही है । इस फ़िल्म का निर्माण सिकंदर खान प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है ।

गुंडा का लेखन सुरेन्द्र मिश्रा, डी ओ पी प्रेम निंगू, एडिटिंग कुणाल प्रभु, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता और फाइट निर्देशन जावेद शेख करेंगे ।  फ़िल्म को धनंजय मिश्रा ने संगीत से सजाया है । इस फ़िल्म में सिकंदर खान, अंजना सिंह, विनोद यादव, गुंजन पंत, अयाज़ खान, एहसान खान, सुभाष यादव, नासिर ददेरकर, मनोज कुमार रॉय और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

बता दें कि निर्माता और अभिनेता सिकंदर खान ने पूरब पश्चिम, पांडव, दिल तोहार प्यार में पागल हो गइल और सत्यमेव जयते जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है ।  वह अपनी नई फिल्म गुंडा के लिए बहुत उत्साहित हैं ।

——Wassim Siddiqui (Fame Media)

Somalal Yadav Rising Star Gets Love Of Audiences

सोमलाल यादव’ को मिला दर्शकों का प्यार

बिहार, झारखंड में हालिया प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म जंगल राज से सोमलाल यादव को दर्शकों का अपार प्यार आशीर्वाद मिला है। केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विराज भट्ट और राईजिंग स्टार सोमलाल यादव की जुगल जोड़ी ने रुपहले परदे पर खूब धमाल मचाया है। सोमलाल यादव और रुचिका मौर्या की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों भी खूब भा रही  है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ उम्दा गीत-संगीत है। अचला आदर्श जैन – आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा. लि. तथा विघ्नहर्ता फिल्म्स (एस.के. त्रिपाठी) प्रस्तुत व ओम सीरीज मूवीज बैनर तले निर्मित की गई अरुण कुमार कृत भोजपुरी फिल्म जंगल राज के निर्माता अरुण कुमार, एस के त्रिपाठी व ओम कुमार हैं।

  

निर्देशक राजेश गोरखा हैं। कथा-पटकथा अनिल विश्वकर्मा व संवाद रमेश मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार दामोदर राव हैं जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी,  विनोद व्यास, पप्पू प्रीतम, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी, पवन शर्मा, संतोष साँवरिया हैं। छायांकन जहांगीर शेख, नृत्य फिरोज खान, मारधाड़ रियाज सुल्तान, कला राम बाबू ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ददन महतो हैं। मुख्य भूमिका में सोमलाल यादव के साथ विराज भट्ट, अंजना डॉबसन, रुचिका मौर्या, दीपक भाटिया, दिनेश राय आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमलाल यादव भोजपुरी फिल्म ’दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण किये हैं। उनकी नायिकामिस जम्मू अनारा गुप्ता थीं। जिन्हें सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म जंगल राज उनकी दूसरी फिल्म है। इसके अलावा सोमलाल की ’टकराव’, ’जवानी जानेमन’ सहित कई फिल्में आने वाली हैं।

Mega Star Ravi Kishen Announces Bhojpuri Film Mahasangram In Mumbai

रवि किशन ने किया महासंग्राम का एलान।

आम्रपाली दुबे के साथ पहली बार रोमांस करते दिखेंगे भोजपुरी फिल्मों के महानायक

रवि किशन ने कर दिया है “महासंग्राम” का एलान। आप चौंक गए ना, लेकिन दरअसल उनकी नई भोजपुरी फिल्म का नाम है महासंग्राम जिसमे वह विलेन अवधेश मिश्रा के साथ फाइट करते दिखेंगे।

मुंबई के अंधेरी में स्थित टेक इट ईजी होटल में  रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म “महासंग्राम” का ग्रांड मुहूर्त हुआ। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, दिव्या द्विवेदी और अवधेश मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर दिव्या द्विवेदी पाटिल हैं जबकि इसके लेखक निर्देशक राम जी पटेल हैं, संगीत दिया है छोटे बाबा ने। डी एन सिनेमा के बैनर तले बनने जा रही फिल्म के डी. ओ .पी साहिल जे अंसारी और हेड ऑफ प्रोडक्शन का ज़िमेदारी निखिल पाटिल को दिया गया हैं।

