नवरत्न पांडे की आवाज में छठ का भक्तिमय संदेश, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया ‘उगी आदित भोर भइले’

लोक आस्था के महापर्व छठ की भक्ति और परंपरा को समर्पित भोजपुरी गीत ‘उगी आदित भोर भइले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत में नवरत्न पांडे की सुरीली आवाज के साथ दामिनी यादव, प्रिया तिवारी और साक्षी झा की खूबसूरत अदाकारी देखने को मिल रही है। छठ पूजा की परंपराओं, व्रतियों की श्रद्धा और सूर्य देव की उपासना को गीत के वीडियो में आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

गीत के वीडियो में छठ पर्व की पारंपरिक छटा, सूप-दउरा, पूजा की तैयारियां और सूर्य देव को अर्घ्य देने के भक्तिमय दृश्य दर्शकों को पर्व के माहौल से जोड़ते हैं। कलाकारों की प्रस्तुति और गीत का संगीत छठ की आस्था को भावपूर्ण तरीके से सामने लाता है।

गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। इसका निर्देशन आशीष पार्क ने किया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीओपी रवि राठौर और राहुल राय हैं। कोरियोग्राफी विक्की डीएस, एडिटिंग विक्की एस. राज और डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडे ने संभाली है। ‘उगी आदित भोर भइले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “छठ महापर्व हमारी संस्कृति और आस्था का सबसे खूबसूरत प्रतीक है। ‘उगी आदित भोर भइले’ के माध्यम से हमने छठी मईया और सूर्य देव के प्रति श्रद्धा को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। नवरत्न पांडे की आवाज और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति गीत को खास बनाती है। हमें उम्मीद है कि यह गीत छठ व्रतियों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाएगा।”

गायक नवरत्न पांडे ने कहा, “छठ गीत गाना मेरे लिए बेहद भावुक और भक्तिमय अनुभव है। छठी मईया की महिमा और सूर्य देव की आराधना को अपनी आवाज में प्रस्तुत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने इस गीत को पूरी श्रद्धा और भावना के साथ गाया है। उम्मीद है कि श्रोता इसे अपने छठ पर्व का हिस्सा बनाएंगे।”

दामिनी यादव, प्रिया तिवारी और साक्षी झा ने कहा, “छठ गीत में अभिनय करना हमारे लिए बहुत खास अनुभव रहा। छठ पूजा की परंपराओं और श्रद्धा को कैमरे के सामने जीवंत करना एक भावनात्मक अनुभूति थी। हमें खुशी है कि इस गीत के माध्यम से दर्शकों तक छठ की भक्ति और संस्कृति पहुंच रही है।”

नवरत्न पांडे की आवाज में छठ का भक्तिमय संदेश, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया ‘उगी आदित भोर भइले’