रवि किशन ने नारियल तोड़ कर इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किये ।जबकि यहां गेस्ट के रूप में मशहूर गीतकार विनय बिहारी ,वर्ल्ड वाइड म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रत्नाकर कुमार ,बिहार और झारखण्ड के फ़िल्म वितरक निशांत उज्वल, एस. आर. के म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रौशन कुमार,अभिनेता- उदय श्रीवास्तव, देव सिंह,सुबोध सिंह,अरुण जी भोजपुरिया काका,डिज़ाइनर नरसू ,एवम अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। फिल्म की हीरोइन आम्रपाली दुबे अपनी किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं इसलिए वह यहां नहीं आ पाई।

इस फिल्म की शुटिंग अप्रैल में बाबा विश्वनाथ के नगरी वाराणसी में की जाएगी ।

रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा हो आजकल कहानी ही चल रही है।  मुझे खुशी है कि फिल्म का टाइटल “महासंग्राम” बड़ा अच्छा है और फिल्म की निर्मात्री दिव्या द्विवेदी बड़ी उत्साहित हैं इसलिए एक अच्छा सिनेमा सामने आएगा।

आम्रपाली के साथ पहली बार काम कर रहे रवि किशन ने कहा कि दर्शक आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी पसंद करेंगे। वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं।

इसके लेखक निर्देशक राम जी पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने रवि किशन को ध्यान में रखकर ही महासंग्राम की स्क्रिप्ट लिखी है। इस रोल के लिए वही फिट थे। इस फिल्म में आम्रपाली रवि किशन की पत्नी के किरदार में दिखेंगी जबकि अवधेश मिश्रा भी इसमें एक अलग ही अवतार में दिखाई देंगे।

खलनायक अवधेश मिश्रा के बारे में रवि ने बताया कि अवधेश को मै रियल में मारता हूं। इनके साथ मेरी रियल फाइट होती है।

गीतकार विनय बिहारी ने कहा कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर एक महिला दिव्या द्विवेदी पाटिल हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह एक पारिवारिक सिनेमा होगा जिसे घर की महिलाएं भी देख सकेंगी।जबकि इस फ़िल्म के प्रचार अखिलेश सिंह है।

Nirhua’s Sher A Hindustan Teaser Released On Republic Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान का टीजर गणतंत्र दिवस पर रिलीज

गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर  जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ऑफिसियल टीजर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म रंगों का पर्व होली के त्यौहार पर रिलीज की जाएगी। 2019 की होली निरहुआ के नाम होने वाली है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग देश-विदेश के विभिन्न रमणीय स्थलों भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च किया गया है।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ का नये अवतार हैं। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी नज़र आयेंगे। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय समस्या पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी का प्रस्तुतिकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म होगी, जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफेक्ट को दिखाया जा रहा है। यह फ़िल्म राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉलीवुड टेकनीक के साथ निर्मित की गई  है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक व लेखक मनोज नारायण हैं। सह निर्माता राधेकृष्णा सहा व मुन्ना सिंह तथा कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर मुन्ना, उपेन्द्र सिरसत हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

गीतकार संतोष पुरी, संदीप साजन, झूलन झील, अरविन्द तिवारी हैं। छायांकन रामशरण, संकलन बिपिन मल्ला, नृत्य कबिराज गहतराज, मारधाड़ रोशन श्रेष्ठा का है। सहायक निर्देशक चन्द्रा भंडारी व देव श्रेष्ठा, प्रोजेक्ट डिजाईनर सन्नी शाह हैं। प्रोडक्शन सुभाष काफले व सांतनु सिन्हा, बिजनेस मैनेजर अश्विन चौधरी हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार हैं।

Ritika Ponicar’s Bhojpuri Film Desi Heera Fabulous Muhurat Held In Mumbai

रितिका पॉनिकार की भोजपुरी फिल्‍म ‘देसी हीरा’ का भव्‍य मुहूर्त

मां उषा फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्‍म ‘देसी हीरा’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में किया गया  । इसमें फिल्‍म इंडस्‍ट्री की कई जानीमानी हस्तियां शामिल थी जैसे शुभी शर्मा ,निशा दुबे ,के. के. गोस्वामी ,रत्नेश वर्णवाल,। इस फिल्‍म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक विवेक कुमार पटेल हैं। फिल्‍म ‘देसी हीरा’ के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी बेहद इंटरटेनिंग होने वाली है। इसमें कहानी के साथ – साथ एक्‍शन, स्‍क्रीनप्‍ले, गाने और संवाद भी बेहतरीन होने वाले हैं। फिल्‍म से विवेक कुमार पटेल को काफी उम्‍मीदें है। ‘देसी हीरा’ इसी साल रिलीज भी हो सकता है। इस फिल्म से नागपुर निवासी मराठी एक्ट्रेस रितिका पॉनिकार पहलीबार भोजपुरी में अपने अभिनय की शुरुआत कर रही है !

फिल्‍म ‘देसी हीरा’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ‘देसी हीरा’ के लेखक सभा वर्मा हैं। उन्‍होंने ही फिल्‍म के गाने भी लिखे हैं। जबकि क्रिएटिव डायरेक्‍टर कुणाल सिंह हैं, जबकि फिल्‍म के संगीतकार अनुज तिवारी हैं। फिल्‍म में डीओपी नीतू इकबाल सिंह का होगा। संकलन शंकर रेगर, सह निर्माता सुमित कुमार, कोरियोग्राफी आकाश शेट्ठी, एक्‍शन दिलीप यादव और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार है रितिका पॉनिकार (नवोदित ) ,शिव आर्यन ,संजय वर्मा ,मिन्हाज राज ,रॉकी राज ,देवेंद्र यादव छोटू,राहुल कुमार मिश्रा ,भानु राजपूत ,वैभव शर्मा टेम्भुर्ने,उदय शर्मा ,राजेश के. गौतम आदि है !

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Priyanka Pandit & Ritesh Pandey Film Karm Yug Being Appreciated by Audience

प्रियंका पंडित और रितेश पांडेय की फिल्म  ‘कर्म युग’ दर्शकों को पसंद आ रही है मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी दिखा जलवा

रतन राहा की फिल्‍म ‘कर्म युग’ आज मुंबई  के बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्‍म मुंबई में सिंगल थियेटर के अलावा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी लगी है, जहां फिल्‍म को शानदार ओनपिंग मिलने की खबर है। ट्रेड पंडित बताते हैं कि रतन राहा ने एक बार फिर बेहतरीन फिल्‍म बनाई है और रिलीज की टाइमिंग भी शानदार है। क्‍योंकि साल 2019 में रिलीज होने वाली ”कर्म युग” पहली भोजपुरी फिल्‍म है। अमृत फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युग’ के लिए खास बात ये भी है कि इसका जलवा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी देखने को मिल रहा है।

फिल्‍म में सुपर स्‍टार रितेश पांडेय, लक्ष्‍य (नवोदित) ,गार्गी पंडित, निशा दुबे, संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनी पटेल,सोनी दुबे,संजय वर्मा व बाल कलाकार ईशिता पाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म का निर्माण अमृत एल गांधी ने किया है, जबकी रतन राहा ने फिल्‍म को निर्देशित किया है। फिल्‍म को मिली ओपनिंग से संतुष्‍ट नजर आये रतन राहा ने कहा कि उम्‍मीद के अनुरूप ही पहले दिन दर्शकों का प्‍यार मिला है। आगे भी फिल्‍म के सारे शो हिट जायेंगे, क्‍योंकि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आ रही है।

   

उन्‍होंने कहा कि हमें मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, दर्शकों को संगीतकार दामोदर राव के संगीत में सजी  फिल्‍म के हर गाने, कहानी और संवाद बेहद भा रहे हैं। साथ ही रितेश, गार्गी, निशा आदि कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा संजय पांडेय और अयाज खान हर बार की तरह लोगों को पसंद आये हैं। इसलिए हम आशा करते हैं कि जिस तरह फिल्‍म को आज ओ‍पनिंग मिली, उसी तरह आने वाले दिनों में दर्शकों का प्‍यार हमारी फिल्‍म कर्म युग को भरपूर मिलेगा।

बता दें कि फिल्‍म के सह निर्माता नरेंद्र डोगरा, लेखक अनिल विश्‍वकर्मा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। कर्म युग के खूबसूरत गाने को संतोष दुबे, राजेश मिश्रा, मुन्‍ना दुबे, आर. आर पंकज और फणींद्र राव ने लिखा है, जबकि इसमें संगीत दामोदर राव ने दिया है। डीओपी नंदलाल चौधरी, एक्‍शन नाबा स्‍टंटस, संकलन कोमल वर्मा और कोरियोग्राफ कानु मुखर्जी ने किया है।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Bhojpuri Film Ye Ishq Bada Bedardi Hai Releasing On 7 Dec In Mumbai & Gujarat

7 दिसंबर को मुंबई – गुजरात में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’

बिहार में शानदार कलेक्‍शन के बाद अब क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी, अभिनेता रोहित राज यादव व गुंजन पंत की फिल्‍म ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ 7 दिसंबर से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्‍म के अभिनेता रोहित राज यादव ने दी। रोहित ने बताया कि जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर हर इंसान इश्‍क के दर्द में तड़पा है। कुछ इसी थीम पर आधारित है मेरी भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’, जिसे बिहार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसलिए मुझे उम्‍मीद है कि मेरी इस फिल्‍म को मुंबई और गुजरात में भी लोग पसंद करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और इंटरटेनिंग है। फिल्‍म में प्रेम की उस अवधारणा को आज के परिवेश में पेश किया गया है, जो राधा, मीरा और भगवान कृष्‍ण की था। यह यूथ को खूब पसंद आने वाली है। इस फिल्‍म की कहानी प्रेम के उन अहसासों की अभिव्‍यक्ति है, जिसमें प्रेम भी है, तड़प भी है, इमोशन भी है, रूठना – मनाना भी है। साथ ही इश्‍क के दुश्‍मनों से जंग भी है। इसमें मैंने एक्‍शन के लिए काफी तैयारियां की थी। जिम में घंटों पसीने बहाये, ताकि कहानी के साथ न्‍याय हो सके। उसका नतीजा भी अच्‍छा आया और मैंने फिल्‍म को पूरी की। इसलिए पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जायें और फिल्‍म का मजा लें। इसमें रानी चटर्जी और गुंजन पंत के साथ मेरी केमेस्‍ट्री भी काफी खूबसूरत है। अब यह इस फिल्‍म वीकेंड सिनेमाघरों में होगी, तो इसे जरूर देखने जायें।

बता दें कि फिल्‍म ‘इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ की शूटिंग दमन, मुंबई, पटना और बिहटा के अलग– अलग खूबसूरत लोकेसंस पर की गई है। फिल्‍म के निर्माता बी एन यादव व शिवजी सिंह और निर्देशक राम यादव हैं। फिल्‍म के गाने का निर्देशन रंजय बाबला ने किया है। कहानी रामचंद्र सिंह ने लिखी है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। राज प्रेमी, जनार्दन सिंह, सी पी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव , पंकज मेहता, साहब लालधारी भी मुख्‍य भूमिका में है। एक्‍शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफी संजय कोर्वे, डीओपी बबलू खान-लालजी बेलदार का है।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Bhojpuri Film Ye Ishq Bada Bedardi Hai Releasing On 7 Dec In Mumbai & Gujarat

7 दिसंबर को मुंबई – गुजरात में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’

बिहार में शानदार कलेक्‍शन के बाद अब क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी, अभिनेता रोहित राज यादव व गुंजन पंत की फिल्‍म ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ 7 दिसंबर से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्‍म के अभिनेता रोहित राज यादव ने दी। रोहित ने बताया कि जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर हर इंसान इश्‍क के दर्द में तड़पा है। कुछ इसी थीम पर आधारित है मेरी भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’, जिसे बिहार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसलिए मुझे उम्‍मीद है कि मेरी इस फिल्‍म को मुंबई और गुजरात में भी लोग पसंद करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और इंटरटेनिंग है। फिल्‍म में प्रेम की उस अवधारणा को आज के परिवेश में पेश किया गया है, जो राधा, मीरा और भगवान कृष्‍ण की था। यह यूथ को खूब पसंद आने वाली है। इस फिल्‍म की कहानी प्रेम के उन अहसासों की अभिव्‍यक्ति है, जिसमें प्रेम भी है, तड़प भी है, इमोशन भी है, रूठना – मनाना भी है। साथ ही इश्‍क के दुश्‍मनों से जंग भी है। इसमें मैंने एक्‍शन के लिए काफी तैयारियां की थी। जिम में घंटों पसीने बहाये, ताकि कहानी के साथ न्‍याय हो सके। उसका नतीजा भी अच्‍छा आया और मैंने फिल्‍म को पूरी की। इसलिए पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जायें और फिल्‍म का मजा लें। इसमें रानी चटर्जी और गुंजन पंत के साथ मेरी केमेस्‍ट्री भी काफी खूबसूरत है। अब यह इस फिल्‍म वीकेंड सिनेमाघरों में होगी, तो इसे जरूर देखने जायें।

बता दें कि फिल्‍म ‘इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ की शूटिंग दमन, मुंबई, पटना और बिहटा के अलग– अलग खूबसूरत लोकेसंस पर की गई है। फिल्‍म के निर्माता बी एन यादव व शिवजी सिंह और निर्देशक राम यादव हैं। फिल्‍म के गाने का निर्देशन रंजय बाबला ने किया है। कहानी रामचंद्र सिंह ने लिखी है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। राज प्रेमी, जनार्दन सिंह, सी पी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव , पंकज मेहता, साहब लालधारी भी मुख्‍य भूमिका में है। एक्‍शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफी संजय कोर्वे, डीओपी बबलू खान-लालजी बेलदार का है।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Bhojpuri Film Bitiya Chatti Mayee Ke Is Changing Scenario Of Bhojpuri Cinema

फिल्‍म बिटिया, छठी माई केट्रेलर रिलीज़,बदल रहा भोजपुरी सिनेमा

छठ महापर्व पूजा पर आधारित यश कुमार की फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यश कुमार कई शेड में दिख रहे हैं या यूँ कहें की यश कुमार अब तक के सबसे बेहतरीन रोल में दिख रहें हैं । एक बार फिर यश कुमार के इस जलवे को देख पुरा फ़िल्म उद्योग स्तब्ध है और ट्रेलर देख ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी सिनेउद्योग बदल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के अन्य कमर्शियल फ़िल्मों से अलग ,द्वीअर्थी संवाद व आइटम सोंग से अलग अश्लीलता मुक्त,पारिवारिक फिल्‍म की कहानी महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहीम को आगे बढ़ाने वाली लगती है। बता दें कि छठ पूजा के थीम पर बनी अब तक की यह पहली फिल्‍म है, जिसमें यश कुमार,प्रीति सिंह और अंजना सिंह एक बार फिर से नजर आ रहे हैं। जबकि श्यामलि श्रीवास्तव फिल्‍म के ट्रेलर में छठ मईया की भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ के ट्रेलर में यश कुमार एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसका काफी सीधा-साधा गांव का एक निर्धन है। मगर उसकी ख्‍वाहिश एक बेटी की होती है और वह इसके लिए छठ मईया से मन्‍नत मांगता है। उसे बेटी मिलती भी है, वह उसकी प‍रवरिश कैसे करता है और फिर जब बच्‍ची बड़ी हो जाती है, तब उसे किन – किन कठनाईयों का समाना करना पड़ता है। ये सब फिल्‍म में रोमांचक तरीके से देखने को मिल सकता है। ऐसा दावा है फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा का, जो ‘बिटिया, छठी माई के’ के जरिये डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू कर रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता दीपक साह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं,जिन्‍होंने बिहार के महापर्व छठ पूजा को अपनी फिल्‍म से जोड़ कर लोगों तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

 

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ के बारे में अपने धुन के पक्‍के यश कुमार का कहना है कि इस फिल्‍म की कहानी पिता-पुत्री की संवेदनशील व मर्मस्पर्शी रिश्तों को दिल की गहराइयों तक छू लेने वाली कहानी पर बनाई गई है। इसमें मेरा किरदार बेहद सार्थक है और उसमें मैंने सेट पर भरपूर तरीके से जीया है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोतर भारत में छठ महापर्व अतिविशिष्ठ है। इसमें पूरा समाज इस महापर्व को बहुत ही हर्ष और आस्था से मनाता है, लेकिन आजतक इस विषय पर कोई फ़िल्म नहीं आ पायी थी। जिसे लेकर हम इस बार अपने दर्शकों के सामने हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्‍म कई मायनों में अलग है, जो रिलीज के बाद दर्शकों को भी पता लग जायेगा। हमारी यह फिल्‍म छठ पूजा के अवसर पर रिलीज हो रही है।

बता दें कि फिल्‍म की कहानी यश कुमार व एस के चौहान की है। स्क्रीनप्ले व डायलॉग एस के चौहान ने लिखा है। पीआरओ सर्वेश कश्‍यप हैं। संगीतकार धनंजय मिश्रा, अविनाश झा घुंघरू हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह व मुन्ना दूबे हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन है। कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं। फिल्म मुख्य कलाकार यश कुमार,अंजना सिंह, प्रीति सिंह,श्यामलि श्रीवास्तव,उधारी बाबू, बृजेश त्रिपाठी,अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, बेबी अदिति मिश्रा, बेबी मन्नत शर्मा तथा राधे कुमार हैं।

——पी.आर.ओ (सर्वेश कश्यप)

 

Samar Singh Starrer Ishq Toh Pagalpanthi Hai Gets Bumper Response In Uttar Pradesh

समर सिंह की इश्क़ तो पागलपंथी है का उत्तर प्रदेश में धमाल

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे लोकप्रिय गायक समर सिंह की बतौर हीरो पहली भोजपुरी फिल्म इश्क़ तो पागलपंथी है भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश में कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। केंद्रीय भूमिका में समर सिंह अपनी अभिनय कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में जब समर सिंह खल अभिनेता संतोष यादव पहलवान सहित पूरी टीम के साथ फिल्म के प्रोमोशन के लिए आनंद मन्दिर, वाराणसी में दर्शकों के बीच गये तो फिल्म देखने आये दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार, आशीर्वाद दिया। अथाह प्यार पाकर समर अति प्रसन्न हुए और सभी सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की गई इस फ़िल्म के निर्माता धर्मेन्द्र त्रिपाठी (अविनाश) हैं। निर्देशक अविनाश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता राधेश्याम तिवारी हैं। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल सहित बहुत से सिनेमाघरों में यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। नायक समर सिंह और नायिका दीक्षा सिंह की रोमांटिक जोड़ी खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के लेखक अविनाश, प्रीतम हैं। गीतकार व संगीतकार आर. एस. प्रीतम हैं। कार्यकारी निर्माता व डीओपी ज्ञान यादव हैं। नृत्य जितेन्द्र तिवारी, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन विनोद चौरसिया का है। मुख्य कलाकार समर सिंह, दीक्षा सिंह, रश्मि शर्मा, संतोष पहलवान, साहेब सिंह लालधारी, आर एस प्रीतम, दीपक सिंह आदि हैं।

————Ramchandra Yadav(PRO)

Palak Tiwari In Mithila Talkies Coming Film Meri Jung

मिथिला टाकीज की मेरी जंग में पलक तिवारी

भोजपुरी सिनेमा की बेबी डॉल कही जाने वाली अदाकारा पलक तिवारी मिथिला टाकीज के बैनर तले बन रही सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म मेरी जंग में विशिष्ट भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग  ताजगी है। फिल्म के कई दृश्य में खेसारीलाल यादव और पलक तिवारी का लाजवाब अदाकारी दर्शकों का खूब आनंदित करेगा। इस फिल्म में काम करके पलक बहुत खुश हैं। मिथिला टाकीज और फिल्म टीम की वे काफी सराहना करती हैं।

       

फिल्म मेरी जंग के निर्माता मनोज चौधरी हैं। निर्देशक राजू सिंह हैं। छायांकन आर आर प्रिंस का है। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म मेरी जंग अलावा हिंदी फिल्म माँ पूर्णागिरि है, जिसे आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया है। पलक तिवारी ने अब तक भोजपुरी फिल्म फूल और कांटे, जानम, रंग आदि में अपने अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेरा है। उन्हें फिल्म मेरी जंग और माँ पूर्णागिरि से काफी उम्मीद है।

————Ramchandra Yadav(PRO)

Gaurav Jha Starrer Kahar Gets Bumper Opening Despite Asia-Cup Final

कहर को मिली अच्छी ओपनिंग इंडिया और बांग्ला देश के बीच क्रिकेट मैच होने के बावजूद भी

बहुप्रतीक्षित सिनेस्टार गौरव झा स्टारर भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया है, जिसे बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। इंडिया और बांग्ला देश के बीच मैच होने के बावजूद भी कहर को धमाकेदार ओपनिंग मिलना बहुत ही खुशी की बात है। कहर की बंपर ओपनिंग ओपनिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अच्छी कहानी व बेहतरीन अदाकारी, फुल इंटरटेनमेंट पैकेज वाली दर्शकों की पहली पसंद बन जाती है। बात करें कहर की तो यह एक भोजपुरी दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग फिल्म है।  यह मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें जबरदस्त ऐक्शन, हार्ट टचिंग रोमांस, फैमिली इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी, हाईस्पीच ड्रामा और पावरफुल डॉयलॉग्स है, सिनेप्रेमियों को अपने तरफ खींच रही है। बिहार और झारखण्ड के दर्शकों का कहना है कि कहर पूरी तरह से मनोरंजन पूर्ण और फुल पैसा वसूल फिल्म है।

उल्लेखनीय है कि नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का खुब मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे पहले ही काफी सराहा जा चुका है।  कहर का ट्रेलर देखकर ही  पता चल गया था कि  है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं।

कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।

Ramchandra Yadav (PRO)

Balma Daringbaaz Bhojpuri Film Trailer Released On Youtube

संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं।

संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Bhojpuri Film Nagdev Second Look Launched

खेसारीलाल यादव की नागदेव का सेकंड लुक लांच

यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म नागदेव का सेकंड लुक सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10  द्वारा लांच किया गया है। यह एक यूनिक पोस्टर डिज़ाइन बनाया गया है, जिसमें आकर्षण के साथ तिलिस्म का नज़ारा भी है। नागदेव के वेष-भूषा में खेसारीलाल यादव बेहद आकर्षक लग रहे हैं। दर्शकों के लिए बहुत ही रोमांचक फ़िल्म बनाई गई है। रोमांच और तिलिस्म का हैरतअंगेज मिश्रण भी है। खेसारीलाल यादव का किरदार बहुत ही अलग है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक होगा। इस फ़िल्म में बीएफएक्स का प्रयोग बहुत बारीकी से किया गया है।

सिनेमाघरों में फ़िल्म देखते समय दर्शक दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।

——–Ramchandra Yadav (PRO)